Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, June 12, 2011

सोशल नेटवर्किंग साइट्स में बाबा हॉट

http://garhwalbati.blogspot.com
दिल्ली के सिंहासन से लेकर उत्तराखंड के राजनैतिक गलियारों में खलबली मचाने के बाद अब बाबा रामदेव सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर घमासान मचा रहे हैं। बाबा के प्रशंसक हों या आलोचक, हर कोई फेसबुक, आरकुट, ट्विटर से लेकर यू ट्यूब में बाबा के लिए हर दिन ढेरों कमेंट दे रहे हैं। नए-नए विडियो अपलोड और डाउनलोड किए जा रहे हैं। प्रशंसकों और आलोचकों में घमासान मचा हुआ है।
काला धन और भ्रष्टाचार को लेकर बाबा रामदेव के आंदोलन में हजारों लोग शामिल हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो यह संख्या लाखों में होगी, लेकिन अब रामलीला मैदान और पतंजलि योगपीठ के अलावा इंटरनेट की दुनिया में भी बाबा रामदेव के प्रशंसक और आलोचक अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। रामलीला मैदान में हुई घटना हो या फिर बाबा को आधी रात में अनशन से उठाना, दिल्ली से बाबा की उत्तराखंड वापसी हो या फिर बाबा का हिमालयन अस्पताल में भर्ती होना, सभी पर बेबाक कमेंट देखने को मिल रहे हैं।
हर घटना पर है इन लोगों की नजर। इधर घटना घटी उधर फेसबुक, आरकुट, ट्विटर और यू- ट्यूब पर शुरू हो जातीं हैं ढेरों प्रतिक्रियाएं। ऐसा नहीं है इनमें सिर्फ बाबा के प्रशंसक या समर्थक ही शामिल है, उनके विरोधियों की भी खासी संख्या है। देश के अलावा विदेशों में बसे भारतीय भी इस रायशुमारी में शामिल हैं। किसी का कहना है कि बाबा ने आम जनता से जुड़े मुद्दे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, जो सही है लेकिन उसमें राजनीति को शामिल करना सही नहीं था। इसी तरह बाबा के महिलाओं के कपड़े पहनने पर भी कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। आईटी एक्सपर्ट जयंत जोशी कहते हैं कि इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बाबा रामदेव और अन्ना हजारे सबसे हॉट टॉपिक हैं। दोनों के प्रशंसकों और आलोचकों में एक तरह से जंग छिड़ी है। 
in.jagran.yahoo.com se sabhar

गायत्री है प्रेम और ज्ञान की देवी : पण्ड्या

http://garhwalbati.blogspot.com
हरिद्वार: गायत्री जयंती पर शांतिकुंज में मां गायत्री का ध्यान कर विधिविधान से पूजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष-2012 में एक करोड़ वृक्ष लगाने की घोषणा की।
शनिवार प्रात: शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैल जीजी ने षोड्सोपचार से मां गायत्री का पूजन किया। आचार्य इंद्रेश पथिक और गायत्री किशोर त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री का पूजन अनुष्ठान करवाया गया। इसके बाद गायत्री का उच्चारण किया गया।
इस मौके पर डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि वर्तमान समय में सुख-सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन चिंतन व चरित्र का हृास भी हुआ है। जरूरत इस बात की है कि सुख-सुविधाएं चिंता का कारण न बनकर विकास का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार वर्ष-2012 को सौर साधना वर्ष मनाएगा और विभिन्न प्रजातियों के एक करोड़ वृक्षारोपण करेगा। उन्होंने कहा कि इसी साल ध्यान साधना को विश्व स्तर पर पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर शांतिकुंज अधिष्ठात्री शैल जीजी ने मां गायत्री को प्रेम और ज्ञान की देवी और गंगा मैया को करुणा व ममता की देवी बताया। शैल जीजी ने विभिन्न प्रसंग का श्रवण कराकर नारी सम्मान व नारी जागरण का आह्वान किया। कार्यक्रम में गायत्री मंत्र, गायत्री आरती, ध्यान के विविध स्वरूप और परम विद्वान आचार्य श्री राम शर्मा के साहित्य पर आधारित नेपाली, तेलगू, सिंधी और पंजाबी भाषा में अनुवादित सीडी का भी विमोचन हुआ है। इसके अलावा स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में पा‌र्श्व गायन गायत्री मंत्र की सीडी का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में इंडोनेशियों ने आए तीस सदस्यीय दल ने भाग लिया। इस मौके पर देसंविवि के कुलपति डॉ. एसपी मिश्र, संयुक्त निदेशक राम महेश मिश्र, शांतिकुंज व्यवस्थापक गौरी शंकर शर्मा, पीके तिवारी समेत गायत्री परिवार के सैकड़ों साधक मौजूद थे।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

गाय में 33 करोड़ देवी-देवता: आचार्य शरण

http://garhwalbati.blogspot.com
अगस्त्मुनि(रुद्रप्रयाग) : अगस्त्य महाराज की तपस्थली अगस्त्यमुनि के जवाहर नगर में गोकथा के दौरान कथावाचक आचार्य सीता शरण ने कहा कि गो माता के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। जो श्रद्धा से उसकी सेवा व दूध का सेवन करता है, उसकी सभी बीमारियां दूर व पापों का नाश होता है। इससे पूर्व अगस्त्य महाराज मंदिर से जवाहरनगर तक श्रद्धालुओं ने भव्य जल कलश यात्रा निकाली।
गोकथा आयोजक समिति जवाहरनगर की ओर से क्षेत्र में पांच दिवसीय भव्य गो कथा का शुभारंभ किया गया। कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक गोपालमणि महाराज के सुपुत्र सीता शरण ने कथा के दौरान देवताओं में श्रेष्ठ गाय को मानते हुए कहा कि गोमाता के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर भगवान की कृपा होती है, वह ऐसे आध्यात्म में स्वत: ही सक्षम होते हैं। गौ कथा से पूर्व गुरुवार को प्रथम दिन पवित्र मंदाकिनी नदी से श्रद्धालुओं द्वारा जल कलश यात्रा अगस्त्य महाराज मंदिर में लाई गई। जिसके बाद वहां से ढोल-नगाड़ों के बीच जल कलश यात्रा अगस्त्यमुनि, विजयनगर, पुरानदेवल, देवनगर होते हुए जवाहरनगर कथा स्थल पहुंची। जल कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों भक्तजनों के गोमाता की जय-जय कार करने से क्षेत्र भक्तिमय बन गया। आयोजक समिति के सदस्य ग्राम सभा जयकंडी के अवतार सिंह नेगी, दलबीर सिंह नेगी व महरगांव के त्रिलोक सिंह नेगी क्षेत्रीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में गौ कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। इस अवसर पर गौ कथा को सुनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे है।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...