Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Monday, January 10, 2011

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने किया सरकार पर पचास हजार का जुर्माना


सुदर्शन सिंह रावत | नैनीताल | मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने आइपीएस अधिकारी राकेश मित्तल की पदोन्नति के लिए डीपीसी में विलंब को लेकर सरकार पर 50 हजार जुर्माना लगाते हुए उनकी डीपीसी पर पुनर्विचार के निर्देश दिए हैं। खंडपीठ ने यह निर्देश गुरुवार को इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी(डीपीसी) ने आइपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य की पदोन्नति पर मुहर लगाई थी, जिसके बाद भट्टाचार्य को पुलिस महानिदेशक बना दिया गया। डीपीसी में वर्ष 1973 बैच के आइपीएस अधिकारी राकेश मित्तल की पदोन्नति के दावे पर इस आधार पर विचार नहीं किया था कि उनके खिलाफ दरोगा भर्ती घोटाले की जांच चल रही है। डीपीसी में वरिष्ठ आइएएस अधिकारी आरएस टोलिया, एसके दास व रामचंद्रन आदि शामिल थे। सरकार के इस फैसले के खिलाफ राकेश मित्तल ने केंद्रीय प्रशासनिक अभिकरण(कैट) की शरण ली। मित्तल का कहना था कि उनके खिलाफ किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पहली मई 2008 को कैट ने राकेश मित्तल के पक्ष में फैसला देते हुए सरकार से उनकी डीपीसी पर विचार करने के निर्देश दिए। इसी बीच कई डीपीसी हुई, लेकिन सरकार ने राकेश मित्तल की डीपीसी पर विचार के बजाय कैट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया

इस प्रकरण पर अब कुछ नहीं बोलेंगे-कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट

बिश्वास पर आघात 


 | सुदर्शन सिंह रावत | उक्रांद अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उक्रांद के अंदर पिछले एक सप्ताह के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह भाजपा के इशारों पर हुआ। उधर, कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिसे भी कुछ कहना है, वह आम सभा में आकर अपनी बात रखे। उक्रांद अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने उक्रांद के अंदर चले विवादास्पद घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने भाजपा को तब स्थिरता के लिए सहयोग दिया था, जब वह बहुमत से पीछे थी। भाजपा को सहयोग और समर्थन देने का उसने उक्रांद को यह सिला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस पूरे घटनाक्रम का संचालन कर रही है। उक्रांद कार्यालय में आज दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कई पुराने कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह जनभावना का सम्मान करने वाला निर्णय है। दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि वे इस प्रकरण पर अब कुछ नहीं बोलेंगे। इस मामले में वह आम सभा में ही अपनी बात रखेंगे। जिसे इस प्रकरण पर अपनी बात रखनी हो, वह 16 जनवरी को आयोजित होने वाली आम सभा में अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि यह उक्रांद के लिए संक्रमण का दौर है। इस क्षेत्रीय दल को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा और आम सभा में अपनी बात रखनी होगी। सतीश सेमवाल ने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष डीएन टोडरिया ने कल की गई कार्यवाही से संबंधित नोटिस संबंधित लोगों को भेज दिया है।
http://garhwalbati.blogspot.com
यूं तो उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारह महीनों मौसम का मिजाज व प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है, लेकिन इन दिनों गुनगुनी धूप जहां मौसम को सुहावना बना रही है। वहीं बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं प्रकृति के दृश्यों को निखार रहे हैं। सुहावने मौसम और विंटर गेम्स के चलते पर्यटकों की बढ़ती आमद को देख यह कहा जाय कि यह अनूठा संयोग चार चांद लगा रहा है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में जहां मैदानी क्षेत्रों में हाड़कंपाती ठंड से आम आदमी ठिठुरने को मजबूर हो जाता है, वहीं गर्मी के मौसम में भी मैदानी क्षेत्रों में दिन आसानी से गुजरना कोई आसान काम नहीं है। घर और बाहर दोनों ही जगह मौसम की मार व कोलाहल भरी जिंदगी से परेशान होकर सुकून के चार पल बिताने के लिए लोग पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करते हैं। चमोली की बात करें तो इन दिनों सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं औली में चल रहे विंटर गेम्स मौसम को चार चांद लगा रहे हैं। जोशीमठ व औली पहुंच रहे पर्यटक गुनगुनी धूप में सुहावने मौसम का आनन्द लेने के साथ ही औली में पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर गदगद नजर आ रहे हैं। बीते दो-तीन दिन पहले औली की सैर कर लौटे शाहदरा (दिल्ली) के रवि कुमार व उनके परिजनों का 13 सदस्यीय दल का कहना है कि वे कश्मीर के गुलमर्ग व हिमाचल के कुल्लू व मनाली भी घूम चुके हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई पर स्थित होने के बाद भी औली में जितना सुन्दर मौसम व प्राकृतिक नजारे हैं उससे भी ज्यादा सुविधाएं पर्यटन विभाग मुहैय्या करा रहा है। उनका कहना है कि औली व जोशीमठ में जितनी सुविधाएं विकसित की गई हैं उससे यह अंदाजा नहीं लग रहा है कि वह इतनी ऊंचाई वाले पर्यटक स्थल पर पहुंचे हैं। ऐसा ही कुछ कलकत्ता के बासुदेव भट्टाचार्य का कहना भी था कि विंटर गेम्स देखने के लिए वह औली जा रहे हैं। उन्होंने मौसम व प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की। गुनगुनी धूप से बने सुहावना मौसम व इस पर चांद लगाता विंटर गेम्स ही पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

