Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Thursday, March 3, 2011

अब चिकित्सालयों में दवाओं के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

http://garhwalbati.blogspot.com
सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में मिलने वाली दवाओं के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दवा समाप्त होने से पूर्व ही चिकित्सालय को दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
दरअसल, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार राज्य के 49 औषधि भंडारों को प्रो-एमआइएस के तहत ऑन लाइन करते हुए एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है। चिकित्सालयों में दवा न मिलने पर मरीज को मायूस होकर वापस नहीं लौटना पड़ेगा। वर्तमान में चिकित्सालय में दवा समाप्त होने पर चिकित्सालय प्रशासन की ओर से शासन को पत्र भेज दवा की डिमांड दी जाती है। कई मर्तबा पूरी प्रक्रिया में काफी दिन लग जाते हैं। इस बीच मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं हो पाती, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जिन केंद्रों को योजना से जोड़ा जाना है, उनमें मुख्य चिकित्साधिकारियों के 13 औषधि भंडार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्तर के 36 स्टोर व राज्य मुख्यालय का एक स्टोर शामिल हैं। प्रो-एमआइएस अर्थात प्रोक्योरमेंट मैनेजमेंट इंफोरमेशन सिस्टम, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ऐसी कार्ययोजना है, जिसके तहत चिकित्सालयों के औषधि भंडारों को ऑन-लाइन कर दिया जाएगा। राज्य के मुख्य औषधि भंडार से योजना में जुड़े चिकित्सालयों में प्रतिदिन खपत होने वाली दवा व उसकी मात्रा का आंकलन किया जा सकेगा। चिकित्सालय प्रशासन दवा समाप्त होने से पूर्व ही ऑन लाइन डिमांड भेज सकेंगे, जिससे दवा समय पर उपलब्ध हो जाएगी। प्रो-एमआइएस के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक चिकित्सालय में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की सीड मनी के जरिए इंटरनेट सुविधा से लैस कंप्यूटर कक्ष बनाया जाएगा। प्रत्येक चिकित्सालय में एक नोडल अधिकारी, दो फार्मेसिस्ट व एक डाटा इंट्री ऑपरेटर योजना को संचालित करेंगे। 
in.jagran.yahoo.com se sabhar

बर्फबारी-बारिश से ठंड लौटी

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में ऊंचाई के क्षेत्रों में बुधवार रात से बारिश और बर्फबारी से राज्य में एक बार फिर ठंड लौट आई है.
http://garhwalbati.blogspot.com
देर रात से शुरू हुई रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते लोगों को गुरुवार को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा. मैदानी इलाकों में रात में हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है.
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार रात से फिर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है जो गुरुवार को भी जारी है. आगामी 24 घंटों तक स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी.
राज्य के पहाड़ी जिलों अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है.
राजधानी देहरादून में बुधवार रात न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्शियस रहा.
राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से मौसम में गलन बढ़ गयी है और ठंडी हवाओं ने बुधवार रात से ही कहर ढा रखा है. गढ़वाल और कुमायूं के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, नन्दादेवी और मुन्सियारी के क्षेत्रों में बुधवार रात ताजा बर्फबारी से पहाड़ों के ऊपर की चोटियों पर बर्फ की चादर फैल गयी है.
चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और उत्तरकाशी, सहित अन्य जिलों के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का आनन्द लेने के लिये विभिन्न इलाकों में सैलानियों ने बुधवार से ही आना शुरू कर दिया है.
चमोली से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि जोशीमठ, थराली, गैरसैंण और अन्य स्थानों पर बीती रात जमकर बारिश हुई और पहाड़ियों पर बर्फ भी गिरी है. बर्फ गिरने से तेज हवाओं के चलते तापमान नीचे गिर गया है जिससे ठंड बढ़ गयी है.
प्रमुख तीर्थ बद्रीनाथ और केदारनाथ के इलाकों में बर्फ की मोटी पर्त जमी हुई है|
samaylive.com se sabhar

