Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Saturday, October 27, 2012

शोध के लिए विषय का चयन बहुत अहम

http://garhwalbati.blogspot.in

 देहरादून: शोध कितना महत्वपूर्ण है, इससे भी अहम यह है कि शोध किस विषय पर किया गया है। शोध का विषय खुद ही इसकी गुणवत्ता जाहिर कर देगा। यह बात डीएसई नई दिल्ली के प्रो. बीएल पंडित ने 'शोध पत्र कैसे लिखें' विषय पर आयोजित कार्यशाला पर कही। उन्होंने कहा कि किया गया शोध समाज और जनहित में होना चाहिए।
शनिवार को उप्र-उत्तराखंड इकॉनोमिक एसोसिएशन ने एसजीआरआर पीजी कॉलेज में 'शोध पत्र कैसे लिखें' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. बीएल पंडित, प्रो. पीके चौबे, डॉ. वीए बौड़ाई, प्रो. एके सिंह व प्रो. श्रीप्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पहला टेक्निकल सेशन शुरू हुआ। इसमें कारलेटन विवि कनाडा से आए प्रो. बली राम ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को शोध के लिए सही विषय का चुनाव और उसके बाद सही शोध कार्य करने की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि विषय के सही चुनाव के बाद शोध पर छात्रों को ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शोध के समय विषय से संबंधित सूक्ष्म से सूक्ष्म बिंदु का भी गहन अध्ययन करना आवश्यक है। इसके बाद ही उसके निष्कर्ष को शोध पत्र में लिखा जाना चाहिए।
तीन सत्र में हुए टेक्निकल सेशन में एमएच कॉलेज गाजियाबाद के प्रो. केवी त्यागी, लखनऊ विवि के प्रो. नार सिंह, गढ़वाल विवि की प्रो. अंजलि बहुगुणा, बीआइएम टेक ग्रेटर नोयडा के प्रो. श्रीप्रकाश, एएसयू अलीगढ़ के प्रो. अशोक मित्तल, प्रो. पीके चौबे आदि ने विचार रखे।
jagran.com se sabhar

चार वर्गों में विभाजित हो सुगम-दुर्गम क्षेत्र

http://garhwalbati.blogspot.in
स्थानांतरण को लेकर मचे बवाल को समाप्त करने के लिए राजकीय शिक्षक संघ ने विद्यालयाें के सुगम-दुर्गम श्रेणी को चार वर्गों में विभाजित करने का सुझाव दिया है। संघ का मानना है कि राज्य में भौगोलिक परिस्थितियाें के अनुसार तबादले के लिए नियम नहीं बनाए गए हैं, जिससे परेशानी हो रही है। इस संबंध में संघ के जिला मंत्री ने प्रदेश महामंत्री एसएस चौहान से वार्ता कर प्रदेश संगठन स्तर से इस पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। 
राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद सिंह जगवाण ने बताया कि राज्य में सुगम-दुर्गम को जब तक ए, बी, सी और डी वर्गों में विभाजित नहीं किया जाता है, तब तक सुगम-दुर्गम को लेकर चल रहा विवाद समाप्त नहीं होगा। जगवाण ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियाे के अनुसार ही सुगम -दुर्गम को विभाजित किया जाना चाहिए। उन्हाेंने प्रदेश महामंत्री को बताया कि समय पर वार्षिक गोपनीय आख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापकाें और प्रधानाचार्यों की डीपीसी में रुकावट आ रही है, जिस पर उन्होंने जिले के शिक्षकाें और स्थानांतरण को लेकर संघ के सुझाव के संबंध में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी को अवगत कराया। इस पर शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को उक्त प्रकरणाें और सुझाव को प्राथमिकता देते हुए 30 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
amarujala.com se sabhar