शीत लहर के दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

http://garhwalbati.blogspot.com
.हल्द्वानी। जिले के मैदानी हिस्सों में जबरदस्त शीत लहर के चलते हल्द्वानी और रामनगर विकासखंड के साथ ही कोटाबाग॒ब्लाक की कालाढूंगी॒एवं गिनती न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी स्कूल कालेज दस और ग्यारह जनवरी को बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी शैलेश बगौली॒ने बताया कि जिले के भाबर और तराई हिस्सों में शीत लहर की वजह से स्कूलों को दो दिन बंद रखने के आदेश दिए॒गए॒हैं। जिला शिक्षा अधिकारी जीवन सिंह हयांकी॒ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
हल्द्वानी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव कैलाश भगत ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार यहां सभी पब्लिक स्कूल दस और ग्यारह जनवरी को बंद रहेंगे।
 amarujala.com se sabhar

भारी पड़ सकती है सौड़ू की अनदेखी

http://garhwalbati.blogspot.com
हिमालय की गोद में बसा सौड़ू गांव अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पिछले साल आई आपदा ने इस गांव की सड़कों और खेतों को पूरी तरह उजाड़कर रख दिया। कई घर जमींदोज हो गए और कई मकानों पर आपदा का असर आज भी देखा जा सकता है।
देवप्रयाग तहसील के सौड़ू गांव में करीब सवा सौ परिवार निवास करते हैं। भले ही राज्य के मानचित्र में इस गांव की कोई खास पहचान न हो, लेकिन पिछले वर्ष सितम्बर में आयी आपदा के बाद यह गांव हमेशा चर्चा में रहा है। बारिश के दौरान गांव की सड़कें और खेत धंसकर उजड़ गए। गांव की सीमा में भू-धंसाव इतना अधिक था कि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ मकानों पर पड़ी दरारें अभी भी आपदा के कहर को बयां कर रही हैं। घरों और आंगनों में पड़ी दरारें लोगों को आज भी आपदा की उस विनाशलीला की याद दिला रही है।
गांव का प्राकृतिक पेयजल का स्रोत भी आपदा की मार से नहीं बच सका। कई वर्षो से ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाला पेयजल स्रोत आपदा के दौरान हुए भू-धंसाव से पूरी तरह सूख गया। आपदा के बाद सरकार ने ग्रामीणों को सहायता राशि के नाम पर तीन-तीन हजार के चेक वितरित किए लेकिन ग्रामीणों ने नुकसान अधिक होने के बात कहते हुए चेक वापस लौटा दिए। अधिकारियों ने जल्द ही भूगर्भीय सर्वेक्षण कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया लेकिन उसके बाद न अधिकारी लौटे और न ही चेक। ग्रामीण आज भी खुले आसमान के नीचे आपदा के इस दंश को झेलने को मजबूर हैं।
'शासन को गांव के भूगर्भीय सर्वेक्षण का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रशासन खुद मानता है कि गांव खतरे की जद में है इसलिए इसका विस्थापन किया जाना आवश्यक है। तीन हजार रुपये केवल तात्कालिक सहायता के रूप में दिए गए थे, जिन्हें लोगों ने लेने से इंकार कर दिया। जल्द ही गांव जाकर लोगों को इस सम्बन्ध में समझाने का प्रयास किया जाएगा।' 
in.jagran.yahoo.com se sabhar

