Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Friday, March 27, 2009

walk-in-interview in BEL-Ghaziabad, for Diploma holder on 30 March.

There is a walk-in-interview in BEL-Ghaziabad, for Diploma holder on 30 March.

लोस चुनाव बाद होंगी कुविवि की परीक्षाएंबीकॉम की परीक्षाएं भी हुई स्थगित

नैनीताल।
छात्र संगठनों के बढ़ते दबाव के आगे आखिरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन को झाुकना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार अप्रैल से प्रस्तावित बीकॉम की परीक्षाओं को भी अब लोकसभा चुनाव के बाद ही अन्य परीक्षाओं के साथ कराने का फैसला लिया है।बता दें पूर्व में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं १४ मार्च से प्रस्तावित थीं। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, विवि की आर्थिक स्थिति सुधारने तथा केंद्रीय विवि की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया, पांच मार्च को शासन की ओर से कुछ मांगों को मान लेने का लिखित आश्वासन मिलने पर छह मार्च से शिक्षक-कर्मचारी काम पर लौटे। इस दौरान एक सप्ताह के भीतर विवि प्रशासन के लिए परीक्षाएं कराना काफी मुश्किल हो गया।
विवि प्रशासन के सामने कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी डिग्री कालेज के अलावा खटीमा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के भवनों के अधिग्रहण की समस्या सामने आ गई। ये भवन चुनाव के लिए अधिग्रहीत किए गए हैं। बावजूद इसके विवि प्रशासन ने चार अप्रैल से स्नातक स्तर पर कामर्स की परीक्षाएं कराने का फैसला ले लिया। इधर, परीक्षा तिथि घोषित होते ही कुमाऊं भर के छात्र संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया, इसके तहत उन्होंने कुलपति एवं कुलसचिव का घेराव भी किया। कुलसचिव बीसी जोशी ने बताया छात्र संगठनों की मांग को देखते हुए अब बीकॉम की चार अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं अन्य परीक्षाओं के साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद ही करायी जाएंगी, परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
बुर्जुगों ने चमकाया राज्य का नाम


बाजवा, रावत और सचदेवा ने फिर राष्ट्रीय स्तर पर किया कमाल
दून के बुर्जुग एथलीटों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर कमाल किया है। उन्होंने हिसार में हुई ३०वीं मास्टर्स एथलेटि1स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। जबकि इसका दूसरा पहलू यह है कि प्रदेश सरकार इन चैंपियनों को उनके कमाल का इनाम नहीं दे सकी है।डीएस बाजवा, बीएस रावत, जेएस सचदेवा ऐथलेटि1स में ऐसे नाम हैं जिन्होंने राज्य को लगातार सफलताएं दिलाई हैं। तीनों ने समय-समय पर जता दिया कि उम्र उन पर भारी नहीं पड़ सकती। ट्रैक एंड फील्ड में उपल4िधयां हासिल करने के लिए उनके अंदर अभी जज्बा कायम है। यही कारण है कि डीएस बाजवा अभी तक तीन एशियन मास्टर्स एथलेटि1स चैंपियनशिप में नौ मैडल जीत चुके हैं। जबकि बीएस रावत ने दो एशियन चैंपियनशिप में तीन और सचदेवा ने एक मैडल प्राप्त किया है।
अब हिसार में १९ से २२ मार्च तक हुई ३०वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटि1स चैंपियनशिप में भी तीनों ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन कर जुलाई में फिनलैंड में होने वाली वल्र्ड मास्टर्स एथलेटि1स चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। डीएस बाजवा ने भाला फेंक में स्वर्ण, च1का फेंक में रजत और गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। बीएस रावत ने लंबी कूद में स्वर्ण और त्रिकूद एवं ४०० मी. दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसी तरह जेएस सचदेवा ने १५०० मी. और ५००० मी. दौड़ में रजत पदक जीते। लेकिन लगातार सफलताएं हासिल कर रहे इन धावकों का दर्द है कि अभी तक राज्य सरकार उनकी उपल4िधयों को महत्व नहीं दे रही है। उनका कहना है कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उनको अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सरकार अन्य खिलाडिय़ों पर पैसे बहा रही है, परंतु वेटरन खिलाडिय़ों की किसी भी स्तर पर नहीं सुनी जा रही है।
देवभूमि के लाल, दिल्ली में कमाल
उत्तराखंड कहने को यूं तो पांच लोकसभा सीटों को सिमटाए छोटा सा प्रदेश है मगर इसी उत्तराखंड ने देश को ऐसे कई कद्दावर सियासी शख्सियत दी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई और निभा रहे हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि यह सिलसिला आजादी के बाद से ही आरंभ हो गया जो अब तक अनवरत जारी है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि गढ़वाल व कुमाऊं, दोनों ही क्षेत्र राष्ट्रीय राजनीति के दिग्गजों के लिहाज से उर्वर साबित हुए हैं। राष्ट्रीय राजनीति में उत्तराखंड को एक नई पहचान दिलाने में हेमवती नंदन बहुगुणा व नारायण दत्त तिवारी का नाम बेहिचक सबसे ऊपर लिया जा सकता है। उत्तराखंड में गढ़वाल व कुमाऊं का प्रतिनिधित्व करने वाले इन दो दिग्गजों में एक दिलचस्प समानता भी रही। वह यह कि दोनों दिग्गजों ने उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री पद और केंद्र में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा भी संभाला। हालांकि श्री बहुगुणा उत्तराखंड से केवल वर्ष 1980 (इसके बाद उप चुनाव भी) में पौड़ी गढ़वाल सीट से चुनाव लड़े और जीते लेकिन उनके पर्वतीय सरोकारों से हर कोई वाकिफ है। इसी तरह नारायण दत्त तिवारी ने 1980, 96 व 99 के आमचुनाव में नैनीताल सीट से जीत हासिल की। तीन बार उत्तर प्रदेश व एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद को संभाल चुके श्री तिवारी केंद्र सरकार में उद्योग, विदेश, वाणिज्य, वित्त जैसे अहम महकमों के मंत्री रहे हैं। वर्तमान में श्री तिवारी आंध्र प्रदेश के गवर्नर हैं। देश की पहली लोकसभा में महावीर त्यागी देहरादून डिस्टि्रक्ट कम बिजनौर डिस्टि्रक्ट (नार्थ वेस्ट) कम सहारनपुर डिस्टि्रक्ट(वेस्ट) और बाद में देहरादून सीट से सांसद बने। श्री त्यागी नेहरू मंत्रिमंडल के एक अहम सदस्य रहे। इसी तरह पहली लोकसभा से चौथी लोकसभा तक गढ़वाल सीट से निर्वाचित भक्तदर्शन ने केंद्र में शिक्षा मंत्रालय संभाला। आजादी के बाद पं गोविंद बल्लभ पंत की केंद्र में भूमिका को कौन भूल सकता है हालांकि वह कभी उत्तराखंड से सांसद नहीं रहे लेकिन उनके पुत्र केसी पंत साठ व सत्तर के दशक में नैनीताल सीट से तीन बार लोकसभा पहंुचे और कई अहम जिम्मेदारियां निभाई। इमरजेंसी के बाद वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में बीएलडी के टिकट पर मुरली मनोहर जोशी ने अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत दर्ज की। श्री जोशी बतौर केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 1984 व 89 में टिहरी गढ़वाल सीट से लोकसभा तक पहुंचे ब्रह्मदत्त ने केंद्र में पेट्रोलियम मंत्रालय संभाला। उत्तराखंड के दिग्गजों की केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिका की परंपरा को आगे बढ़ाया भुवन चंद्र खंडूड़ी, बची सिंह रावत और सतपाल महाराज ने। ये तीनों दिग्गज वर्तमान में भी सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर मैदान में डटे हैं। सेना में मेजर जनरल पद से अवकाश लेने के बाद श्री खंडूड़ी वर्ष 1991, 98, 99 और 2004 में पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद बने। वाजपेई सरकार में पहले राज्यमंत्री और फिर बतौर कैबिनेट मंत्री जरनल खंडूड़ी ने भूतल परिवहन सरीखे अहम मंत्रालय में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया। यही वजह रही कि वर्ष 2007 में उत्तराखंड में सत्ता में आने के बाद उन्हें भाजपा ने सांसद होने के बावजूद उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का पद सौंपा। पौड़ी गढ़वाल सीट से वर्ष 1996 में तिवारी कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने सतपाल महाराज ने भी अपने इसी कार्यकाल में बतौर केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा व रेल मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया। अल्मोड़ा सीट से लगातार चार बार वर्ष 1996,98, 99 व 2004 में सांसद बने बची सिंह रावत भी वाजपेई सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे।
देहरादून, : राजधानी में हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने देहरादून के तीन प्रापर्टी डीलरों व दो कालगर्ल को गिरफ्तार कर लिया। कालगर्ल दिल्ली व मुजफ्फरनगर की निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों की बुकिंग 50 हजार रुपये में की गई थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सेक्स रैकैट में फंसे दोनों प्रापर्टी डीलरों को छुड़ाने के लिए कई प्रापर्टी डीलरों व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने थाने में पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।
नैनीताल से बाबा को कांग्रेस का टिकट
कांग्रेस ने नैनीताल संसदीय सीट से सिटिंग सांसद केसी सिंह बाबा को टिकट देने का निर्णय लिया है। अलबत्ता इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हरिद्वार सीट से श्री हरीश रावत को टिकट देने की पार्टी ने औपचारिक घोषण कर दी
सत्ता सुख भोग रहे उक्रांद ने कार्यकर्ताओं को थमाया लालीपाप

सत्ता के चैन को तबियत बेचैन
यह बात भाजपा और उक्रांद दोनों को पता है कि अब चुनावी गठबंधन संभव नहीं है। इसके बाद भी एक सीट देने के प्रस्ताव की बात समझ से परे है। माना यही जा रहा है कि सत्ता सुख भोग रहे उक्रांद के कुछ नेताओं ने सरकार से समर्थन वापसी की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं को लालीपाप थमाया है। उक्रांद में इस समय सरकार से समर्थन वापसी का मुद्दा खासा मुखर हो रहा है। सत्ता का सुख भोग रहे कुछ नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है। ये नेता लोस चुनाव में फ्रेंडली फाइट कर रहे हैं। इसे कार्यकर्ताओं ने स्वीकार नहीं किया तो उक्रांद के कुछ नेता अपने भाजपाई दोस्तों के साथ बैठे और एक फार्मूला निकाला। तय किया गया है कि प्रदेश भाजपा की ओर से हाईकमान को एक प्रस्ताव भेजकर एक सीट उक्रांद को देने की बात की जाएगी। ऐसे में एक सवाल खड़ा हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी सभी सीटों पर प्रचार में जुटे हैं। फिर सरसरी तौर पर एक बार ऐसे प्रस्ताव को भाजपा हाईकमान पहले ही खारिज कर चुका है। हरिद्वार सीट पर फजीहत झेल चुकी भाजपा क्या एक बार फिर वैसे ही हालात से रूबरू होना चाहेगी। यकीनी तौर इस सवाल का उत्तर सिर्फ और सिर्फ ना ही होगा। इसके बाद भी उक्रांद नेता इस प्रस्ताव से संतुष्ट हो गए और समर्थन वापसी की बात को टाल दिया। अब कार्यकर्ता अगर फिर यही बात उठाते हैं तो उन्हें यही समझाया जाएगा कि अभी तो भाजपा उनके प्रस्ताव पर विचार कर रही है। खास बात यह भी है कि इस प्रस्ताव के बारे में निर्णय के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। पहले तो यह प्रस्ताव प्रदेश संसदीय समिति पारित करेगी, फिर केंद्र को भेजा जाएगा। हो सकता है कि उस समय तक नामांकन और नाम वापसी का वक्त ही निकल चुका हो। जाहिर है कि उक्रांद नेताओं ने भाजपा के साथ मिलकर खेले इस सियासी खेल के जरिए कार्यकर्ताओं को लालीपाप थमाया है। समय गुजरने की रफ्तार से ही कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी धीरे-धीरे शांत हो जाएगा। इस तरह वे सत्ता सुख भोगते रहेंगे और कार्यकर्ता यूं ही ताकतें रहेंगे।
जीप खाई में गिरी, सात मरे
गोपेश्र्वर, विकासखंड घाट के थिरपाक-कांडई मोटर मार्ग पर बुधवार सायं एक जीप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों में छह पुरुष व एक महिला शामिल हैं। बुधवार की देर शाम कांडई पुल से मोलागाड़ जा रही जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार उमराव सिंह 60 वर्ष पुत्र वचन सिंह निवासी चाका, रतन सिंह 65 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह निवासी मटई, ज्ञान सिंह 64 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह निवासी मटई, मंगल सिंह 44 वर्ष पुत्र दीवान सिंह निवासी खलतरा, जीप चालक सुरेंद्र 39 वर्ष पुत्र फते सिंह, एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Thursday, March 26, 2009