Wednesday, March 2, 2011

सीखने की प्रक्रिया जीवन भर रहती है जारी : जोशी

http://garhwalbati.blogspot.com
नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से थौलधार विकासखंड मुख्यालय में आयोजित चार दिवसीय युवाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विमी जोशी ने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति के कुछ खास सिद्धांत होने चाहिए, जिससे वह जीवन में सफलता हासिल कर सके।
जोशी ने कहा कि सीखना एक ऐसा कर्म है, जो जीवनभर जारी रहता है इसलिए व्यक्ति को जीवन में कुछ सीखने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर शिवरार्थियों ने शिविर के अनुभव एवं अर्जित की गई जानकारी के बारे में बताया। शिविर में उप्पू निवासी बीए फाइनल की छात्रा पार्वती, भैंसकोटी की शीशम सकलानी, चापड़ा की भारती, जसपुर की शिवानी आदि का कहना था कि चार दिवसीय प्रशिक्षण के बाद वह अपनी जीवन शैली में बदलाव महसूस कर रही हैं। वह इसके लिए प्रयास जारी रखेंगी। महादेव खंडूड़ी, हरदेव राणा, दीपक चौहान, इन्द्र प्रकाश, पार्वती रावत, शिवानी खंडूड़ी को श्रेष्ठ शिवरार्थी के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ललित खंडूड़ी, ग्राम प्रधान सुनारगांव अनिल रावत, विक्रम सिंह, समिति अध्यक्ष परशुराम डोभाल, सचिव राजेंद्र रांगड़, योग प्रशिाक गीतामणी सिलस्वाल, विनोद राणा, सुरेश बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

हिम ज्योति के लिए 20 तक मांगे आवेदन

http://garhwalbati.blogspot.com
पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल द्वारा स्थापित हिमज्योति स्कूल में निर्धन मेधावी बालिकाओं को कक्षा पांच से इंटर तक की निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। स्कूल में प्रवेश को सूबे के विभिन्न स्थानों पर परीक्षा आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 20 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। हिम ज्योति स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश ओबराय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड की मूल निवासी छात्रा ही प्रतिभाग कर सकती हैं। आयु 9 से 11 वर्ष के बीच तथा वह सरकारी प्राथमिक स्कूल में अध्ययनरत हो। छात्रा के अभिभावक की वार्षिक आय पांच हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए और परिवार की अन्य बालिका के हिम ज्योति स्कूल में पढ़ने की दशा में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 मार्च तक डाक, ई-मेल अथवा फैक्स के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसकी परीक्षा 27 मार्च को नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में तथा तीन अपै्रल को उत्तरकाशी, चमोली, लैसंडाउन के जीजीआइसी के अलावा दून में हिम ज्योति विद्यालय में आयोजित की जाएगी
in.jagran.yahoo.com se sabhar

अब गढ़वाली में पढ़ने को मिलेगी रुद्राष्टाध्यायी

http://garhwalbati.blogspot.com
पहली बार रुद्राष्टाध्यायी का गढ़वाली अनुवाद पाठकों को उपलब्ध हो सकेगा। डॉ. मदन मोहन नौडियाल ने रुद्रष्टाध्यायी के आठ पाठों का गढ़वाली अनुवाद प्रकाशित करने के साथ ही शिव पूजा पद्धति को उसमें शामिल किया है।
गढ़वाली साहित्य के क्षेत्र में अब प्रयास लगातार तेज हो रहे हैं। डॉ. मदन मोहन नौडियाल ने शिवरात्रि के पर्व पर रुद्राष्टाध्यायी पुस्तक का प्रकाशन किया है। रुद्राष्टाध्यायी के श्लोकों का गढ़वाली में अनुवाद किया गया है। हालांकि अनुवाद में कई हिन्दी शब्दों का भी प्रयोग है, लेकिन इस पहले प्रयास का लोगों ने स्वागत किया है। शिवरात्रि पर्व पर डीएवी इंटर कॉलेज में पुस्तक का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह नेगी ने किया। इससे पहले क्यूंकालेश्वर मंदिर के महंत अभय चेतनानंद महाराज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एलके गुसांई, मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डॉ. एके सिंह, प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा गढ़वाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और हमें चाहिए कि हम अपनी मातृ भाषा में अधिक से अधिक लिखे और पढ़ें। कार्यक्रम का संचालन वीरन्द्र खंकरियाल ने किया। इस मौके पर चित्रकार बी. मोहन नेगी, गणेश खुगशाल गणी, विमल नेगी, डॉ. मुकेश डिमरी, वीरेन्द्र रावत, समेत अन्य मौजूद रहे।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