सामाजिक बुराइयों पर मुखर दिखी पहाड़ की बेटियां

http://garhwalbati.blogspot.com
पर्वतीय किशोरियों के चहुंमुखी विकास पर आधारित नंदा कार्यक्रम की छठी वर्षगांठ पर आयोजित नंदा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।
शनिवार को मनेरा स्टेडियम में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम प्लान की ओर से पर्वतीय किशोरियों का संयुक्त अभियान नंदा कार्यक्रम की छठवीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलस्टरों से आयी किशारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नंदा यानी पहाड़ की ईष्ट देवी जिसे सुख दुख में यहां के लोगों के लिये याद किया जाता है। नंदा को शक्ति का प्रतीक मानते है। शिक्षा सलाहाकार पुष्पा मानस ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि भुवनेश्वरी महिला आश्रम प्लान ने पर्वतीय किशोरियों के सर्वांगीण विकास के लिए नंदा कार्यक्रम का जो बीड़ा उठाया है। यह निश्चित ही पहाड़ की किशोरियों के लिए आगे बढ़ने का मंच है। उन्होंने कहा कि किशोर व किशोरियों ही आने वाले समाज को नई दिशा दिखाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा नंद कार्यक्रम से जहां किशोरियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को दिखाने के लिए एक मंच है। प्लान इंडिया प्रदेश प्रबंधक सुरेश बलोदी ने महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए किये जा रहे प्लान इंडिया प्रयासों की जानकारी देते हुये कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विकास लिए प्रतिबद्ध हैं। सीडीओ एमएस कुटियाल, परियोजना प्रबंधक एसबीएमए गोपाल थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य सुरेश चौहान,ब्लाक प्रमुख बिनीता रावत, पूर्व प्रमुख चंदन सिंह राणा, कार्यक्रम समन्वयक लखपति भट्ट,श्रीनंद सेमवाल, देवेंद्र ढौंडियाल, प्रमोद पैन्यूली, भूपेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में किशोरियां विभिन्न कलस्टरों से आयी महिलाएं मौजूद थी।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

खिलाडि़यों व कलाकारों ने किया रिंक पर अभ्यास

http://garhwalbati.blogspot.com
आइस स्केटिंग पर प्रेक्टिस को तरस रहे खिलाड़ियों की मुराद रविवार को पूरी हो गई। खिलाड़ियों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए जमकर पसीना बहाया। साथ ही उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी की गई।
साउथ एशियन विंटर गेम्स की तैयारियों के लिए रिंक में दोबारा से बर्फ जमाने के कार्य व मार्किंग करने के चलते बंद कर दिया गया था। रविवार को दोपहर बाद इसे खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले शास्त्रीय नृत्यांगना एमी पारिख ने उद्घाटन समारोह के लिए रिंक पर लगभग आधे घंटे तक आइस स्केटिंग पर भरतनाट्यम का अभ्यास किया। इसके बाद जूनियर स्केटरों ने फिगर स्केटिंग की प्रेक्टिस। काफी समय से प्रेक्टिस को तरस रहे भारतीय आइस हॉकी खिलाड़ियों ने तो काफी देर तक खेल का मजा लिया। साथ ही उद्घाटन समारोह के दौरान होने वाले डेमो मैच की तैयारी भी की। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने भी उद्घाटन समारोह के लिए रिंक में की गई लाइटिंग व्यवस्था को परखा।

खेलों में भाग लेने आई नेपाल, पाकिस्तान, मालदीव व भूटान के खिलाड़ी रविवार सुबह एक बार फिर रिंक पहुंचे। हालांकि तब रिंक के अंदर किसी को जाने नहीं दिया गया।
किट तो मिली पर नाम नहीं
साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय टीम को आयोजकों की ओर से सफेद रंग की किट तो दी, मगर उसमें भारत का नाम डालना भूल गए। यह जरूर है कि इसमें डब्ल्यूजीएफआइ का नाम बड़ा-बड़ा इंगित किया हुआ है। कायदे में तो किट के अपर पर बड़े-बड़े अक्षरों में इंडिया दर्ज होना चाहिए था। मगर आयोजकों ने आगे की ओर छोटे अक्षरों में इंडिया लिखकर इतिश्री कर ली।
रिंक के बाहर चमक दमक के लिए घास लगाने व सड़क को दुरुस्त करने का कार्य दिनभर चलता रहा। आयोजन स्थल के चारों और फूल व घास लगाई गई।