पाहर से साभार

विवादास्पद यू.टी.यू. प्रवेष परीक्षा
उत्तराखंड तकनीकि विष्वविद्यालय द्वारा होटल प्रबंधन व अन्य पाठ्यक्रमों हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेष परीक्षा (यू.के.एस.ई.ई.-2009) तथा नेषनल काउंसिल आॅॅफ होटल मैनेजमेंट द्वारा होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम हेतु प्रवेष परीक्षा (जे.ई.ई.-2009) की परीक्षा तिथि (9मई) तथा समय एक ही होने के कारण होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेष लेने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों में असंताश व्याप्त है। इसका सीधा अर्थ यह है कि उत्तराखंड के छात्र, आई.एच.एम. देहरादून सहित अन्य ख्यातिप्राप्त सरकारी व निजि राश्ट्रीय होटल प्रबंधन संस्थानो (आई.एच.एम.) में प्रवेष से वंचित रहेंगे।
विदित है कि इस वर्श उत्तराखंड तकनीकि विष्वविद्यालय द्वारा इंजीनियरिंग व होटल प्रबंधन सहित अनेक पाठ्यक्रमों हेतु स्चयं प्रवेष परीक्षा (यू.के.एस.ई.ई.-2009) लेने का निर्णय लिया गया जिसकी सूचना समाचार पत्रों में दी गई थी। इस सूचना के अनुसार 16फरवरी से आवेदन पत्र व विवरणिका अनेक डाक घरों में उपलब्ध होने थे, जोकि वास्तव में कोटद्वार डाकघर में 27फरवरी से मिलने प्रारम्भ हुए थे, साथ ही इसमे से इंजीनियरिंग का प्रवेष भी हटा दिया गया था।
उत्तराखंड तकनीकि विष्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया आवेदन पत्र व विवरणिका का मूल्य भी अन्य सभी तकनीकि विष्वविद्यालयों व सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों की प्रवेष परीक्षाओं के आावेदन पत्रों की तुलना में सर्वाधिक (रु. 1030/-) है। क्या उत्तराखंड में रह रहे अभिभावकों की आय, अन्य सभी प्रदेषों व केन्द्र षाशित क्षेत्रों से अधिक है? देष के सर्वोच्च संस्थान जैसे आई.आई.टी. व आई.एच.एम. भी प्रवेष परीक्षाओं में इतना षुल्क नही लेते हैं।
अभिभावकों को यह भी षिकायत है कि इस विष्चविद्यालय के अधिकारी किसी भी पूछताछ का उत्तर नही देते हैं।
यदि षीघ्र ही उपर्लिखित प्रवेष परीक्षा में वांछनीय परिवर्तन नही किया गया तो यह इस बात का प्रमाण होगा कि उत्तराखंड तकनीकि विष्वविद्यालय अभी तक कुप्रबंधन का षिकार है तथा प्रदेष में उच्च षिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने में असमर्थ है।
website of UTU- http://www.uktech.in/

कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से पूर्व सांसद हरीश रावत को प्रत्याशी बनाना तय

: कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से पूर्व सांसद हरीश रावत को प्रत्याशी बनाना तय कर लिया है। अलबत्ता इस बारे में अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आज लंबी मशक्कत के बाद कांग्रेस हाईकमान ने हरिद्वार संसदीय सीट से हरीश रावत के नाम पर सहमति जताई है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला श्री रावत और ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के बीच माना जा रहा है। हाईकमान ने हरीश के नाम की अधिकृत घोषणा अभी नहीं की है। अब एकमात्र सीट नैनीताल पर ही कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होना शेष रह गया है। सूत्रों के अनुसार इस सीट से केसी बाबा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Wednesday, March 25, 2009

पहर ब्लॉग से साभार

उंधरयूं का बाटा’

( गांव छूटा, पहाड़ छूटा, देवदार की हवा और बांझ की जड़ों का ठंडा पानी गटकने की आदत भी छूटी। मैदान में आकर शर्मा, सिंह बनकर अपनी पहचान भी मिटा चुके हैं।)-
इंटर पास करने के बाद पहली बार 13 जुलाई को सुबह नौ बजे की बस से मैं पहाड़ से निकला था। जीएमओयू की बस मैं नेगी जी का ‘ना दौड़ ना दौड़ उंधरयूं का बाटा’ गीत बज रहा था, यह गीत मुझे रुला रहा था गीत मेरी पहाड़ से विदाई की पृष्ठभूमि में बज रहा था मेरी आंख नम हो रही थी. गांव छूटा, पहाड़ छूटा, देवदार की हवा और बांझ की जड़ों का ठंडा पानी गटकने की आदत भी छूटी। मैदान में आकर शर्मा, सिंह बनकर अपनी पहचान भी मिटा चुके हैं। शुरू -शुरू के वर्षा में हर छोटी मोटी चीज छूटने का दर्द सालता रहा। यहां तक की पड़ोस के गांव के बौड़ा, का और काकी की भी याद आती रही। जो मेरे नाम के साथ मेरे पूरे परिवार का इतिहास और जमीन जायदाद- गौड़ी भैंसी के बारे में भी जानकारी रखते थे। गांव के नौनिहाल जो कई बार नंग- धडंग होकर एक साथ हाथ पकड़ खेलते रहते भी बरबश यादों में आते। गोकि वह मेरी उम्र से काफी छोटे थे। मैं उनमें खुद के बचपन को झांकने की कोशिश करता। तिबारी में दबे पांव आने वाली ‘बिरली’ याद आती, याद आता किस तरह गांव का एक मात्र पालतू कुत्ता वक्त बेवक्त भौंकता रहता। सौंण,भादौं , के महीने की घनधोर बरसात में ‘पटाल’ से लगातार गिरती धार सालों तक कानों में बजती रही। यादों का अंधड़ कई बार परदेश के दर्द को और बढ़ा जाता। मगर दिमाग में यादों को ठुंसे रखने की एक सीमा है, फिर नए सपनों के लिए भी तो दिमाग में ‘स्पेश’ रखनी है। आखिर इन सपनों को पूरा करने के लिए ही तो पहाड़ से भाग कर आए हैं। जल्द से जल्द सैलरी बढ़ानी है, फिर यहीं कहीं दिल्ली, चंडीगढ हद से हद देहरादून की पढ़ी लिखि लड़की को ‘ब्यौंली’ बनाने का सपना सच करना है। जिंदगी अतीतजीवी होकर आगे नहीं बढ़ती, पहाड़ देखने में या यूं कहें सपने में तो अच्छे लगते हैं, पर इन्हे झेलना सचमुच कठिन है। बैकग्राउंड मजबूत नहीं हो पाने के कारण मैं तो बहुत कुछ नहीं कर पाया, लेकिन बच्चों को वह सबकुछ देना है जो मुझे नहीं मिला। हां उम्र की आखिरी ढलान पर सारी जिम्मेदारी निभाकर अपने गांव में फिर बस जाउंगा। तब न मुझे कमाने की चिंता होगी, न भविष्य की। बस किसी तरह जिस जगह जन्म लिया वहीं पर खाक भी हो जाऊं।
अब उम्र उस मुकाम पर भी पहुंच गई है। जो सपने देखे थे वो आधे अधूरे ढंग से पूरे भी हो गए हैं। पहाड़ आज भी यादों में सताता है, सच मानो तो दर्द अब कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। पर, फिर कहीं कुछ बदल गया है। नयार, हेंवल और रवासन, भागीरथी, गंगाजी में अब तक कितना ही पानी बह चुका है। एक तो शरीर कमजोर हुआ है- ब्लडप्रेशर, यबटीज जैसी शहरी बीमारियां शरीर में घर कर गई हैं। पहाड़ की उतार चढ़ाव से घुटने में भी दर्द उभर आता है। मैं तो फिर भी यह सह लूं, पर ‘मिसेज’ का क्या करुं। वह तो सड़ी गरमी में भी ‘फ्लैट’ छोड़ने को तैयार नहीं। उसके पास कई तर्क हैं, बीमारी, मौसम और सबसे बड़ा घर खाली छोड़ने पर चोरी का। बंद घरों में चोरी की खबर वह कुछ ज्यादा ही जोर से पढ़ती है।कई बार मैं भी खुद को उसके तर्क से सहमत पाता हूं, जब वह कहती है कि पहाड़ में शौचालय तक का इंतजाम नहीं है। वहां ताजा बाजारू सब्जी और फल के लिए भी कोटद्वार, ऋषिकेश जाने वाले टैक्सी वाले की चिरौरी करनी पड़ती है। और फिर तबियत अचानक बिगड़ने पर अच्छे डॉक्टर कहां हैं, ‘धार -खाल’ के सरकारी डॉक्टर के भरोसे भला गांव में रहने का रिस्क लें। वह खुद के बजाय मुझे मेरी तबीयत का हवाला देकर रोक लेती है।कई बार सोचता हूं कि गांव में कम से कम दो कमरे और एक टायलेट का पक्का मकान बना दूं। कोई नहीं भी आए तो मैं खुद ही जाकर महीने दो महीने बिता आऊं। भतीजे की ‘ब्वारी’ दो रोटियां तो दे ही देगी, हमारी फुंगड़ी भी तो वही लोग खा रहे हैं। पर डरता हूं कि मैं तो बीमारियों का भोजन हूं, साल दो साल ही और इस धरती का वासिंदा हूं। मेरे पीछे गांव के मकान की क्या उपयोगिता, मेरे बाद बच्चे मुझे कोसेंगे ही। इस कशमकश में दिन तेजी से बीत रहे हैं, और मेरी बैचेनी भी। मैं अब भी दुविधा में झूल रहा हूं। यहां में ‘अजनबी’ हूं तो वहां पर ‘अनफिट’। मुझे पहाड़ में दिल्ली की ऐश चाहिए, पर यह संभव नहीं। आखिर वह पहाड़ है, दिल्ली नहीं। बस अब कभी कभी डीवीडी पर गढ़वाली गाने बजा कर खुद को तृप्त कर लेता हूं। घर में गढ़वाली बोली पर नियंत्रण रखने वाला मैं अकेला व्यक्ति हूं, बाकि सब ‘कटमाली’ हैं। गढ़वाली गाने सुनते वक्त मैं एक भाषायी अल्पसंख्यक की तरह भय महसूस करता हूं।आज 45 बरस बाद मेरा यह संकल्प बस सपना बन कर रहा गया। ना दौड़ ना दौड मैं अब भी सुनता हूं। यह गीत अब मुझे धिक्कारता है।
संजीव कंडवाल
दैनिक जागरण ग्रुप- मेरठ में वरिष्ठ उपसंपादक के पद पर कायर्रत -यदि पढकर पहाड़ की याद ताजा हो या पहाड़ आज भी यादों में सताता है तो आपने विचार मेल पर जरुर दीजिएगां आपकी राय को ब्लाक पर प्रकाशित किया जाएगां -jaydeo34@gmail.com( यदि आपके पास भी पहाड़ से जुड़ी कोई यादगार जुडा़व या जानकारी जिसे हम आपस में बाट सके तो मेल कीजिए-)

उंधारी क बाटा - साथियों का क्या कहना हैं-


Dear sir, बहूत खुशी हुई इस बोल्ग को पड कर वो यादे ताजी हो गयी जो कि खास कर एसी ही घट्ना मेरे साथ हुई है मे बहूत अभारी हून ,संजीव जी का जिन्होने मेरे दिल की बात चुराकर सही माने मै लिखा है. वास्तव मै कैई सप्ने सपने ही रह जाते है धन्याबाद देता हू जुयाल जी को इसी तरह से आप अपने गड्वाल की यादे ताजी काराते रहे,Thnaks,

बहूत खुशी हुई इस बोल्ग को पड कर वो यादे ताजी हो गयी जो कि खास कर एसी ही घट्ना मेरे साथ हुई है मे बहूत अभारी हून जुयाल जी का जिन्होने मेरे दिल की बात चुराकर सही माने मै लिखा है. वास्तव मै कैई सप्ने सपने ही रह जाते है धन्याबाद देता हू जुयाल जी को इसी तरह से आप अपने गड्वाल की यादे ताजी काराते रहे,

कंडवाल जी नमस्कार ! बहुत खूब लिखा आप ने सच में बस घर कि यादे ताज़ी हो गयी जो सुख-चैन गाव में है ओ कही नहीं हो सकता है दीपावली में पिठ्या भैलू, होली में मिलकर होली खेलना अठवाडओ में घमाचुर का मंडाण वह अपना गाँव में पानी लेने जाना, गाय चुगने जाना अपना गाँव से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता यदि हम अपने गाँव में १ साल में चार शादी भी में भी जाते है तो हँस-खेल के नाच-कूद कर कितनी बीमारी तो दूर हो जाती है एक हम यहा है न दिवाली मना सकते है न होली न किसी से मिलना न कोई पार्टी और पार्टी है भी तो जाओ खाना खाओ चले आओ लेकिन ओ मजा अपने गाव में है ओ कही नहीं हो सकता लेकिन लोगो को उकाल का रास्ता नहीं चढ़ना है पैरो में दर्द होता है जो उंदार के रस्ते गए फिर मुड़ कर भी नहीं देखा कि अपने गाँव में क्या हो रहा है (कूदी बांज पुड्या छन) अभी भी टाइम है बौडी के आ जाओ अपने पहाड़ आप को आवाज दे रहे है ( धै लगानी छान डाडी-काठी कि बौडी कि ये जावा) एक दिन आएगा जब आप बहार वाले अपने उत्तराखंड में बस जायेंगे और हमें फिर जगह नहीं मिलेगा! नौकरी के लिए हमें जाना पड़ता है लेकिन फिर वापस नहीं आना..............कंडवाल जी आप से हमें ये सिख मिली कि अभी भी यदि हम कही दूर परदेश में जाकर बस गए तो लौट कर अपना देवभूमि उत्तराखंड को न भूले नहीं तो एक दिन हमें भी इसी तरह से पचाताप होगा जिस तरह से आप को हो रहा है! धन्यबादअपणु मूलक गाँव सी बढिक कुछ नी छ ये संसार मालोग बिचार कण बाघन चन बघाद पानी का धार मा !अपना मनखी उन्द भगणा छान बिदेशी बस्या छ्न घर मा चला दग्डियो बौढीक जौला, रोपणी लगौला स्यार मा !!(¨`·.·´¨)स्टेडियम के लिए अभी करना होगा छह माह और इंतजारश्रीनगर।