जैविक खेती से सुधरेगी किसानों की आर्थिकी : नौटियाल

http://garhwalbati.blogspot.com
हिमालयी आजीविका परियोजना की ओर से क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती करने की जानकारी देने के लिये पुरोला में तीन दिवसीय जैविक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 33 गांव के किसानों को जैविक खेती करने के गुर सिखाये गए।
प्रशिक्षण में जानकारी देते हुये जैविक खेती विशेषज्ञ डॉ. किशोर नौटियाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में काफी समय तक रासायनिक खादों के प्रयोग से खेती ऊसर होने से उत्पादन में भारी गिरावट आ गयी है। वहीं रासायनिक खादों से उत्पादित दाल, सब्जियों व अन्य अनाजों के प्रयोग से आज पहाड़ों में 70 प्रतिशत लोग पथरी, पीलिया व हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं। नौटियाल ने कहा कि समय रहते क्षेत्र के काश्तकारों को रासायनिक खादों को छोड़ जैविक खेती क रने की आवश्यकता है, ताकि खेती को उसर होने से बचाने के साथ-साथ उत्पादकता में वृद्धि व बिमारियों से बचा जा सके। परियोजना के सहायक प्रबन्धक डॉ. दीपक चन्द्रा ने किसानों को जैविक खेती के लाभ, खाद्य प्रयोग करने के तरीके व बीजों की प्रजाति, विपणन के गुर बताये। साथ ही जैविक प्रमाणिकता, फसल चक्र सहित प्रति वर्ष उत्पादन में वृद्धि, बीज प्रजाति की विस्तृत जानकारी, जैविक खादों के प्रयोग की विधि, किसानों को फसल दस्तावेजीकरण करने को किसान डायरी बनाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मनोज रावत, सोबत सिंह, कुन्दलाल, सोबन लाल, रमेश कुमार, सामी देवी, सुभद्रा देवी, रोशन कुमार, देवेंद्री सहित अन्य काश्तकार मौजूद रहे।
in.jagra.yahoo.com se sabhar

गांवों में लघु व कुटीर उद्योगों को मिले बढ़ावा

http://garhwalbati.blogspot.com
जीएमवीएन उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लघु व कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुटीर उद्योग से जुड़े व्यवसाइयों से बिजली का एमसीजी शुल्क न लिया जाए।
यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा आटा व मसाला चक्की से जुड़े व्यवसाइयों से बिजली के बिल खपत यूनिट के आधार पर लिए जाने चाहिए न कि मिनिमम कंजूमर गारंटी (एमसीजी) के आधार पर हो। इन छोटे कुटीर उद्योग व्यवसाइयों से बिजली का एमसीजी चार्ज लिए जाने से उनका शोषण हो रहा है। श्री नेगी ने कहा कि केंद्र की गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार राज्य के एपीएल उपभोक्ताओं को मात्र एक किलो डेढ़ सौ ग्राम चावल और छह किलो ढाई सौ ग्राम गेहूं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 10 अगस्त 1950 की कट ऑफ डेट रखे जाने से वर्षो से राज्य में चाय बागान, किराए के मकानों पर रखने वालों और ग्राम समाज की भूमि पर बगैर पट्टे निवास कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। पत्रकार वार्ता में चंदन लाल अग्रवाल, डॉ. राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, अमित डबराल व आकाश पंवार भी मौजूद थे। 
in.jagran.yahoo.com se sabhar