विदेशी निवेशकों को बहुगुणा ने आमंत्रित किया

http://garhwalbati.blogspot.in

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बहुगुणा ने राजदूतों की बैठक का उद्घाटन करते हुये कहा कि उत्तराखंड अपनी मजबूत भौतिक और सामाजिक अवसंरचना, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन और कुशल श्रमशक्ति के साथ विदेशी निवेशकों के लिये उपयुक्त निवेश स्थल बन सकता है|
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की दिल्ली, चंडीगढ़ और दूसरे निकटवर्ती वाणिज्यिक केन्द्रों से निकटता का हवाला देते हुये कहा कि निवेशक इसका लाभ उठा सकते हैं और पुष्पोत्पादन, बागवानी और कृषि व्यावसाय में निवेश की संभावनायें तलाश सकते हैं.
उन्होंने कहा ‘राज्य में फल, सब्जियों, फूलों, जड़ी बूटियों और औषधीय पौधों की कई किस्में पैदा होती हैं. इसके साथ ही राज्य में खाद्य प्रसंस्करण के लिये उपयुक्त जलवायु की उपलब्धता इसे कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश के लिये आकर्षक एवं उपयुक्त स्थल बनाती है.’
मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल विभिन्न देशों के राजनयिकों और निवेशकों को उनके प्रयासों में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.
बैठक में बुर्किनो फासो, टोगो, नाइजर, मेडागास्कर, बेनिन, जार्जिया,गैबन और दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त उपस्थित थे.
इसके अलावा 14 देशों के राजनयिक भी बैठक में उपस्थित थे. 
samaylive.com se sabhar

तो तीर्थयात्रियों को नहीं खाने होंगे हिचकोले

http://garhwalbati.blogspot.in
बीआरओ (बार्डर रोड ऑरगेनाइजेशन) ने यदि योजना के मुताबिक कार्य किया, तो आगामी वर्ष तीर्थयात्रियों को हाइवे की बदहाली से कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। बीआरओ तीन माह के भीतर सबसे तंग हालत वाले चमोली से जोशीमठ के बीच 16 किमी. मार्ग को पूरी तरह से डबल लेन कर देगा। साथ ही चमोली और नंदप्रयाग ब्रिज भी आगामी यात्रा काल तक तैयार हो जाएगा।

इस वर्ष आपदा के चलते चार धाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को बडे़ कष्ट झेलने पड़े। इस वर्ष 10 लाख 29 हजार 7 सौ 94 तीर्थयात्री कई डेंजर जोन पार कर श्री बदरीविशाल धाम में मत्था टेकने पहुंचे। पाताल गंगा में भूस्खलन होने से तीन अगस्त को तीन दिन, चार अगस्त को दो दिन और छह अगस्त को चार दिन तक तीर्थयात्रा थमी रही। इस दौरान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हम अभी हाइवे के सुधारीकरण पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। चमोली से जोशीमठ तक तीन माह के भीतर 16 किमी तक हाइवे डबल लेन कर दिया जाएगा। अन्य जगहों पर डामरीकरण के लिए भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रपोजल भेजा गया है। हमारे 40 करोड़ के प्रपोजल भारत सरकार में लंबित पडे़ हुए हैं। -राहुल श्रीवास्तव, कमान अधिकारी, ग्रेफ, पीपलकोटी। 
amarujala.com se sabhar