खेलने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नैथाना और रानीहाट के खेल प्रेमियों को स्टेडियम के लिए कम से कम अभी छह माह और इंतजार करना होगा। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की कार्यदायी संस्था जीवीके द्वारा नैथाना में बेहतर स्टेडिमय निर्माण का कार्य जोरों पर है। क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए कंपनी इस स्टेडिमय का निर्माण कर रही है।नैथाना में अलकनंदा के समीप वर्षों से बजर पड़ी लगभग 1० नाली भूमि पर जीवीके कंपनी द्वारा स्टेडिमय निर्माण किया जा रहा है। जबकि उ1त भूमि ग्रामीणों की गौचरान की भूमि थी और स्टेडिमय निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होने से ग्रामीणों के सामने चारे की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। बावजूद नैथाना तथा रानीहाट के लोगों को इस स्टेडिमय निर्माण होने से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलने के साथ ही सामाजिक गतिविधियां बढऩे की उ6मीद जता रहे हैं।
मनमोहन सिंह रावत का कहना है कि स्टेडियम निर्माण के धुल से क्षेत्र के लोगों को भारी दि1कतें झोलनी पड़ रही है, लेकिन जब यह स्टेडियम पूर्ण रूप से अस्तित्व में आ जाएगा, निश्चित ही क्षेत्र को नई पहचान भी मिलेगी। 1योंकि इस पूरे क्षेत्र में कही भी स्टेडियम नहीं है। जीवीके कंपनी के सीईओ संतोष रेड्डी ने कहा कि स्टेडिमय निर्माण का कार्य प्रगति पर है और छह माह के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण होने की उ6मीद है।
इंटरमीडिएट के चार विषयों की परीक्षाएं स्थगितउ8ाराखंड

बोर्डटिहरी गढ़वाल में प्रश्नपत्र चोरी का असर
रामनगर।
गढ़वाल मंडल के टिहरी जिले में उ8ाराखंड बोर्ड परीक्षा के चार विषयों के प्रश्नपत्र चोरी होने से महकमे में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने इन चारों विषयों की परीक्षा स्थगित कर दी हैं। मामले की जांच पड़ताल के लिए बोर्ड के अपर सचिव दामोदर पंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।उ8ाराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप रावत ने बताया रविवार रात चोरों ने टिहरी जिले के राइका कुंड भरपूरखाल में कार्यालय और अलमारी के दरवाजे तोड़ डाले। चोरों ने वहां रखे इंटरमीडिएट गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र चोरी कर ले गए। इंटर गणित की परीक्षा सोमवार की दूसरी पाली में सायं दो से पांच बजे तक होनी थी, लिहाजा गणित समेत इसी पाली में २५ मार्च को पूर्व निर्धारित संस्कृत, २६ को अर्थशास्त्र, २८ को अंग्रेजी विषय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं, जबकि सोमवार को इंटर गृहविज्ञान, कृषि गणित एवं प्रारंभिक सां2ियकी पंचम प्रश्नपत्र, कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुईं। इंटरमीडिएट समाजशास्त्र विषय की परीक्षा मंगलवार को ही होगी, जबकि स्थगित विषयों की परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। सचिव एनसी कबड़वाल ने बताया परीक्षाओं की गरिमा, गोपनीयता बनाए रखने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उधर, टिहरी के जिला शिक्षाधिकारी रामअवध प्रसाद ने बताया यह विद्यालय देवप्रयाग 4लाक के दूरस्थ गांव में स्थित है। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वहां के केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन समेत दोनों रात्रि चौकीदारों से पूछताछ की जा रही है। शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

हाईकोर्ट ने खारिज की अमरमणि की जमानत याचिकानैनीताल।

कवियत्री मधुमिता शु1ला हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे उ8ार प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक अमरमणि त्रिपाठी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। सोमवार को हाईकोर्ट में अमरमणि की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति बीसी कांडपाल और न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया की संयु1त खंडपीठ ने जमानत प्रार्थना पत्र के साथ-साथ सजा स्थगित करने संबंधी प्रार्थना पत्र को भी खारिज कर दिया।उल्लेखनीय है कि कवियत्री मधुमिता शु1ला हत्याकांड के आरोप में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि समेत रोहित चतुर्वेदी एवं संतोष राय को सीबीआई की विशेष अदालत ने २४ अ1तूबर २००७ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद चारों आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। इस अपील में अमरमणि की ओर से जमानत दिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। पिछले सप्ताह चुनाव में भागीदारी की बात कहते हुए अमरमणि की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया गया था। इसके साथ ही अमरमणि की ओर से सजा स्थगित करने के लिए भी एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया गया था।
सोमवार को मामले में अमरमणि की ओर से बहस करते हुए यूपी के पूर्व महाधिव1ता विरेंद्र भाटिया व वरिष्ठ अधिव1ता विनोद प्रकाश श्रीवास्तव ने अमरमणि को मामले में आपराधिक षड्यंत्र में झाूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए जमानत की मांग की। उन्होंने कहा प्रथम सूचना रिपोर्ट में अमरमणि नामजद नहीं हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं है। न्यायालय को बताया गया कि मामले के पांचवें अभियु1त प्रकाश पांडे को निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में निर्दोष माना है।
याची के अधिव1ताओं ने कहा अमरमणि आगामी लोकसभा चुनाव में भागीदारी करना चाहते हैं जिसके लिए उनकी सजा को स्थगित किया जाना जरूरी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का उदाहरण देते हुए बताया कि ऐसे कुछ मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में सजा को स्थगित किया है। जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई के अधिव1ता और मृतका की बहिन निधि शु1ला के अधिव1ता पीएस अधिकारी ने मामले को जमानत के योग्य नहीं बताया। उन्होंने न्यायालय को बताया कि २९ अप्रैल २००४ को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमरमणि को जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद २६ सितंबर २००५ को अमरमणि की जमानत निरस्त कर दी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय की संयु1त खंडपीठ ने अमरमणि के जमानत प्रार्थना पत्र के साथ-साथ उनकी सजा स्थगित करने संबंधी प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

नैनो की लांचिंग से सिडकुल प्लांट में दीवालीप्लांट में उमड़ा नैनो के दीदार को लोगों का हुजूम
हल्द्वानी/रुद्रपुर।
लखटकिया कार नैनो की मुंबई में लांचिंग से सिडकुल स्थित टाटा कारखाने में उत्सव जैसा माहौल रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रोजे1ट की सफलता पर खुशी मनाई। कंपनी के कई अधिकारी मुंबई के संपर्क में रहे। आम आदमी के सपनों की कार से मुंबई में पर्दा उठने के बाद ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। पंतनगर प्लांट में भी नैनो के दीवार के लिए लोगों में उत्साह रहा।सपनों की लखटकिया कार नैनो के निर्माण को लेकर टाटा ग्रुप को खासी मश1कत करनी पड़ी। कंपनी ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनो निर्माण का कारखाना स्थापित किया पर तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के विरोध पर सिंगूर से इसे हटाना पड़ा। बाद में पंतनगर सिडकुल स्थित टाटा कारखाने में नैनो का निर्माण शुरू किया गया। निर्माण की रस्साकसी को लेकर नैनो प्रोजे1ट सुर्खियों में रहा और लोगों में सपनों की कार देखने की उत्सुकता बढ़ गई।
सोमवार को मुंबई में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने नैनो के तमाम रहस्यों से पर्दा उठाया। पंतनगर में निर्मित नैनो का सफल ट्रायल के बाद उसे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भेजा रहा है। पंतनगर प्लांट अफसरों ने नैनो प्रोजे1ट की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी। सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक एनसी पंत ने बताया कि टाटा के नैनो प्रोजे1ट से राज्य सरकार को करीब दो सौ करोड़ राजस्व मिलेगा।
बद्री-केदार के कपाट खुलते ही यात्रियों को चमाचम व्यवस्था

कपाट खुलते ही मिलेगी चमाचम व्यवस्थाजीएमवीएन १५ दिन पहले ही पूरी कर लेगा

बद्री-केदार के कपाट खुलते ही यात्रियों को चमाचम व्यवस्था मिलेगी। परिवहन से लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के रेस्ट हाउस पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से कर्मियों को १५ दिन पहले रवानगी की बात की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक को निर्देश दे दिया गया है।पिछले साल तक कपाट खुलने के बाद जीएमवीएन तैयारियां शुरू करता था। ऐसे में कपाट खुलने के अगले १० दिनों तक काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। परिवहन से लेकर ठहरने और खाने-पीने तक के लिए दि1कतें उठानी पड़ती थी, लेकिन इस वर्ष निगम की ओर से नया प्रयोग किया जा रहा है। इसके लिए निगम की ओर से कपाट खुलने के पहले ही पूरी तैयार कर ली जाएगी। खासतौर पर यात्रा मार्ग पर स्थित ८९ रेस्ट हाउसों, कैंटिनों और बर्फ की सफाई ठीक से कर ली जाएगी। निगम के जीएम युगल किशोर पंत ने बताया कि यात्रा सीजन के लिए यह कवायद पहली बार की जा रही है, जिससे खासतौर पर देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुगमता के लिए निगम द्वारा टूअरों, आवास गृहों का आरक्ष्ज्ञण की सुविधा इंटरनेट के माध्यम से उपल4ध करा जा रही है।

नैनो की बिक्री से उत्तराखंड को भी उम्मीद है कि यह कार सरकार को करीब 200 करोड़ की कमाई कर दे सकती है। उत्तराखंड को आशा है कि टाटा मोटर्स अधिकतर नैनो कारें उत्तराखंड से बेचेगा। उत्तराखंड सरकार ने हाल में पंतनगर में शुरू टाटा मोटर्स डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. को पत्र लिखकर अपनी अधिकतर कारें उत्तराखंड से ही बेचने का अनुरोध किया है। सरकार को आशा है कि पंतनगर के टाटा के कारखाने में बन रही नैनो कारों और अन्य वाहनों की बिक्री से उसे 12.5 प्रतिशत वैट के जरिए 100 से 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है। अपर आयुक्त वाणिज्य कर यूएस बिष्ट का कहना है उत्तर भारत में नैनो पंतनगर से ही वितरित की जानी है, इसलिए फैक्ट्री से बाहर आने पर लगने वाले 12.5 प्रतिशत वैट से उत्तराखंड की सीधी कमाई होगी। अगर स्टाक ट्रांसफर किया गया तो उत्तराखंड को लाभ नहीं होगा। मालूम हो कि टाटा मोटर्स को इकाई स्थापित करने के लिए पंतनगर में सरकार ने उसे हजार एकड़ कृषि भूमि आवंटित की है। इसके अलावा पिछले साल डिस्ट्रीब्यूशन इकाई स्थापित करने के लिए टाटा को 20 एकड़ और फिर विस्तार के लिए 40 एकड़ अतिरिक्त भूमि दी गई थी। सिंगुर कांड के बाद टाटा ने पंतनगर में अस्थायी तौर पर नैनो निर्माण शुरू किया था। हाल ही में प्रदेश सरकार ने टाटा मोटर्स से पंतनगर में स्थायी तौर पर नैनो उत्पादन करने का अनुरोध किया है। मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे ने हाल में मीडिया को बताया था कि टाटा पंतनगर इकाई को स्थायी इकाई बना सकता है। वैसे नैनो अप्रैल के पहले हफ्ते से टाटा डीलरों के शोरूम में डिस्पले के लिए आएगी। दूसरे हफ्ते में इसकी बुकिंग शुरू हो जाएगी। टाटा मोटर्स को उम्मीद है एक साल में एक लाख नैनो बाजार में आ जाएंगी। नैनो के शुरुआत में तीन माडल होंगे-नैनो बेस, सीएक्स मिड लेवल और एलएक्स टाप लेवल माडल। पुणे से आने वाली नैनो की एक्स फैक्ट्री कीमत एक लाख से ज्यादा नहीं होगी। बुकिंग फार्म एसबीआई, वेस्टसाइड, क्रोमा स्टोर्स और टाटा मोटर्स के 400 डीलरों से मिल सकेंगे। यह लांचिंग से केवल 14 दिन तक मिलेंगे।
भूख

जब कोइ मुझ से पूछता है कि,क्या, तुमने . कभी नियति को देखा है ?तो, न जाने क्यूँ तब मेरी निगाहें बरबस मेरी हथेलियों कि रेखाओ पर जाकर टिक जाती है औरढ़ुढ़ने लगती है उन रेखाओ के बीच फसेमेरे मुक्कदर को ... सुना है रेखाए भाग्य कीप्रतिबिम्ब होती है जिसमे छुपा होता है हर एक का कल कल किसने देखा है आज जिंदा रहूंगा तो कल देखूंगा ना ?
अगर बच गया तो,फिरसे सारे सब्द , नियति ,सयम ,परितार्नाये रचने लगेगे अपने अपने चकबयूह मुझे घेरने का ! इससे अछा तो मैअपनी हथेलियों को बांध करदू ना बजेगी बांस , ना बजेगी बांसुरी आज फसर के सो जाता हूँ कल की कल देखेंगे नियति से कल निपट लेगे !