बम भोले के जयकारों से गूंजी तीर्थनगरी

http://garhwalbati.blogspot.com
शिवरात्रि के पर्व पर तीर्थ क्षेत्र पूरी तरह बम भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा। नीलकंठ महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर 80 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
शिवरात्रि का पर्व ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव, सोमेश्वर, चंद्रेश्वर व कमलेश्वर महादेव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही जो देर सायं तक जारी रही। इसके अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर में भी स्थानीय व अन्य प्रदेशों से हजारों श्रद्धालु शिवरात्रि के दिन यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचे। अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं के कारण क्षेत्र के रामझूला, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में पूरे दिन भीड़ रही। नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन करीब अस्सी हजार लोगों ने जलाभिषेक किया। प्रतिवर्ष की भांति वीरभद्र महादेव मंदिर में लगने वाला शिवरात्रि का मेला इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में पहुंची हजारों लोगों की भीड़ देखते ही बनती थी। वहीं श्यामपुर क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने शिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया और झांकी निकाली। जिसमें भारी तादाद में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया
in.jagran.yahoo.com se sabhar

Tuesday, March 1, 2011

सैनिकों के पाल्यों को विशेष छात्रवृत्ति बांटी

http://garhwalbati.blogspot.com
पूर्व सैनिक संगठन द्वाराहाट इकाई की बैठक में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से पूर्व सैनिकों के पाल्यों को विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत 36 हजार की राशि वितरित की गई। पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं को परिचय पत्र भी वितरित किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष विनोद जोशी ने सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को समय-समय पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी तथा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सैनिकों के पाल्यों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स की सुविधा प्रदान की गई है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एनएन त्रिपाठी व पीएस मेहता आदि ने भी पूर्व सैनिकों के लिए लागू विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। डूंगर सिंह भोज, चंद्रप्रकाश पांडे व खुशाल सिंह को विशेष छात्रवृत्ति के तहत 12-12 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक संगठन इकाई के अध्यक्ष नंदाबल्लभ मठपाल ने की। इस अवसर पर भुवन चंद्र त्रिपाठी, बिशनी देवी, भागीरथी देवी, कैलाश चंद्र, सुधीर साह, मोहन चंद्र जोशी, मान सिंह अधिकारी सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों व वीरांगनाएं उपस्थित थीं।
सोसायटी ने 15 हजार बांटे
द्वाराहाट: आदर्श इंका सुरईखेत में आयोजित कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसायटी शाखा द्वारा योगदा मैरिट पुरस्कार, श्री श्री दयामाता पुरस्कार व परमहंस योगानंद पुरस्कार के रूप में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों को 15 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार पंत ने आश्रम का आभार जताया। कार्यक्रम में स्वामी निर्वाणानंद जी महाराज, वीके आनंद, मोक्ष कुमार, दीप हर्बोला आदि ने भाग लिया।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

आदर्श क्रिकेट क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

http://garhwalbati.blogspot.com
पचपकरिया में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आदर्श क्रिकेट क्लब चकरपुर ने स्ट्रांग फार्म क्रिकेट क्लब को 92 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श क्रिकेट क्लब ने 133 रन बनाये। नरेन्द्र ने 50 रन बनाये। स्ट्रांग फार्म क्लब के दिलीप ने तीन विकेट लिए। जवाब में स्ट्रांग फार्म क्लब की टीम 41 रन ही बना सकी। आदर्श क्लब चकरपुर के राकेश व किशन ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहनराम आर्य ने विजेता व विशिष्ट अतिथि रिक शिपवे ने उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा, यूजिन जार्ज, अर्जुन सिंह महर, अशोक कुमार, जीवन, नरेन्द्र, मनोज आदि मौजूद थे।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...