Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Friday, August 12, 2011

पिता ने ही किया, पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार

http://garhwalbati.blogspot.com
कहते है हवस और वासना में लिप्त इंसान गिरी से गिरी हरकत भी कर देता है, जिसका उसे कोई पछतावा भी नहीं होता। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में देखने को मिला है, जहाँ एक पिता ने ही अपनी ही बेटी के साथ मुह काला किया। पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाले इस वाकये से पूरा ऋषिकेश सकते में आ गया। इस व्यक्ति ने पांच महीने तक डरा-धमकाकर कई बार अपनी बेटी के साथ संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


मामला कोतवाली के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में सामने आया। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने पति पर सोलह वर्षीय बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि बुधवार को जब वह अचानक घर पहुंची तो उसका पति बेटी के साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। उसने विरोध किया तो उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की पुत्री 8वीं की छात्रा है। मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व जब उसकी मां मायके गई थी तो पिता ने शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कई बार इस कलयुगी पिता ने बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Monday, August 8, 2011

पर्वतीय अंचलों में रेल लाइन परियोजनाओं को लेकर केंद्र की गोलमोल बयानबाजी

http://garhwalbati.blogspot.com
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाको में रेल लाइन परियोजनाओं शुरू करने पर सरकार नजाने कब से

विचार कर रही है, लेकिन हमेशा की तरह आज भी यह परियोजना ठन्डे बसते में पड़ी हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी द्वारा इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री भरत सिंह सोलंकी द्वारा दिए गोलमोल जवाब से ऐसा ही लगता है।
कोश्यारी ने राज्यसभा में उत्तराखंड के ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की प्रगति के बारे रेलराज्य मंत्री से सवाल किया। श्री कोश्यारी ने टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन परियोजना के बारे में भी जानकारी चाही। रेलराज्य मंत्री ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन परियोजना का सर्वे पूरा हो गया है और इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी गई है। ऋषिकेश-कणप्रयाग परियोजना के बारे में उनका कहना था कि इसके लिए 4295.30 करोड़ के बजट की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन दोनों परियोजनाएं कब शुरू होंगी, इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है। सरकार के गोलमोल जवाब से असंतुष्ट श्री कोश्यारी ने जम्मू कश्मीर के तर्ज पर इन परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से हिमालयी राज्यों व सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत किया जरूरी है।

Sunday, August 7, 2011

६ आई.ए.एस. अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। शासन द्वारा जनहित में ६ आई.ए.एस. अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। अपर सचिव कार्मिक अरविन्द सिंह हयांकी ने बताया है कि सचिव विद्यालयी षिक्षा एवं उच्च षिक्षा श्रीमती मनीशा पंवार को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुश विभाग का पदभार सौपा गया है। सचिव मुख्यमंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सूचना, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा, सतर्कता तथा आवास डॉ. उमाकांत पंवार को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है।

अपर सचिव (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी षिक्षा आर.के.सुधांषु को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव (स्वतंत्र प्रभार) उच्च षिक्षा का अतिरिक्त पदभार सौपा गया है। अपर सचिव (स्वतंत्र प्रभार) खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा आयुक्त खाद्य श्री सुबर्द्धन को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव (स्वतंत्र प्रभार) विद्यालयी षिक्षा का अतिरिक्त पदभार सौपा गया है। अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, मुख्यमंत्री, संस्कृत षिक्षा, पर्यटन, निदेषक उरेडा एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिशद नितेष कुमार झा को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए जिलाधिकारी पौडी गढवाल के पद पर तैनात किया गया है। जबकि जिलाधिकारी पौडी दिलीप जावलकर को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा निदेषक आई.सी.डी.एस. के पद पर तैनात किया गया है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...