पराशर

Wednesday, March 11, 2009






यात्रा शुरू होने से पहले मतदान तिथि हो निर्धारित

Posted: 10 Mar 2009 03:54 AM PDT

10.3.9-

देहरादून, : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति ने चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव की राज्य में मतदान तिथि अप्रैल में निर्धारित करने का अनुरोध किया है। आयोग को भेजे पत्र में पार्टी ने चार धाम यात्रा तथा चुनाव के एक साथ होने से उत्पन्न कठिनाइयों को विस्तार से बताया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजय भट्ट ने बताया कि रविवार को हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि केंद्रीय चुनाव आयोग से राज्य में मतदान तिथि को अप्रैल में करने का अनुरोध किया जाए।

pahar1.blogger.com
इस महीने के अंत तक एयर बस भी

Posted: 10 Mar 2009 03:50 AM PDT

देहरादून: इस महीने के अंत तक जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर एयर बस के आ जाने की पूरी उम्मीद है। एयर डेक्कन ने इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के समक्ष आवेदन कर दिया है। एयर बस शुरू होने से दून से दिल्ली हवाई यात्रा करने की इच्छा रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प खुलेंगे। दूसरी तरफ, लोड फैक्टर कम होने से एयर टिकट मिलना आसान हो जाएगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुका है। यहां बड़े विमानों के उतरने और खड़े होने की क्षमता है। फिलहाल इस एयरपोर्ट से किंगफिशर (एयर डेक्कन) की दो फ्लाइट नियमित तौर पर दून से दिल्ली व दिल्ली से दून के लिए हैं, लेकिन 48-48 सीटों वाले इन विमानों में जगह मिलना आमतौर पर समस्या बनी रहती है।
pahar1.blogger.com
हादसे में वृद्धा की मौत पर बवाल

Posted: 10 Mar 2009 03:49 AM PDT

बाजपुर: खनन सामग्री से लदे ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। हादसे से गुस्सायी भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की तीखी झड़प हुई। वे खनन से लदे वाहनों को नगर से गुजरने पर रोक लगाने व ड्राइवर को भीड़ के सुपुर्द करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कर चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। सोमवार को नगर में साप्ताहिक हाट लगती है
pahar1.blogger.com
तदर्थ नियुक्ति की राह नहीं आसान

Posted: 10 Mar 2009 03:48 AM PDT

देहरादून, मानदेय पाने वाले पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति की राह आसान नहीं है। उमा देवी प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन की बाध्यता ने प्रबंध समितियों के साथ जिलास्तरीय अफसरों के हाथ बंधे दिख रहे हैं। सरकार ने लंबे अरसे से सहायताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में पढ़ाई की कमान संभाल रहे पीटीए शिक्षकों की मुराद पूरी तो कर दी है, लेकिन इस पर अमल कतई आसान नजर नहीं आ रहा है। फिलवक्त प्रदेश के स्कूलों में मानदेयप्राप्त 284 पीटीए शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक तदर्थ नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इस मांग को मंजूर करते हुए सरकार यह आदेश जारी कर चुकी है कि पांच सितंबर, 2003 तक प्रबंध समिति के निजी स्रोतों से सेवायोजित अंशकालिक व पीटीए शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति दी जाए। सरकार इस संबंध में शिक्षा निदेशक को जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर चुकी है। इन शिक्षकों के पक्ष में यह तथ्य है कि वे रिक्त पदों पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही राजकोष से उन्हें मानदेय भी मिल रहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। इस वजह से गेंद प्रबंध समितियों के पाले में है। जिन समितियों ने पीटीए शिक्षकों को काम पर रखने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया नहीं अपनाई है, उनके सामने दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन होने पर गाज गिरने का अंदेशा है। प्रबंध समितियों को यह साबित करना पड़ेगा कि उन्होंने नियुक्ति के लिए विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई है। समितियों के इस प्रस्ताव को जिला शिक्षा अधिकारी अनुमोदित करेंगे। प्रस्तावों में खामियां रहने पर जवाबदेही जिला शिक्षा अधिकारियों की होगी। सूचना के अधिकार ने भी महकमे के हाथ बांधे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रबंध समितियां इस मामले में पहल करने से हिचकिचा रही हैं। शासनादेश के बावजूद अभी इस दिशा में प्रगति नहीं हो पाई। महकमे के स्तर से भी लोकसभा चुनाव के बाद ही सक्रियता बरतने के संकेत हैं।
pahar1.blogger.com
दो कालेजों में बीएड को मंजूरी

Posted: 10 Mar 2009 03:47 AM PDT

देहरादून, दूरदराज के छात्र-छात्राओं को स्थानीय तौर पर ही बीएड प्रशिक्षण दिलाने की सरकार की मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। एनसीटीई ने उत्तरकाशी व लोहाघाट के राजकीय पीजी कालेजों में बीएड को अनुमति देने पर रोक हटा ली है।
pahar1.blogger.com
दीया हत्याकांड: चमोली में आगजनी, तोड़फोड़

Posted: 10 Mar 2009 03:46 AM PDT

गोपेश्र्वर, दीया हत्याकांड में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को चमोली में गुस्साए लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराकर समुदाय विशेष की दुकानों के बाहर रखे सामान को आग के हवाले कर जमकर बवाल काटा। लोगों का आरोप है कि पुलिस हत्याकांड में शामिल कुछ और लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है। दीया हत्याकांड में सादाब की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह के वक्त बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और दुकानें बंद कराकर जमकर बवाल काटा। कुछ दुकानों के आगे तोड़फोड़ कर होर्डिग्स व बोर्ड जैसे सामान को आग के हवाले कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी का पुतला भी फूंका। इस दौरान घंटेभर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि हत्याकांड में कुछ और लोगों का भी हाथ है, लेकिन पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।
pahar1.blogger.com
पर्यटन नगरी में बिखरी पहाड़ की संस्कृति

Posted: 10 Mar 2009 03:45 AM PDT

मसूरी, : होली की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी व हिंदी गीतों पर श्रोता खूब झूमे। मनु वंदना, जितेंद्र पंवार व किशन महीपाल के गीतों ने धूम मचाई। सोमवार को एक वेडिंग प्वाइंट में पर्वतीय बिगुल सांस्कृतिक संस्था के तत्त्‍‌वावधान में सांस्कृतिक संध्या व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जोत सिंह गुनसोला व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने किया। किशन महीपाल ने भगवान बदरीनाथ के जागर से सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। मनु वंदना ने गढ़वाल गीत रौंत्याली मेरी जन्मभूमि, जौनसारी गीत हौ बाबा जांदी ना साउरे, कुमाऊंनी गीत हाय काखड़ी, हिंदी गीत अंखिया न मार व होली गीत होलिया में उड़े रे गुलाल व पंजाबी में मुंडा तू पंजाबी सोणा, सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। किशन महीपाल ने गढ़वाली गीत ओ रे सांगली आदि सुनाए। जितेंद्र पंवार ने घाम अछेगी आदि प्रस्तुतियां दीं, जबकि रेशमा शाह ने जौनसारी गीत जबी-जबी तेरी याद आदि सुनाए। गीतों पर प्रेरणा भंडारी व मनीषा पंवार ने नृत्य पेश किया। हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान ने की प्रस्तुतियों ने लोट-पोट कर दिया। हिंदी डांस ग्रुप बीट ब्रेकर्स व पंजाबी डांस ग्रुप गबरू शौकीन ने भी समा बांधा।
pahar1.blogger.com
झंडा मेले के लिए संगतों के पहंुचने का सिलसिला शुरू

Posted: 10 Mar 2009 03:44 AM PDT

देहरादून: द्रोणनगरी में ऐतिहासिक झंडा मेले के लिए संगतों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को पहुंची पंजाब की पैदल संगत का दरबार साहिब में स्वागत किया गया। झंडा मेले की परंपरा के अनुसार पंजाब की पैदल संगत के लिए पांच मार्च को विहलौलपुर के महंत बियंत दास के नाम का हुक्मनामा बड़ागांव ले जाया गया। एकादशी को श्री महंत जी सज्जादा नसीन दरबार साहिब पैदल संगत के स्वागत के लिए अराईयांवाला पहंुचे। आराईयंावाला में झंडारोहण हुआ। आठ मार्च मार्च को पैदल संगत श्री गुरू राम राय इंटर कालेज सहसपुर पहुंची, जहां भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। बाद में कांवली गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में संगत का स्वागत किया गया। सोमवार को शाम पैदल संगत दरबार साहिब पहंुची, जहां दर्शनी गेट पर उसका स्वागत किया गया। संगत ने दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्रदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दरबार साहिब में संगतों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है।
pahar1.blogger.com
पर्यटन नगरी में बिखरी पहाड़ की संस्कृति

Posted: 10 Mar 2009 03:43 AM PDT

मसूरी: होली की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी व हिंदी गीतों पर श्रोता खूब झूमे। मनु वंदना, जितेंद्र पंवार व किशन महीपाल के गीतों ने धूम मचाई। सोमवार को एक वेडिंग प्वाइंट में पर्वतीय बिगुल सांस्कृतिक संस्था के तत्त्‍‌वावधान में सांस्कृतिक संध्या व होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जोत सिंह गुनसोला व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने किया। किशन महीपाल ने भगवान बदरीनाथ के जागर से सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। मनु वंदना ने गढ़वाल गीत रौंत्याली मेरी जन्मभूमि, जौनसारी गीत हौ बाबा जांदी ना साउरे, कुमाऊंनी गीत हाय काखड़ी, हिंदी गीत अंखिया न मार व होली गीत होलिया में उड़े रे गुलाल व पंजाबी में मुंडा तू पंजाबी सोणा, सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। किशन महीपाल ने गढ़वाली गीत ओ रे सांगली आदि सुनाए। जितेंद्र पंवार ने घाम अछेगी आदि प्रस्तुतियां दीं, जबकि रेशमा शाह ने जौनसारी गीत जबी-जबी तेरी याद आदि सुनाए। गीतों पर प्रेरणा भंडारी व मनीषा पंवार ने नृत्य पेश किया। हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान ने की प्रस्तुतियों ने लोट-पोट कर दिया। हिंदी डांस ग्रुप बीट ब्रेकर्स व पंजाबी डांस ग्रुप गबरू शौकीन ने भी समा बांधा।

Monday, March 9, 2009


होली का धमाल: बैठकी व खड़ी होली की धूम, महिलाएं भी खूब थिरकीं

Posted: 07 Mar 2009 11:24 PM PST



,नैनीताल: सरोवर नगरी में चीर बंधन के साथ रविवार से बैठकी होली के साथ-साथ अब खड़ी होली की धूम भी शुरू हो गई। इसी क्रम में युगमंच के होली महोत्सव का भी आगाज हो गया है। महोत्सव में चम्पावत से आए होल्यारों ने शहर में खड़ी होली की धूम मचाई। इसके अलावा कई स्थानों पर बैठकी होली का भी आयोजन हुआ, जिनमें महिलाओं ने होली गीतों के साथ खूब नृत्य किया। खड़ी होली में होल्यारों ने फाल्गुन की फुहारों से माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा प्रांगण में रविवार को युगमंच संस्था के तत्वावधान में चंपावत जिले के कानीकोट से गुमान सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दो दर्जन से अधिक होल्यारों ने- होली खेलें कुंजन में जा गोरी, लपटी-झपटी चल आ गोरी..खड़ी होली प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इससे पूर्व होल्यारों ने नयना देवी मंदिर प्रांगण में गिरिजा सुत गणपति विघ्न हरो.. आदि होली गीतों के साथ महोत्सव का आगाज किया। नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित महिला होली में होली गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया।
pahar1.blogger.com
तीर्थो-मंदिरों में पत्तल और दोने में ही मिलेगा प्रसाद

Posted: 07 Mar 2009 11:19 PM PST

हल्द्वानी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक नयी योजना शुरू की गयी है। इसके अंतर्गत राज्य के चार धामों व अन्य तीर्थो से लेकर विभिन्न मंदिरों में प्रसाद के लिए पत्तल और दोनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बाल विकास व महिला सशक्तिकरण विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। राज्य के चार धामों, तीर्थो समेत विभिन्न मंदिरों में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां पर पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया जाता है, जिसे रखने के लिए प्राय: गत्ते के डिब्बे, दोने व पत्तलों का इस्तेमाल किया जाता है। नयी योजना के अनुसार अब केवल पत्तल और दोनों का ही इस्तेमाल किया जायेगा। योजना को सफल बनाने के लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना की तैयारी चल रही है पर लागू किया जायेगा आचार संहिता का बंधन खत्म होने के बाद। बाल विकास व महिला सशक्तिकरण राज्यमंत्री बीना महाराना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य में महिला सशक्तिकरण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। दोना व पत्तल बनाने की इस योजना का लाभ आम महिलाओं को मिलेगा
pahar1.blogger.com
संघर्ष स्वभाव है पर्वतीय नारी का

