Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, June 12, 2011

किंगफिशर के विमान ने दिल्ली के लिए भरी पहली उड़ान

http://garhwalbati.blogspot.com
पंतनगर : लंबे इंतजार के बाद अन्तत: शनिवार को पंतनगर व दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू हो गयी। फौरी तौर पर यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध होगी। हालांकि आगामी पहली अगस्त से यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध होने की संभावना है।
शनिवार को करीब शाम साढ़े पांच बजे पंतनगर से किंगफिशर एटीआर-42-500 विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या के चलते विमान की सारी सीटें भर गई। रविवार को भी सभी सीटें बुक होने की सूचना है। विमान सेवा शुरू होने के पूर्व किंगफिशर कर्मियों ने पूजा अर्चना का भी आयोजन किया गया। बाद में स्थानीय सांसद केसी सिंह बाबा व पंत विवि के कुलपति डॉ. बीएस बिष्ट ने हवाई अड्डा पहुंचकर विमान सेवा से संबंधित जानकारी ली।
विमान सेवा सप्ताह में चार दिनों मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार के लिए उपलब्ध कराई गई है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार किंगफिशर का 48 सीटर विमान अपराह्न 1.05 बजे दिल्ली से उड़ान भरने के बाद 2.05 बजे पंतनगर पहुंचेगा। थोड़ी देर के बाद यह पुन: निर्धारित दिनों को अपराह्न 2.35 बजे पंतनगर से उड़ान भरने के पश्चात 3.35 बजे दिल्ली पहुंच जायेगा।
इंसेट
पहले ही दिन विलंब से रही उड़ान
पंतनगर : पंतनगर-दिल्ली के लिए शुरू विमान सेवा पहले ही दिन तीन घंटे विलंबित रही। विमान के समय से पंतनगर नहीं पहुंचने का ठोस कारण यहां मौजूद अधिकारी स्पष्ट कर पाने में विफल रहे। इसके चलते प्रतीक्षा कक्ष में बैठे यात्री परेशान नजर आए। दिल्ली से विमान के करीब शाम पांच बजे पहुंचने पर प्रतीक्षारत यात्रियों ने राहत की सांस ली।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...