http://garhwalbati.blogspot.in
कौसानी (बागेश्वर) : नवरात्र प्रारम्भ होते ही कौसानी में पर्यटन सीजन प्रारम्भ हो गया है। यहां प्रतिदिन दर्जनों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि लोनिवि ने इस मोटर मार्ग में बने दुर्घटना को दावत देने वाले गड्ढों की मरम्मत करना अब तक आवश्यक नहीं समझा है। जिस पर होटल व्यवसायियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

नवरात्र प्रारम्भ होते ही कौसानी में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। सैलानियों की संख्या में वृद्धि होने से कौसानी में चहल-पहल बनी हुई है। कौसानी में पर्यटक सीजन को देखते हुए हालांकि जिला पंचायत समेत होटल व्यवसायियों ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण की है, परंतु लोनिवि ने इस ओर ध्यान देना तक उचित नहीं समझा। जिस कारण कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग में पिंगलकोट में सड़कों में बढ़े-बढ़े गड्ढे बने हुए हैं तीव्र मोड़ों पर बने गड्ढे व सड़क के दोनों ओर उगी झाडि़यां होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इन गड्ढों में अब तक कई बाइक सवार चोटिल हो चुके हैं। होटल एसोसिएशन के बीडी जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री विपिन उप्रेती ने कहा कि मोटर मार्ग में बने गड्ढों के कारण होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है तथा पर्यटक पर्यटन का आनंद लेने के लिए बैजनाथ नहीं जा पा रहे हैं। जिससे बैजनाथ,बागेश्वर समेत कौसानी के पर्यटन व्यवसाय में इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
बाक्स
कौसानी-गरुड़ मोटर मार्ग में गड्ढों होने की उन्हें जानकारी नहीं है। वे अब शीघ्र निरीक्षण कर इसकी मरम्मत कराने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे व शीघ्र ही मोटर मार्ग की मरम्मत करेंगे। विनोद कुमार सहायक अभियंता लोनिवि बागेश्वर।
jagran.com से साभार