Posted: 07 Mar 2009 11:16 PM PST

: देश-दुनिया के लिए आठ मार्च का दिन महिलाओं के संघर्ष को याद करने का दिन है, लेकिन देवभूमि का तो अस्तित्व ही महिलाओं पर टिका है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ा शायद ही कोई क्षेत्र होगा, जहां उत्तराखंडी महिलाओं ने प्रतिमान न स्थापित किए हों। पर्वतीय नारी के लिए संघर्ष कोई तमगे हासिल करने का जरिया नहीं है। संघर्ष तो उसके स्वभाव में है और इसी जुझारू प्रवृत्ति ने उसे दुनियाभर में अलग पहचान दी है। पहाड़ का भूगोल जितना जटिल है, अन्य परिस्थितियां भी उसी के अनुरूप जटिल रही हैं। यही वजह है कि यहां ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी लोकगीतों व पंवाड़ों में ही ज्यादा मिलती है। इतिहास में पहले-पहल जिस वीर नारी का उल्लेख मिलता है, वह है रानी कर्णावती, जिसने मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना से लोहा लिया। वीरबाला तीलू रौतेली, मालू रौतेली आदि वीरांगनाओं का इतिहास को भी कालांतर में प्रचलित लोक गाथाओं से ही लिपिबद्ध किया गया। वर्ष 1805 से लेकर 1815 तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से में गोरख्याणी का राज रहा और इसकी सर्वाधिक त्रासदी यहां महिलाओं ने ही झेली। गोरखा आक्रमण में अपनी जान देकर लोगों की जान बचाने वाली कोलिण जगदेई तो आज लोकदेवी के रूप में पूजी जाती हैं। आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली बिशनी देवी शाह को कौन भुला सकता है। यह वह महिला हैं जिन्होंने आजादी के लिए जेल जाने वाली उत्तराखंड की प्रथम महिला बनने का गौरव हासिल किया। चिपको आंदोलन की सूत्रधार रैणी गांव की गौरा देवी का नाम तो पूरी दुनिया में आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने स्वयं स्कूल का मुंह नहीं देखा, लेकिन दुनिया के लिए उनका पूरा जीवन ही एक किताब बन गया।साठ के दशक में गढ़वाल के शराब विरोधी आंदोलन को स्वर देने वाली टिंचरी माई स्वयं में संघर्ष की अनूठी मिसाल हैं। 19 साल की उम्र में विधवा होने पर भी वह टूटी नहीं। टिंचरी माई ने शराब की दुकानें जलाकर इसके खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका। जेल होने पर भी उन्होंने ऐलान किया मैं यहीं रुकने वाली नहीं हूं। पहाड़ी महिला जानती है कि जल, जंगल, जमीन के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं है। इसीलिए वह पहाड़ी समाज के घर यानि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में पहली पांत में रही है। नशा नहीं रोजगार दो, टिहरी के विस्थापितों के पुनर्वास का आंदोलन बगैर महिलाओं की भूमिका के शायद ही मुकाम हासिल कर पाते। उत्तराखंड आंदोलन में तमाम घरेलू कार्यो के बावजूद महिलाओं की भागीदारी अविश्र्वसनीय है। सबसे पहले शहीद होने वालों में बेलमती चौहान, हंसा धनाई की बहादुरी भला भुलाई जा सकती है। यह तो सिर्फ बानगी है। पहाड़ी महिला का संघर्ष तो कभी न खत्म होने वाली गाथा है। वह सिर्फ घर-परिवार में ही नहीं जूझती, खेतों में हल भी चलाती है। जंगलों में गुलदार, बाघ, भालू, सूअर जैसे हिंसक जीवों से संघर्ष तो मानो उसकी जीवनचर्या का हिस्सा बन गया है। फिर भी लगता है कि पर्वतीय नारी आज भी वहीं खड़ी है, जहां वह दशकों पहले थी। लड़ के लेंगे, भिड़ के लेंगे, छीन के लेंगे उत्तराखंड का नारा बुलंद करने वाली पहाड़ी महिला का असमानता मुक्त बेहतर समाज का सपना अभी भी दूर है।
pahar1.blogger.com
पहाड़ की बेटी

Posted: 07 Mar 2009 11:15 PM PST

देहरादून/रुद्रप्रयाग, मृगा सकलानी, टीवी शो डांसिंग क्वीन में अपने नृत्य के जलवे बिखेरती इस युवती को देख शायद ही कोई अंदाजा लगाए कि वह ऐसी जगह से आई है, जहां न तो सुविधाएं हैं और न ही माडलिंग जैसे करियर को प्रोत्साहन देने वाला कोई साथी। यह मृगा का जुनून ही था, जो उसे रुद्रप्रयाग के चोपता से मुंबई ले गया और पहुंचा दिया डांसिंग क्वीन के टॉप टू तक। भले ही मृगा शो में पहला स्थान प्राप्त न कर पाई हो, लेकिन उसने साबित कर दिया की पहाड़ की बेटी जो ठान ले, उसे पूरा करने से पीछे नहीं हटती। ढाई माह पूर्व जब कलर्स चैनल पर डांसिंग क्वीन की शुरुआत हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि मृगा का सफर फाइनल तक पहुंचेगा, लेकिन मृगा ने अपनी मेहनत के बल पर खुद को साबित करके दिखा दिया। आज भले ही वह डांसिंग क्वीन का खिताब न जीत पाई हो, लेकिन उसके फ‌र्स्ट रनर अप बनने पर ही उत्तराखंडवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग के एक छोटे से कस्बे चोपता में शिक्षक माता-पिता बीना और गोपालकृष्ण सकलानी के घर जन्मी मृगा बचपन से ही मायानगरी मुंबई जाने के सपने देखा करती थी। शांत मिजाज की मृगा ने छोटी उम्र से ही अपने सपने को पूरा करने की ठान ली थी। यही वजह है कि पिता के इंजीनियर बनाने की इच्छा के विपरीत उसने माडलिंग को करियर के तौर पर चुन लिया। इसके लिए उसने बीएससी की पढ़ाई भी अधूरी छोड़ दी। बेटी की ललक को देख माता-पिता ने भी उसे इजाजत दे दी और करीब चार साल पहले मृगा जा पहुंची मुंबई। मृगा की मां बीना सकलानी बताती हैं कि उसने जो मुकाम हासिल किया है उस पर वह बेहद गर्व महसूस करती हैं। आज वह पूरे देश में इस छोटे से क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। वह आगे कहती हैं कि मृगा के अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है, जिसका नतीजा सबके सामने है। वहीं, पिता गोपालकृष्ण सकलानी भी बेटी की सफलता पर बेहद खुश हैं। हालांकि, इलाके में कलर्स चैनल का प्रसारण न होना उन्हें काफी खला। वह कहते हैं, जिले के साथ ही राज्य के अधिकांश क्षेत्र में केबल डिस्क से कलर्स टीबी का प्रसारण न होने से ही उनकी बेटी को नुकसान हुआ। प्रसारण न होने से मृगा को अपेक्षा के अनुरूप वोटिंग नहीं हो सकी। हालांकि, उनका कहना था कि बेटी ने आज जो मुकाम हासिल किया वही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।
pahar1.blogger.com
उत्तराखंड लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय फलक पर कामयाबी का झंडा गाड़ने से चूका

Posted: 07 Mar 2009 11:13 PM PST

पहले कपिल थापा और अब मृगा सकलानी, एक ही हफ्ते में उत्तराखंड लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय फलक पर कामयाबी का झंडा गाड़ने से चूक गए। इंडियन आइडल में कपिल थापा के बाद डांसिंग क्वीन में मृगा को भी दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। शो के दौरान जजों और अन्य प्रतिभागियों की चहेती बनी रही मृगा की नाकामयाबी के पीछे भी कम वोटिंग ही वजह बनी। कपिल थापा, प्रियंका नेगी और मृगा सकलानी ये नाम उस युवा पीढ़ी के प्रतिनिधि के तौर पर उभरे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की दमदार उपस्थिति दर्ज कराने का माद्दा रखते हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों की उदासीनता के कारण उनका सफर कामयाबी के मुकाम तक पहुंच नहीं पा रहा। इंडियन आइडल के बाद डांसिंग क्वीन में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां कम वोटिंग के चलते उत्तराखंड की मृगा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को कलर्स चैनल के रियलिटी शो डांसिंग क्वीन का ग्रैंड फिनाले प्रसारित किया गया। करीब ढाई माह पूर्व शुरू हुए शो में जोड़ीदार सनोबर कबीर के साथ मृगा ने कड़ी मेहनत के बल पर टॉप टू में जगह बनाई। शो के जज जितेंद्र और हेमामालिनी भी मृगा के डांस जलवे के मुरीद थे, लेकिन, अंतिम क्षणों में वोटिंग ने बाजी पलट दी और प्रतिद्वंद्वी शमाएल ने डांसिंग क्वीन का खिताब कब्जा लिया।
pahar1.blogger.com
गबन में फंसे छह अभियंता

Posted: 07 Mar 2009 11:12 PM PST

लोहाघाट : लघु सिचाई विभाग के छह अभियंताओं के खिलाफ सरकारी धन के दुरूपयोग का मामला लोहाघाट थाने में दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीडीओ बीएस रावत की ओर से लघु सिंचाई खंड चंपावत के वर्तमान अधिशासी अभियंता जेपी भास्कर, पूर्व सहायक अभियंता विनय कुमार, पूर्व अधिशासी अभियंता बीके तिवारी, पूर्व अवर अभियंता आरएस यादव, आरवी त्रिवेदी एवं राजेंद्र सिंह के विरुद्ध सरकारी धन का दुरूपयोग करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला राजस्व पुलिस का होने के कारण इसे पाटी तहसील में विवेचना के लिए भेजा गया है। पाटी के तत्कालीन एसडीएम जेसी कांडपाल को डीएम ने लघु सिंचाई विभाग के कार्यो की जांच सौंपी थी।
pahar1.blogger.com
भाजपा नेताओं को तीन करोड़ रुपये की थैली

Posted: 07 Mar 2009 11:11 PM PST

देहरादून प्रदेश भाजपा ने आखिरकार थैली के लिए तीन करोड़ का इंतजाम कर ही लिया। रकम एकत्र करने के मामले में दायित्वधारी भाजपाई फिसड्डी साबित हुए तो काबीना मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक अव्वल रहे। भाजपा की कल रविवार को प्रस्तावित विजय संकल्प रैली में लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह भी शामिल होने वाले हैं। इन नेताओं को तीन करोड़ रुपये की थैली भेंट करने का निर्णय प्रदेश भाजपा ने लिया था। इस फैसले को अंजाम तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया गया। पचास रुपये से लेकर एक हजार तक के कूपन छपवाए गए जबकि मंत्रियों के लिए पांच से दस हजार रुपए तक के कूपन छपवाए गए। बताया जा रहा है कि ये कूपन पांच करोड़ के छपवाए गए थे। माना गया था कि इसमें से अगर कुछ वापस भी आते हैं तब भी तीन करोड़ तो जुटा ही लिए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने इन कूपनों को बेचने के साथ ही लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आश्वासन भी लिया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा को अपने लक्ष्य में सफलता भी मिली है। जिलों से मिली सूचना के आधार पर प्रदेश भाजपा को भरोसा है कि एकत्र राशि तीन करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि जिलों के लिहाज से बात करें तो देहरादून जनपद इस मामले में सबसे आगे रहा है। इसके बाद नंबर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का है। संगठन की इकाई के लिहाज से देहरादून महानगर ने सबसे ज्यादा राशि एकत्र की है। विधायकों ने भी इसमें योगदान किया पर उनके बारे में ब्योरा मिल नहीं सका। चंदा जुटाने के इस मामले में दायित्वधारी भाजपाई फिसड्डी साबित हुए हैं। यहां बता दें कि प्रदेश भाजपा के तीन करोड़ की थैली के फैसले पर इन दायित्वधारियों ने शुरुआती दौर में ही अपना दुखड़ा सुनाया था। राशि जुटाने में मंत्रियों ने भी योगदान किया है पर डा. निशंक सबसे आगे रहे हैं। इसके बाद नंबर आबकारी, शिक्षा और गन्ना व चीनी जैसे बड़े विभाग संभालने वाले मदन कौशिक का रहा। कृषि और लघु सिंचाई मंत्री त्रिवेंद्र रावत भी इस मामले में आगे रहे हैं।

Sunday, March 8, 2009

बयां की आंदोलनकारियों की पीड़ा

Posted: 07 Mar 2009 12:33 AM PST

मसूरी, सीबीआई के मुकदमे झेल चुके राज्य आंदोलनकारियोंकी पीड़ा को व्यक्त करते हुए युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान ने इस मसले पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद भी इन आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण और सम्मान न किया जाना बड़ी भूल रही। अब भाजपा सरकार ने इन्हें आर्थिक सहायता दी है। इन्हें अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। राज्य आंदोलन के दौरान सीबीआई के मुकदमों में निरुद्ध आंदोलनकारियों की ओर से लाइब्रेरी स्थित एक होटल में आयोजित श्री जुगरान के अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को हरसंभव सहायता व सम्मान दिया जाएगा। श्री जुगरान ने कहा कि सीबीआई मुकदमे झेलने वाले आंदोलनकारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दस वर्ष तक इन्होंने मुकदमे झेले। पूर्ववर्ती सरकारों ने इनकी पीड़ा नहीं समझी। भाजपा सरकार इन आंदोलनकारियों को आर्थिक सहायता दे रही है। इन्हें क्षतिजि आरक्षण व अन्य सुविधा दिए जाने पर भी गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी गोलीकांड के बाद राज्य की लड़ाई तेज हुई है। यहां के हर आंदोलनकारी को सम्मान के दायरे में आना चाहिए। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान के पत्रकारों को आंदोलनकारियों की श्रेणी में शामिल करने व उन्हें सम्मान देने पर जोर दिया। महिला आंदोलनकारी सुभाषिनी बत्र्वाल ने कहा कि मसूरी का राज्य आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान रहा। यहां के छह लोगों ने प्राणों की आहुति दी। 1994 के आंदोलन में तत्कालीन समय में पत्रकारिता कर रहे सभी पत्रकारों का राज्य आंदोलनकारियों की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में राजीव तलवार, सीबीआई के मुकदमे झेलने वाले स्व. कलम सिंह रावत के परिजन, डा. हरिमोहन गोयल, देवेंद्र मित्तल, हुकुम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह पंवार, प्रताप सिंह कैंतुरा, शूरवीर सिंह गुनसोला के अलावा भाजपा नेता व आंदोलनकारी राधेश्याम तायल आदि शामिल थे।
pahar1.blogger.com
राज्य के 17 संस्कृत महाविद्यालयों को मिलेगा अनुदान