खेलों के उद्घाटन अवसर पर होने वाले मार्चपास्ट के लिए खिलाड़ियों को आउटडोर में ही ड्रेस रिहर्सल करनी पड़ी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए लोक कलाकारों ने भी बाहर ही अभ्यास किया। आइटीबीपी व आर्मी के बैंड ने बाहर ही रिहर्सल की।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

संस्कृति संरक्षण के लिए आगे आएं युवा

http://garhwalbati.blogspot.com
गढ़वाल मैत्री समिति ने विकासनगर में गढ़ चेतना रैली निकाली। रैली के माध्यम से गढ़वाली समाज को अपनी सभ्यता व संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। वहीं, सांस्कृतिक महोत्सव में गढ़वाली गीत व नृत्यों की धूम रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद उनियाल ने कहा कि पहाड़ के गांवों को छोड़कर शहरों में आए लोगों को अपने बिसरे खेत-खलिहान की चिंता करनी चाहिए। विधायक विकासनगर कुलदीप कुमार ने कहा कि अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए खासकर युवा पीढ़ी को जागरूक होना होगा। संस्कृति जीवित रहेगी तो राष्ट्र मजबूत होगा। गढ़ चेतना रैली संतोषी माता ग्राउंड से शुरू होकर सैय्यद रोड, डाकपत्थर तिराहे, अस्पताल रोड चौक, मुख्य बाजार, सिनेमागली होते हुए त्रिशला देवी जैन धर्मशाला में सांस्कृतिक महोत्सव स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। रैली पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ, मशकबीन व रणसिंघे के साथ निकली। रैली में क्षेत्र में रहने वाले गढ़वाली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के माध्यम से गांवों को छोड़कर शहरों में रह रहे गढ़वाली समाज के लोगों से अपनी बोली-भाषा, रीति-रिवाज, संस्कृति का सम्मान करने व इसके संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गई। सांस्कृतिक महोत्सव की शुरूआत 'जय गंगे बोली औला, चल माथा टेकी क औला' गाने के साथ हुई। गुरुकुल एकेडमी बुलाकीवाला के छात्रों ने 'ऐजा हे भानुमति पाबौ बाजार', विकास निकेतन जूनियर हाईस्कूल डाकपत्थर के छात्र-छात्राओं ने 'मेरी सुभागा सजीली, रंग-रूप की छबीली', दिनेश लाल ने 'घुट-घुट बाडूली लगदी', साक्षी भट्ट ने 'आंखों मा रिंगणी, पाणी मा रिंगणी मेरी टिहरी', शांति वर्मा ने 'भारत माको को प्यारो उत्तराखंड हमारो, यो गढ़देश न्यारो' व जगमोहन वर्मा ने 'रण सिंगो बाजो बाजे, बाजे रे मुरली झमाझम' प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक पुरोला राजेश जुवांठा, गढ़वाली मैत्री समिति के संरक्षक रामगोपाल उनियाल व अध्यक्ष ऋषि कोठियाल कृषि उत्पादन मंडी समिति के चेयरमैन विपुल जैन, समाजसे वीरेंद्र मोहन उनियाल, जीएमवीएन के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, सुमन प्रसाद रतूड़ी, डॉ. सुनील पैन्यूली, धनदेश उनियाल, मायाराम उनियाल, उर्मिला शर्मा, राकेश ममगाई आदि मौजूद थे।