नीती घाटी में भारी बर्फबारी ग्रामीण हुए घरों में कैद

http://garhwalbati.blogspot.in

गोपेश्वर: चमोली जिले में नीती घाटी के नीती व बांपा गांव में दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा बदरीनाथ व जोशीमठ की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात का सिलसिला जारी है। उधर उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री यमुनोत्री के अलावा हर्षिल, सुक्की, डोडीताल, केदारकांठा आदि क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।
तीन दिन पूर्व बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद अब नीती घाटी के नीती व बांपा गांवों में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद नीती व बाम्पा के ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। हालांकि इन गांवों से अधिकतर लोग अब माईग्रेशन वाले स्थानों पर आ चुके हैं, लेकिन जो लोग अभी भी इन गांवों में हैं वे भारी बर्फबारी के कारण घरों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। द्रोणागिरी, हाथी घोड़ा पालकी, कामेट, नंदा देवी, नीलकंठ आदि ऊंची चोटियों पर भी लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को दोपहर तक खिली धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। लगातार सर्द होते मौसम के चलते बर्फ की फुहारें गंगोत्री यमुनोत्री धाम के साथ ही हर्षिल, सुक्की, डोडीताल, केदारकांठा आदि क्षेत्रों में पड़नी शुरू हो गई है। जबकि ऊंची चोटियों पर बीते एक पखवाड़े से बर्फबारी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ी। इसससे ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है।

Friday, October 26, 2012

ये मेहनत और हौसलों का पुल है

http://garhwalbati.blogspot.in

उत्तरकाशी : अंग्रेजी की एक मशहूर कहावत है 'गॉड हेल्प दोज, हू हेल्प देम्सेल्वेस' यानी भगवान भी उनकी ही मदद करता है, जो अपनी मदद स्वयं करते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है उत्तरकाशी के अठाली व चामकोट गांव के लोगों ने। ग्रामीणों ने असीगंगा की बाढ़ में तबाह हुए झूला पुल के स्थान पर भागीरथी नदी पर वैकल्पिक लकड़ी के पुल को बिना सरकारी मदद के एक हफ्ते में बना दिया।
जनपद की गंगा घाटी में प्रलयकारी बाढ़ में दर्जनों झूला पुल बहने के बाद गांव के लोग सरकारी तंत्र के भरोसे न रहकर नदी व नालों पर खुद वैकल्पिक पुल तैयार करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। बाढ़ में अठाली व चामकोट गांव को जोड़ने वाला पुल बहने के बाद अलग-थलग पड़े इन दोनों गांव में संकट पैदा हो गया था। स्थानीय प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए नदी पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आवाजाही के लिए ट्रॉली लगाई, लेकिन ट्रॉली के संचालन के लिए रखे एग दो होमगार्ड के जवान कुछ समय बाद चले गए। इसके बाद ट्रॉली लोगों ने खुद संचालित की। इस कारण आवाजाही की ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी रही। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद पुल बनाने की ठानी।
गांव के ग्रामीणों ने गांव में त्योहार व शादियों के सीजन को देखते हुए लोगों ने प्रशासन की सहायता के बिना भागीरथी नदी पर एक हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद लकड़ी का वैकल्पिक पुल तैयार कर दिया। गांव के प्रधान संदीप पंवार ने बताया कि ट्रॉली से आवाजाही करने में गांव के बुजुर्ग व स्कूली बच्चों को भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए ग्रामीणों ने खुद का पुल तैयार कर दिया।
jagran.com se sabhar

मैती सम्मान से सम्मानित होंगे गणेश सिंह गरीब

http://garhwalbati.blogspot.in

पौड़ी: पिछले लंबे समय से पहाड़ों में काश्तकारों को चकबंदी के लिए प्रेरित करते आ रहे गणेश सिंह गरीब को इस वर्ष के मैती सम्मान के लिए चुना गया है। गणेश सिंह गरीब को आगामी 10 नवंबर को यह सम्मान चमोली जिले के नंदासैण में मैती संस्था की ओर से दिया जा रहा है।
हिमालयी पर्यावरण को लेकर कार्य कर रही मैती संस्था ने इस दफा मैती सम्मान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सिंह गरीब को चुना है। गणेश सिंह गरीब ने पहाड़ी काश्तकारों के सामने छितरी खेती के बजाय चकबंदी कर खेती से लाभ कमाने का नायाब विकल्प पैदा किया है। इससे पूर्व लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी यह सम्मान दिया जा चुका है। पहाड़ों के सरोकार के लिए समाज में कार्य करने वाले व्यक्तियों को संस्था की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
jagran.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...