Posted: 07 Mar 2009 12:30 AM PST

, हल्द्वानी: राज्य सरकार संस्कृत भाषा के लिये सजग है। प्रतिमाह नये आदेश हो रहे हैं। दो मार्च को ही 17 वित्त रहित संस्कृत विद्यालयों को अनुदानित विद्यालयों की तरह अनुदान दिये जाने की संस्तुति कर दी गयी है। यह जानकारी शुक्रवार को संस्कृत विभाग के संयुक्त निदेशक डा. वाचस्पति मैठाणी ने दी। भैरव चौक स्थित श्री काल भैरव आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता में डा. मैठाणी ने बताया कि संस्कृत के लिये पिछले कई वर्षो में जो कार्य नहीं हुआ, अब दो वर्षो में हो गया है। दो नवंबर 2007 को संस्कृत शिक्षा विभाग का गठन हो गया। इसमें पद सृजित कर दिये गये हैं। उत्तराखंड के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों के कार्मिकों को सरकारी व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों के समान वेतनमान व अन्य लाभ दिये जाने की स्वीकृति भी प्रदान की है। डा. मैठाणी ने बताया कि संस्कृत शिक्षा को लोकप्रिय बनाने के लिये गढ़वाल मंडल के चमोली जनपद के ग्राम किमोठा और कुमाऊं के बागेश्र्वर जनपद के भंतोला ग्राम को संस्कृत ग्राम घोषित किया है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के कार्याें को सुचारु रुप से संचालित करने के लिये कार्यकारिणी समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों के समान वेतनमान व अन्य लाभ दिया सराहनीय कदम है।
pahar1.blogger.com
गीतों से दर्शकों को लुभाया

Posted: 07 Mar 2009 12:30 AM PST

हल्द्वानी: राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करते हुये दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। साथ ही नाटक के जरिये मेहनत से ही फल प्राप्त होने का संदेश दिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्र्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आरसी पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्रायें सभी क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिये मेहनत व लगन की आवश्यकता होती है। विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एमसी पाण्डे ने छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। छात्रा अनीता भट्ट को चैंपियन घोषित किया गया और उसे ट्राफी दी गयी। सरस्वती वंदना स्वर मंजरी वीणा वादिनी मां शारदे शत् शत् नमन.. की प्रस्तुति के बाद स्वागत गान प्रस्तुत किया। योगासनों का अभ्यास करते हुये गीत मां तुझे सलाम पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लघु नाटिका सफलता की कुंजी के जरिये छात्राओं ने मेहनत के बाद भी फल प्राप्त होने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता गुप्ता ने किया। प्राचार्य प्रो. नीरजा जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डा. आरसी जोशी, ड. एचसी तिवारी, डा. जेसी जोशी, डा. मीरा भट्ट, डा. बीके पाण्डे, डा. अपराजिता, डा. ऋतु मित्तल, डा. मंजु देवराड़ी, अंकिता देवी पाण्डे, डा. बृजमोहन परगाई आदि उपस्थित थे।
pahar1.blogger.com
अब रंग दिखाएगा लोक संपत्ति विरूपण एक्ट

Posted: 07 Mar 2009 12:28 AM PST

देहरादून: हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रभावी उत्तराखंड लोक संपत्ति विरूपण एवं निवारण एक्ट की उपयोगिता अब साबित होगी। देखने वाली बात यह होगी कि अब किस तरह लोक एवं निजी संपत्तियों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। लोक संपत्ति विरूपण एवं निवारण एक्ट प्रभावी होने के बाद राज्य में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव में एक्ट की उपयोगिता का पता चल पाएगा। नैनीताल हाईकोर्ट ने सतेंद्र कुमार बनाम सरकार नामक एक जनहित याचिका पर निर्णय देते हुए सरकार को इस संबंध में कानून बनाने के निर्देश दिए थे। सूबे में प्रभावी एक्ट में लोक या निजी संपत्ति का विरूपण करने पर दंड का प्रावधान है। इसके लिए डीएम अथवा नगर निकाय अथवा ग्राम सभा का प्राधिकारी लोक संपत्ति को विरूपित करने वाले को नोटिस देगा। संबंधित व्यक्ति को एक सप्ताह में संपत्ति को यथास्थिति में लाना होगा। ऐसा करने में विफल रहने पर डीएम अथवा संबंधित प्राधिकारी द्वारा नियत की गई धनराशि दंड के रूप में जमा करनी होगी। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। अभी तक लोक संपत्ति को खराब करने संबंधी तमाम मामले सामने आते रहे हैं पर समुचित प्रावधान न होने से प्रशासन कार्यवाही से कतराता रहा है। अब दंडित करने और जुर्माना वसूलने की व्यवस्था स्पष्ट तौर पर की गई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या चुनाव में लोक संपत्ति को विरूपित करने वाले राजनीतिक दलों का क्या रुख रहता है।
pahar1.blogger.com
क्रिस्टल कं. की वसूली से बकायेदारों में हड़कंप

Posted: 07 Mar 2009 12:28 AM PST

, नैनीताल: दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा क्रिस्टल क्रेडिट कारपोरेशन लि. के बाइंड अप के लिए नियुक्त परिसमापक दिनेश चंद ने कंपनी से लिए गए ऋणों की वसूली कार्यवाही शुरू कर दी है। परिसमापक द्वारा कंपनी से लिये गए ऋणों की वसूली की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए तमाम बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा है। दिल्ली हाईकोर्ट में कंपनी द्वारा बाइंड अप की सूचना देने के बाद अदालत ने अधिवक्ता दिनेश चंद को परिसमापक नियुक्त कर दिया। परिसमापक द्वारा कंपनी के बकायेदारों से ऋण वसूली की कार्यवाही करते हुए अब उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बकायेदारों को नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के भीतर ब्याज समेत ऋण जमा करने को कहा गया है। बताया जाता है कि वसूली कार्यवाही पूरी होने के बाद जमाकर्ताओं का धन लौटाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। जमाकर्ताओं को कंपनी की पास बुक की मूल प्रति, एफडी की प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस बीच विधि विशेषज्ञों के अनुसार वसूली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस धनराशि तथा कंपनी की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त धनराशि जमाकर्ताओं को लौटाई जाएगी। हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त परिसमापक (लिक्विडेटर) द्वारा कुमाऊं के सभी जिलों के बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नैनीताल व भवाली क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बकायेदारों को नोटिस मिल चुके हैं। इस कारण उनमें हड़कंप मचा है। कोर्ट के निर्देशानुसार हो रही वसूली से उस दौर में बैंकिंग क्षेत्र में उतरी अपेस, इंपीरियल फारेस्ट्री समेत अन्य चिट फंड कंपनियों के जमाकर्ताओं में भी उम्मीद की नई किरण जगने लगी है। यहां बता दें रिजर्व बैंक के कड़े मानकों के कारण उस दौर में बैंकिंग क्षेत्र में उतरी कई कंपनियां अचानक भाग खड़ी हुई। जिस कारण जमाकर्ताओं की एफडी लैप्स हो गई, वहीं ऋण लेने वालों ने खूब चांदी काटी।
pahar1.blogger.com
राजभवन में नौकरी के नाम पर लाखों ठगे

Posted: 07 Mar 2009 12:26 AM PST

देहरादून, राजभवन में नौकरी दिलाने के नाम पर ग्यारह लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आने से पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को पूर्व राज्यपाल का रिश्तेदार बताकर दो सगे भाईयों से ठगी की है। मामले में संज्ञान लेते हुए एसएसपी अमित सिन्हा ने क्षेत्राधिकारी कोतवाली को जांच सौंपी है। राजभवन का नाम इस्तेमाल होने के चलते एसएसपी ने हर पहलू को ध्यान में रख गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को ग्राम हरजोलीजट थाना मंगलौर जिला हरिद्वार निवासी राजबीर सिंह, एसएसपी अमित कुमार सिन्हा के कार्यालय पहुंचा और ग्यारह लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई। राजबीर ने एसएसपी सिन्हा को बताया कि उसने मसूरी में एक होटल किराए पर ले रखा है। इस होटल में संजय अग्रवाल नाम का एक व्यक्ति अकसर आता-जाता था। उसके मुताबिक वह खुद को एक पूर्व राज्यपाल का करीबी रिश्तेदार बताता था। इस वजह से दोनों में दोस्ती हो गई। राजबीर के मुताबिक संजय गोविंदगढ़, देहरादून में किराये के मकान में रहता था। वह कई बार संजय के मकान में गया तो वहां उसने कुछ फोटो भी दिखाए। आरोप है कि एक वर्ष पूर्व संजय ने राजबीर को उसके दोनों बेटों को राजभवन में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। इसकी एवज में उसने बारह लाख रुपये की डिमांड की। राजबीर ने एसएसपी को बताया कि उसने गांव की जमीन बेचकर 11 लाख रुपये का बंदोबस्त किया और बेटों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों समेत संजय को सौंप दिए। आरोप है कि कई माह तक संजय टाल-मटोल करता रहा। जब उसने पैसे वापस मांगे तो संजय ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी द्वारा ठगी के लिए राजभवन का नाम इस्तेमाल किए जाने को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ जीसी टम्टा सौंपी है। चार बार ले गया राजभवन राजबीर ने पुलिस को बताया कि संजय उसे चार बार राजभवन लेकर गया। वहां एक उच्च अफसर से चाय पर मुलाकात कराई।
pahar1.blogger.com
विश्व को जोड़ेगी वसुधैव कुटुंबकम् की भावना

Posted: 07 Mar 2009 12:26 AM PST

ऋषिकेश, : उत्तराखंड के राज्यपाल बीएल जोशी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना ही विश्व को एक सूत्र में पिरो सकती है। परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समापन दिवस की संध्या पर राज्यपाल श्री जोशी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गंगा आरती में शामिल होते हुए योग साधकों का मार्गदर्शन किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत ने समूचे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् की भावना दी है। आगे भी यह भावना बनी रहे, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने योग और अध्यात्म के जरिये विश्व का मार्गदर्शन किया है। विभिन्न देशों से आए योग साधकों को अराजकता की समाप्ति व शांति का संदेश लेकर यहां से जाना चाहिए। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबको अपनापन देती है। यहां भाषा, बोली में भिन्नता होने के बावजूद समाज एकता का संदेश देता आया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें गंगा से मिली है। आज विश्व के लोग शांति के लिए भटक रहे हैं, जबकि शांति स्वयं मनुष्य के अंदर विद्यमान है। जरूरत है एकाग्र मन से उसे अपने भीतर तलाश करने की। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि गंगा ने विश्व को मानवता का संदेश दिया है। सांस्कृतिक परंपरा का विकास गंगा से हुआ है। गंगा सबको जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा में प्राथमिक वर्ग में योग विषय पाठ्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
pahar1.blogger.com
बाजपुर में पथराव, लाठीचार्ज

Posted: 07 Mar 2009 12:25 AM PST

बाजपुर: दोराहा-बाजपुर में शुक्रवार को कार व मोबाइक की भिडं़त के बाद बवाल खड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इससे गुस्साये दर्जनों लोग पुलिस चौकी पहंुचे तो दोनों पक्षों में वहीं मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक कांग्रेसी नेता के कपड़े फट गये। उनके समर्थकों ने खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इस दौरान हवा में फायरिंग और पुलिस पर पथराव भी किया गया। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। लोग दुकानें बंद कर भाग निकले। शुक्रवार को पूर्वाह्न ताली फार्म निवासी सुखदेव सिंह नामधारी का पुत्र छिन्दा नामधारी काशीपुर की ओर से कार से आ रहा था। लगभग 11 बजे बाजपुर की ओर से जा रहे ग्राम नन्हे का मझरा ,स्वार, रामपुर (उप्र) निवासी भूरा पुत्र साबिर की मोबाइक से छिन्दा की कार भिड़ गई। हालांकि भिडं़त मामूली थी, लेकिन इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इसी बीच घटनास्थल पर मौजूद कनौरा निवासी इरफान ने कार सवार की गलती बता दी। इस पर मामला तूल पकड़ गया और देखते-देखते मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। इरफान ने दोराहा स्थित एवरेस्ट स्पेयर पा‌र्ट्स के स्वामी ग्राम शिकारपुर स्वार रामपुर निवासी नाजिर हाफिज को भी सूचना दे दी। उसने मौके पर पहंुचते ही कार चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। खबर पाकर कार सवार के परिजन भी दोराहा पहंुच गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
pahar1.blogger.com
रामनगर पालिकाध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत

Posted: 07 Mar 2009 12:25 AM PST

, नैनीताल: रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए गए मो. अकरम को हाईकोर्ट से राहत मिल गयी है। हाईकोर्ट ने उन्हें बर्खास्त करने के शासन के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने राज्य सरकार को 48 घंटे में श्री अकरम को पालिकाध्यक्ष का कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए हैं। हाल ही में बर्खास्त किए गए अकरम ने अपनी बर्खास्तगी की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि वर्ष 08 में हुए निकाय चुनाव में वह रामनगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस चुनाव में भगीरथ लाल चौधरी भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। चुनाव के पश्चात श्री चौधरी द्वारा याचिकाकर्ता पर नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र में नजूल भूमि पर कब्जे सम्बन्धी तथ्य छिपाने की शिकायत प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसकी जांच के निर्देश नैनीताल के तत्कालीन जिलाधिकारी को दिया था। जिलाधिकारी ने इस मामले में एसडीएम रामनगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में अकरम के खिलाफ शिकायत को सही पाया गया था, जिस पर शहरी विकास सचिव द्वारा 18 दिसंबर 08 को अकरम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके पश्चात राज्य सरकार ने 2 मार्च 09 को याचिका कर्ता को पालिकाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया।