अब इलाकावाद की जंग का खतरा

http://garhwalbati.blogspot.com

रामनगर: लेडी किलर बाघिन को कैद करने की चुनौती के बीच अब सीटीआर प्रशासन को ढिकाला जोन में छोड़े गये नर बाघ की सुरक्षा का खतरा सताने लगा है। वन्य जीवों में दिलचस्पी रखने वाले व अन्य विशेषज्ञों की मानें तो बाघों में क्षेत्रवाद व वर्चस्व की प्रवृत्ति जबर्दस्त होती है। ऐसे में सर्पदुली रेंज से ढिकाला जोन में छोड़े गये बाघ का वहां पहले से मौजूद बाघों से संघर्ष की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
बताते चलें कि सर्पदुली रेंज में दो महिलाओं को निवाला बना चुकी आदमखोर बाघिन के बजाय पिंजरे में बीती शनिवार तड़के उसका साथी नर बाघ फंस गया था। सांय पौने सात बजे पार्क वार्डन यूसी तिवारी व पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव सिंह एवं अन्य कर्मचारी बाघ को लेकर ढिकाला जोन पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने बाघ को मुक्त करने के लिए जब पिंजरा खोला तो वह बाहर नहीं निकला। विशेषज्ञों के मुताबिक बाघ को इलाका बदलने का आभास हो चुका था और वह पिंजरे में बैठे-बैठे वहां के बदले हालातों को भाप रहा था।
हालांकि यह देख सीटीआर अफसरों की सांस अटक गई थी। बाद में जब तेजी से पिंजरा हिलाया गया तो बाघ फुर्ती से बाहर निकल आया। इससे पूर्व कुछ दूर उसके भोजन के लिए बांधे गये बकरे को उसने झपटने का मामूली प्रयास किया। मगर फिर शिकार को छोड़ घने जंगल की तरफ तेजी से बढ़ गया। हो सकता है बाघ को यह शंका रही होगी कि बकरे को दबोचने में कहीं दूसरा बाघ विरोध पर न उतर आये। बहरहाल, दूसरे इलाके में बाघ का अन्य बाघों से संघर्ष और उसकी सुरक्षा सीटीआर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
बाघ छोड़ने के बाद भी उस पर नजर रखी जा रही। उसका ढिकाला जोन में पहले से मौजूद किसी अन्य बाघ से संघर्ष हो सकता है। इसलिए वन कर्मचारी बाघ पर लगातार नजर गढ़ाये हैं।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

Saturday, January 8, 2011

जिला योजना की समीक्षा बैठक में दिए॒दिशा निर्देश

http://garhwalbati.blogspot.com
भीमताल।॒विभागीय कार्यों में लापरवाही और समीक्षा बैठकों से किनारा करने वाले अधिकारियों पर डीएम सख्त हो गए॒हैं। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक मेें सरकारी गोदाम का निर्माण समय पर न होने पर डीएम ने सहायक निबंधक सहकारिता को आड़े हाथों लिया। डीएम ने उनसे निर्माण को लेकर हुई देरी पर जवाब मांगा है। बैठक से नदारद उरेडा॒के परियोजना अधिकारी से भी डीएम ने इस लापरवाही के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम शैलेश बगौली॒जिला योजना, बीस सूत्रीय कार्यक्रम और दैवीय आपदा के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला योजना में अब तक जिन विभागों ने साठ फीसदी धनराशि खर्च नहीं की है वह काम में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि धनराशि लैप्स अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। जिन विभागों को शत प्रतिशत धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है उन्हें भी डीएम ने चेताया है और जल्द वार्ता कर धन अवमुक्त कराने को कहा है। बगौली॒ने पूल्ड॒हाउसिंग॒योजना के कार्यों में तेजी लाने, आपदा राहत कार्यों को मार्च तक हर हाल में पूरा कराने के आदेश दिए॒हैं।
बगौली॒ने कहा कि विधायक निधि में १५॒करोड़ १६॒लाख रुपये के सापेक्ष अब तक ७ करोड़ २८॒लाख रुपये खर्च हुए॒हैं। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को विधायक निधि की निरंतर समीक्षा करने को कहा। आरईएस॒के अधिकारियों को निर्देश दिए॒कि वह बेतालघाट ब्लाक के आवासीय परिसर में पेयजल कनेक्शन तुरंत उपलब्ध कराएं।
बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए॒डीएम ने अधिकारियों से मार्च तक विभाग को ए श्रेणी में शामिल करने, इंदिरा आवास आवंटन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।॒बैठक में सीडीओ॒दीपक रावत, डीएफओ॒टीआर॒बीजू लाल, सीएमओ डा.डीएस॒गर्ब्याल,॒परियोजना निदेशक बालकृष्ण समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।  
amarujala.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...