Saturday, March 7, 2009

अखर रहा लोगों को ट्रामा सेंटर का अभावकोटद्वार।

Posted: 06 Mar 2009 09:58 AM PST

गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार है। जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों सहित निकटवर्ती बिजनौर जिले की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोटद्वार पर निर्भर है, लेकिन यहां आने वाले दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में घायलों को रेफर करने की परंपरा के चलते सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की पोल खोल रहे हैं।जिले के कई 4लाकों की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कोटद्वार पर निर्भर है, लेकिन सरकारी उपेक्षा के चलते यहां आज भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों के अभाव के चलते सैकड़ों लोग प्रतिदिन पर्वतीय क्षेत्रों से इस उ6मीद से यहां पहुंचते हैं कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी, लेकिन चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के साथ ही ज्यादातर दुर्घटना के मामलों में सिर की मामूली चोट के घायल भी बाहर भेज दिए जाते हैं।
फाइलों में उलझाा 4लड बैंक का मामलाकोटद्वार। स्वीकृत 4लड बैंक का मामला भी तकनीकी पेंचों में उलझाा हुआ है। राजकीय संयु1त चिकित्सालय परिसर में बने 4लड बैंक के भवन का गत वर्ष बाकायदा उद्घाटन तक कर दिया गया था। लेकिन केंद्रीय औषधीय नियंत्रण संगठन द्वारा लगाई गई आप8िा के चलते मामला अभी भी फाइलों में ही सिमटा है।
भूमि स्थानांतरण हो हलकोटद्वार। सीएमएस डॉ. आरएस रावत ने बताया ट्रामा सेंटर के लिए सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में चिह्नित भूमि के स्थानांतरण का मामला राजस्व विभाग के पास लंबित है। उन्होंने इसके शीघ्र हल होने की उ6मीद जताई है।
लंबे समय से चल रही भूमि चयन की प्रक्रियाकोटद्वार। ट्रॉमा सेंटर न होने के कारण दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में घायल समुचित उपचार न मिलने के कारण दम तोड़ देते हैं। गत नवंबर में तत्कालीन डीएम शैलेश बगोली की अध्यक्षता में एक समिति द्वारा सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में भूमि का सीमांकन भी किया गया था, लेकिन इस मामले में अभी तक प्रगति नहीं हुई है।
pahar1.blogger.com
सेम-नागराजा मंदिर भूस्खलन की जद मेंनई टिहरी।

Posted: 06 Mar 2009 09:57 AM PST

उ8ाराखंड के पांचवें धाम के रूप में प्रसिद्ध सेम-नागराजा मंदिर भूस्खलन की जद में है। मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रयास नहीं किया गया तो आस्था एवं पर्यटन का यह स्थल कभी भी जमींदोज हो सकता है।बांज, बुरांश, खर्स और मौरू से आच्छादित एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरे प्रतापनगर प्रखंड के सेम में राज्य का सर्वोच्च नागतीर्थ सेम-नागराजा का मंदिर स्थित है। विकट भौगोलिक स्थितियों के बावजूद रामायण प्रचार समिति ने श्रमदान एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में अनेक सुविधाएं जुटाई हैं।
मार्च २००६ में नागद्वार का निर्माण, मूर्तियों की स्थापना एवं मंदिर का जीर्णोद्धार 5ाी किया गया। लेकिन भू-धंसाव से इस मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। समिति के ऋषिराम उनियाल, वास्तुविद केसी कुडिय़ाल, संवेदना समूह के जयप्रकाश राणा का कहना है कि यदि बरसात से पूर्व मंदिर की सुरक्षा के लिए उपाय नहीं किए गए तो इसके लिए खतरा हो सकता है।
समिति के उ8ारकाशी, देहरादून एवं कोटद्वार के सदस्यों ने मंदिर की सुरक्षा के लिए जनसहयोग से आरसीसी कॉलम के सहारे ३५० फीट लंबी एवं ५० फीट ऊंची दीवार निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस पर करीब १८ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। समिति एवं संवेदना समूह के सदस्यों ने मांग की है कि जब मंदिरों के सौंदर्यकरण के नाम पर पर्यटन विभाग लाखों रुपये खर्च कर रहा है तो आस्था एवं पर्यटन के केंद्र सेम-नागराजा मंदिर के सुरक्षा के लिए भी विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए। कहा गया कि इससे सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ ही पवित्र सेम को अलग पहचान दिलाने के लिए छोटे-छोटे मंदिरों का भी निर्माण कराया जाएगा।
pahar1.blogger.com
भिलंगाना प्रोजे1ट को ग्रामीणों ने दी हाईकोर्ट मेें चुनौतीनैनीताल/नई टिहरी।

Posted: 06 Mar 2009 09:55 AM PST

उ8ाराखंड हाईकोर्ट ने टिहरी गढ़वाल में भिलंगना नदी पर बन रहे पावर प्रोजे1ट के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुनने के बाद सरकार, जिला प्रशासन और निर्माण कंपनी को तीन सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।न्यायमूर्ति पीसी पंत एवं न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की संयु1त खंडपीठ में बृहस्पतिवार को लक्ष्मण सिंह राणा और देवलंग गांव के अन्य ग्रामीणों की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया है कि भिलंगाना नदी पर लघु जल विद्युत परियोजना तृतीया के निर्माण के दौरान पावर प्रोजे1ट के लिए सुरंग बनाई जा रही है। यह कार्य विस्फोट के जरिए किया जा रहा है। इससे देवलंग समेत आसपास के कई गांवों के मकानों में दरारें आ गई हैं और खतरे की स्थिति बनी हुई है। याचिका में यह भी कहा गया कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन एवं कंपनी से शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में इस परियोजना पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका को सुनने के बाद न्यायालय की संयु1त खंडपीठ ने मामले में सरकार, जिला प्रशासन और निर्माण कंपनी को तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
pahar1.blogger.com
अगस्त्यमुनि और बिड़ला परिसर प्रथमश्रीनगर।

Posted: 06 Mar 2009 09:55 AM PST

गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का छात्र-छात्राओं ने खूब लुत्फ उठाया। बृहस्पतिवार को एकांकी नाटक ने छात्रों की वाहवाही लूटी। वहीं, दूसरी ओर बुधवार को आयोजित हुई समूह गीत प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि प्रथम, बिड़ला परिसर श्रीनगर द्वितीय और बालावाला देहरादून तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कव्वाली में बिड़ला परिसर प्रथम तथा अगस्त्यमुनि द्वितीय रहा।एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित हो रही अंतर महाविद्यालय शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सुगम संगीत में बिड़ला परिसर के दीपक चमोली प्रथम, अगस्त्यमुनि के संजय द्वितीय तथा बालावाला देहरादून की पल्लवी तृतीय रही। शास्त्रीय नृत्य में बालावाला देहरादून की कीर्ति सराफ प्रथम और श्रीनगर की ऋचा भारद्वाज द्वितीय रही। शास्त्रीय गायन में श्रीनगर की अनुराधा रतूड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रीनगर की रोजीना अंसारी प्रथम, बालावाला देहरादून के प्रतीक द्वितीय और अगस्त्यमुनि की सुषमा तृतीय रही। कार्टून में श्रीनगर के अमित कुमार राज प्रथम रहे। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिताओं के उद्घाटन अवसर पर बतौर मु2य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने कहा आने वाला कल युवाओं के बल पर विश्व का सर्वश1ितमान देश बनेगा। छात्र-छात्राओं से उन्होंने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की बात कहते हुए देश हित में अपना योगदान देने की अपील की। इससे पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा ने विवि की ओर से उनका स्वागत किया। छात्र संघ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रौथाण ने अंत में उनका आभार जताया।
pahar1.blogger.com
जर्मनी के छात्रों के साथ होगा शैक्षिक आदान-प्रदानश्रीनगर।

Posted: 06 Mar 2009 09:54 AM PST

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के वानिकी विभाग एवं एप्लाइड फॉरेस्ट साइंसेज विवि रूटेनबर्ग जर्मनी के छात्रों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इस संदर्भ में रूटेनबर्ग विवि के प्रो. रेनर लुईक, डा. 1लेमेंस हेनन, डा. रिनेट स्ट्रोबेल, डा. सैबेना लुईक, सिन शिवा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी दिलबर सिंह परिहार और गढ़वाल विवि के वानिकी विभाग के प्रो. एनपी टोडरिया द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उ1त कार्यक्रम के अंतर्गत विवि के वानिकी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का रूटेनबर्ग विवि जर्मनी के साथ शैक्षिक आदान प्रदान होगा। साथ ही छात्र और शिक्षक जर्मनी में जाकर लघु शोध पर भी कार्य करेंगे। वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. टोडरिया ने बताया भविष्य में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ भी इस प्रकार के कार्यक्रम शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में गत 9-12 फरवरी को श्रीलंका कैंडी में एक बैठक भी संपन्न हुई, जिसमें प्रो. टोडरिया ने भी भाग लिया।
pahar1.blogger.com
प्रदेश में ऐसी भी है शिक्षा की तस्वीर

Posted: 06 Mar 2009 09:52 AM PST

एक तरफ तो सीबीएसई बोर्ड से कदमताल करने की कोशिश और दूसरी तरफ ऐसी व्यवस्था की शिक्षा व्यवस्था को शर्म आ जाए। कुछ ऐसा ही हो रहा है राजधानी क्षेत्र के एक स्कूल में। मु2यमंत्री आवास से चंद दूरी पर स्थित एक राजकीय इंटर कालेज में उ8ाराखंड बोर्ड परीक्षार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं।बोर्ड परीक्षा देना किसी भी छात्र के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। लेकिन परीक्षा के दौरान न सिर्फ माहौल बल्कि बैठने की भी व्यवस्था भी छात्रों के प्रदर्शन को प्रभावित करती है। वैसी स्थिति में यह सोचने की बात है कि अगर जिन परीक्षार्थियों को टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा देनी पड़े तो सुविधापूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के साथ कैसे मुकाबला करेंगे। मु2यमंत्री आवास से चंद दूरी पर स्थित राइका गजियावाला में इन दिनों उ8ाराखंड बोर्ड के १३० छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। जिनमें से ३१ इंटरमीडिएट के और ९९ परीक्षार्थी १०वीं बोर्ड के। लेकिन १०वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा देना पड़ रहा है। 1योंकि इस कालेज में बेंच के मात्र इतने ही सेट हैं जिनपर अधिकतम ५० छात्र-छात्राएं बैठकर परीक्षा दे सकें। इस स्कूल में १०वीं बोर्ड की परीक्षा दे रही छात्रा कंचन मकड़ेती, रवीना मकड़ेती, सोनी, वैशाली आदि ने कहा कि जब शिक्षा विभाग द्वारा ही ऐसी व्यवस्था की गई है तो उनके सामने इसी व्यवस्था के साथ चलना मजबूरी है। इस क्षेत्र की ग्राम प्रधान गीता खत्री ने बताया कि इस समस्या से विद्यालय की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित भी किया जा चुका था। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई।
pahar1.blogger.com
सहमति पत्र मिला, हड़ताल स्थगित

Posted: 06 Mar 2009 09:46 AM PST

, नैनीताल: शासन से मांगों के संबंध में सहमति का लिखित आदेश मिलने के बाद कुमाऊं विवि प्राध्यापकों व कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। हड़ताली कर्मचारी व शिक्षक अब शुक्रवार से काम पर लौट आएंगे। विवि कर्मियों व प्राध्यापकों की हड़ताल थमने से विवि के करीब सवा लाख छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। विवि प्राध्यापकों को छठे वेतन आयोग, प्राध्यापकों को यूजीसी की सिफारिशों के अनुसार वेतनमान व विवि की माली हालत सुधारने की मांग को लेकर विवि कर्मी व शिक्षक 12 फरवरी से आंदोलित थे। दो दिन पूर्व कुलपति प्रो.सीपी बर्थवाल तथा कर्मचारी व शिक्षक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में शासन ने अधिकांश मांगों पर सहमति प्रदान की थी, लेकिन इसकी आधिकारिक जानकारी विवि प्रशासन को नहीं मिली थी। इस कारण कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। इधर दोपहर बाद कुलपति को शासन ने मांगों से संबंधित सहमति पत्र मिल गया। इसके बाद कुलपति ने हड़ताली कर्मचारियों व शिक्षकों के बीच उसे पढ़कर सुनाया। कुलपति के अनुसार शासन चालू वित्तीय वर्ष में विवि को 5 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी करेगा।
pahar1.blogger.com
विकास को तरसती भीम-सरोवर पर्यटन नगरी

Posted: 06 Mar 2009 09:45 AM PST

, भीमताल विकास मामले में भीम सरोवर पर्यटन नगरी पर किसी की बुरी नजर लग गई है। नगर पंचायत की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में जहां कोई विकास कार्य नहीं हुए वहीं नगर पंचायत में अवस्थापना मद में पड़े लाखों रुपये लैप्स होने की कगार पर हैं। चुनाव आचार संहिता लगने के कारण अवस्थापना विकास निधि के लगभग 42 लाख रुपये बैंक खातों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 06-07 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री चित्रा थापा के प्रयास से नगर में विकास कार्य के लिए अवस्थापना विकास निधि के तहत नगर पंचायत को 67 लाख रुपये शासन से मिले थे। इसमें पहली किश्त के रूप में 31 लाख तथा दूसरी में 36 लाख मिले थे। इस बीच लगभग 25 लाख रुपये की लागत से नगर में 10 विकास कार्य भी शुरू कराए गए। इसे विडम्बना की कहा जाएगा कि नगर में विकास के लिए इतना पैसा लाने के कुछ ही समय बाद अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में चेयरमैन श्रीमती थापा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कुछ समय बाद निकाय चुनाव हुए और उसके बाद से आज तक नगर में अवस्थापना विकास निधि से एक भी काम नहीं हो पाया। विभागीय सूत्रों के अनुसार अवस्थापना निधि में मिली 67 लाख में से केवल 25 लाख ही खर्च पाए हैं। 06-07 का पैसा होने के बावजूद पहले इसे इसी वित्तीय वर्ष में खर्च होना चाहिए था। कम समय होने बहाना मारकर पंचायत प्रशासन ने किसी प्रकार पैसा खर्च करने की अवधि 07-08 तक के लिए बढ़ा ली। इस अवधि में पैसा खर्च नहीं होने पर लम्बी जद्दोजहद के बाद अवधि 08-09 तक के लिए बढ़ाई गई। हैरानी की बात यह कि खातों में पड़े होने के बावजूद 42 लाख रुपये आज तक खर्च नहीं हो पाए। इससे नगर में विकास की धार कुंद हुई है।
pahar1.blogger.com
असल आंदोलनकारियों का सम्मान

Posted: 06 Mar 2009 03:27 AM PST

देहरादून, सन् 1979 को राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का वर्ष घोषित करना उक्रांद के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह उक्रांद की ही मांग रही है। भाजपा द्वारा अपने सहयोगी दल को दी गई इस सौगात के कई राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उक्रांद इसे असल आंदोलनकारियों का सम्मान मानता है। उत्तराखंड आंदोलनकारी कल्याण परिषद की अध्यक्ष सुशीला बलूनी कहती हैं कि इस निर्णय का बहुत अधिक फायदा नहीं होगा, क्योंकि जंगल काटने पर मुकदमा झेलने वालों को राज्य आंदोलनकारियों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है। जन आंदोलन तो 1994 में ही हुआ। यह बात ठीक है कि कुछ लोगों में राज्य के प्रति जुनून था, उन्होंने उसे प्रदर्शित भी किया, लेकिन चिन्हीकरण के लिए प्रमाण भी तो देने होंगे। इसलिए लगता है कि इसका बहुत अधिक लाभ नहीं मिल पाएगा। सरकार की घोषणा के साथ ही कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा था कि 1979 से आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण उक्रांद का मुद्दा है। यह उक्रांद के लिए बड़ी जीत है। श्री भट्ट के अनुसार 1994 में अचानक जन आंदोलन खड़ा नहीं हो गया। किसी भी जन आंदोलन के लिए एक बड़ी पृष्ठभूमि की जरूरत होती है, जो उक्रांद ने 1979 से बनानी शुरू की थी। उनके अनुसार कांग्रेस द्वारा किया गया आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण राजनीति से प्रेरित था। श्री भटट कहते हैं कि पेड़ों का कटान व पानी का आंदोलन इसी के हिस्से थे। उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी कहते हैं कि यह उक्रांद के नौ बिंदुओं में से एक है। भाजपा ने उक्रांद की एक मांग मानी है। श्री ऐरी कहते हैं कि पेड़ काटना राज्य आंदोलन का हिस्सा था। सरकार को आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए मानकों को शिथिल करना चाहिए। इससे असल आंदोलनकारियों का सम्मान हो सकेगा। उत्तराखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर 1979 में उत्तराखंड क्रांति दल का गठन किया गया था। उसके बाद राज्य की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हुए। राज्य गठन के लिए शुरू हुए इस आंदोलन के कई रूप थे। जैसे विकास कार्यो में अवरोध बने जंगलों का कटान हुआ। पानी के लिए भी आंदोलन हुआ। उक्रांद इस मांग को ठीक चुनाव से पहले मानने के सरकार के निर्णय के पीछे राजनीतिक निहितार्थ भी छिपे हो सकते हैं।
pahar1.blogger.com
फ्योंली के फूल अब राजधानी में भी

Posted: 06 Mar 2009 03:25 AM PST

देहरादून पर्वतीय लोकजीवन में गहराई तक रचे-बसे फ्योंली के फूल अब पहाड़ी के खेत की मेढ़ों और रास्तों में ही नहीं, राजधानी में भी मुस्कान बिखरेंगे। इसके लिए उद्यान महकमे ने मुहिम शुरू कर दी है। प्रयास सफल हुए तो फ्योंली जल्द ही तराई व भाबर के इलाकों में इठलाती नजर आएगी। इसके पीछे ध्येय है कि लोगों का पहाड़ के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़े और वे यहां की लोकसंस्कृति से रूबरू हो सकें। ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ ही पहाड़ में घर-आंगन, खेतों की मेढ़ों व रास्तों आदि में इठलाते फ्योंली के फूल बरबस ही हर किसी का ध्यान खींचते हैं। फ्योंली नई उमंग एवं उल्लास का प्रतीक हंै। ये फूल चट्टानों, पहाड़ों पर खिलकर हर स्थिति में मुस्काते रहने का संदेश देते हैं। इसका पहाड़ की लोक संस्कृति से अटूट रिश्ता है। फ्योंली के पहाड़ के लोकजीवन में गहराई तक रचे-बसे होने का इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि जब भी पहाड़ के सौंदर्य की बात होती है, उसमें फ्योंली का जिक्र भी आता है। लोकगीतों में भी इसे पर्याप्त स्थान मिला है। कहना न होगा कि फ्योंली पहाड़ का प्रतिनिधि फूल है। जंगली फूलों की श्रेणी में आने वाली फ्योंली अब पहाड़ों ही नहीं, बल्कि सूबे के मैदानी इलाकों में भी आभा बिखेरेगी। इसके लिए उद्यान विभाग ने कोशिशें आरंभ कर दी हंै। पहल की गई है राजधानी के सर्किट हाउस से। प्रथम चरण में वहां दस गमलों में फ्योंली के पौधे लगाए गए हैं। जल्द ही इसे व्यापक स्वरूप देने की योजना है। यदि प्रयास रंग लाए तो एक से छह हजार फुट तक की ऊंचाई पर पाई जाने वाली फ्योंली भाबर व तराई के इलाकों में भी खिलेगी। उद्यान निदेशक डा.बीपी नौटियाल बताते हैं कि फ्योंली उन फूलों में शामिल है, जो फोक बेस्ड हैं। इसीलिए इसे सूबे के मैदानी इलाकों में उगाने का प्रयास शुरू किया गया है, ताकि अधिकाधिक लोग इसका करीब से दीदार करने के साथ ही इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। यही वह फूल है जो बसंत से शुरू होकर करीब नौ माह तक जगह-जगह खिला रहता है।

Tuesday, February 3, 2009

Friday, January 30, 2009

लोकगीत व संगीत की रही धूम

बसंतोत्सव: लोकगीत व संगीत की रही धूम
, रामनगर: बसंतोत्सव में गुरुवार को राज्य के विभिन्न अंचलों से आये रंग कर्मियों के साथ क्षेत्र के लोग उत्तराखण्ड के लोक गीत व संगीत में सरोबार होकर थिरक उठे। देवों की तपोभूमि से जुड़ी सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाओं को विभिन्न परिधानों में लिपटे कलाकारों ने झांकियों द्वारा कुछ इस तरह पेश किया कि मानो पर्वतीय सभ्यता व संस्कृति ने कुछ पल के लिए यहां अपना पड़ाव डाला हो। प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस में देवभूमि मां शारदे अल्मोड़ा द्वारा नंदा मैया व काली मैया की झांकि प्रस्तुत की गई तो आर्ट ग्रुप देहरादून ने व्यड़या चौफाल, हिमालय लोक कला केन्द्र अल्मोड़ा ने जातुरा, प्रयोगांक नैनीताल ने नरसिंह अवतार, रामनगर सांस्कृतिक कला मंच ने देवीधुरा का प्रसिद्ध बग्वाल, सोमेश्र्वर कला संगम रैंथल उत्तरकाशी ने घर गृहस्थी प्रदर्शन, संगीत कला विकास समिति रामनगर द्वारा नंदाजात यात्रा, शैलजा सामाजिक मंच पौड़ी ने नंदा पात बीड़ा की झांकियां निकाल कर पहाड़ों की सभ्यता और संस्कृति को आम जन-मानस तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों के जुलूस व गुरूनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों का बैण्ड मुख्य आर्कषण का केन्द्र बना। गायत्री कला मंच रामनगर ने कुमाऊं की जीवन शैली व लोकनृत्यों की बानगी प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक जुलूस विभिन्न स्थलों से होती हुई समिति के पैठपड़ाव स्थित कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ।
pahar1.blogger.com
31 को तय होगी बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि

Posted: 30 Jan 2009 12:40 AM CST

30 jan-
श्रीनगर गढ़वाल: वसंत पंचमी के दिन 31 जनवरी को श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय होगी। नरेन्द्रनगर में परंपरागत रूप से टिहरी नरेश के राजपुरोहित पंडित शिवानंद जोशी तिथि तय करेंगे। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि 28 जनवरी को पांडुकेश्वर से गाडूघड़ा (तेल कलश) पूजा के बाद डिम्मर गांव होते हुए 30 जनवरी को ऋषिकेश और 31 जनवरी को नरेन्द्रनगर पहुंचेगा। डिमरी केन्द्रीय पंचायत के प्रतिनिधि इस गाडूघड़ा को ले जाएंगे। जहां पर हाथ से पिराए तिलों के तेल को इस घड़े में रखा जाएगा। तिलों के इस तेल को लेकर गाडूघड़ा यात्रा बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दिन समारोहपूर्वक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचती है। मंदिर समिति के उप मुख्य कार्याधिकारी जेपी नम्बूरी, कार्याधिकारी अनिल शर्मा, विशेष कार्याधिकारी एलएल सती, धर्माधिकारी जेपी सती नरेन्द्रनगर रवाना हो गए हैं।
pahar1.blogger.com
21 बर्खास्त शिक्षक होंगे बहाल

Posted: 30 Jan 2009 12:39 AM CST

30 jan-
देहरादून: शासन ने बर्खास्त किए गए आरक्षित वर्ग के 21 शिक्षकों को ज्वाइन कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। महकमे ने दस साल पहले नियुक्त आरक्षित वर्ग के 21 शिक्षकों को कम गुणांकों का हवाला देते हुए बीते माह बर्खास्त कर दिया था। गत 29 दिसंबर को इसके खिलाफ इन्हें हाईकोर्ट से स्टे मिला था। महीनेभर बाद 29 जनवरी को शासन ने उक्त शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा सचिव ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में उक्त प्रकरण की वस्तुस्थिति से सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता को अवगत कराने और उनके माध्यम से हाईकोर्ट में काउंटर दाखिल करने को भी कहा गया है। उक्त शिक्षकों के मसले को जागरण ने बीती 13, 14, 19 और 28 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आरक्षित वर्ग के शिक्षकों के साथ नियुक्ति में भेदभाव के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी ने भी लिया था। सीएम के सचिव ने उक्त संबंध में शिक्षा सचिव को निर्देश जारी किए थे। उधर, इस मसले पर ओबीसी कमीशन का रवैया भी सख्त है। वर्ष 1999 से वर्ष 2002 तक हुई कुल 1467 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षित वर्गो को तय आरक्षण से काफी कम नियुक्तियां मिली हैं। कमीशन में महकमे की एक बार पेशी हो चुकी है। अब छह फरवरी को दोबारा शिक्षा निदेशक को तलब किया गया है।
pahar1.blogger.com
नाबार्ड से राज्य को 236 करोड़ मंजूर

Posted: 30 Jan 2009 12:37 AM CST

30 jan-
देहरादून, जागरण संवाददाता: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और सिंचाई से संबंधित 220 परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णाेद्धार के लिए 236.39 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजूर की है। नाबार्ड के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक प्रशांत दास के मुताबिक नाबार्ड द्वारा 101वीं पीएससी बैठक में 59 सडकों, 46 पुलों, 115 सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं जीर्णाेद्धार के लिए आधारभूत सुविधा विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत राज्य सरकार को 236.39 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजृर की गई है। ये परियोजनाएं राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्र्वर, चंपावत, चमोली, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर जिलों में क्रियान्वित होंगी। श्री दास ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर 562.88 किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण होने के साथ ही 3471 मीटर पुलों का निर्माण होगा। यही नहीं 115 सिंचाई योजनाओं से 5132 हेक्टेयर फसली क्षेत्र लाभान्वित होगा। उन्होंने बताया कि आरआईडीएफ के तहत राज्य सरकार के लिए कुल 388 करोड़ की राशि विनिर्दिष्ट की गई थी, जिसमें से 308.08 करोड़ मंजूर किए जा चुके हैं। इन योजनाओं से राज्य के सकल घरेलू उत्पादन में 66.73 करोड़ की वृद्धि होगी और 96.37 लाख मानव दिवसों का गैरआवर्ती रोजगार सृजन होगा। इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन मार्च 2012 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त मंजूरियों के साथ राज्य गठन से अब तक की कुल मंजूरियां 1191.43 करोड़ पहंुच गई हैं और परियोजनाओं की प्रगति के सापेक्ष 768.36 करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है।
pahar1.blogger.com
पावर सेक्टर : एडीबी से 350 करोड़ का समझौता

Posted: 30 Jan 2009 12:36 AM CST

30 jan-
देहरादून, जागरण ब्यूरो: एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सूबे में 1300 करोड़ की ट्रांसमिशन परियोजनाओं व 150 करोड़ की छह छोटी ऊर्जा उत्पादन इकाइयों की स्थापना पर सहमति दे चुका है। इसमें से 350 करोड़ के ऋण पर एडीबी और राज्य सरकार के बीच समझौता हो चुका है। अवर सचिव (ऊर्जा) सौरभ जैन के अनुसार श्रीनगर में 200 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन और 150 करोड़ की लागत से 90 किलोमीटर लंबी लोहारी नागपाला से कोटेश्वर तक ट्रांसमिशन लाइन खिंचने के लिए एडीबी से सरकार ने समझौता किया है। इनमें अब ऋण मिलने की औपचारिकता पूरी होनी है। उन्होंने बताया कि बैंक के साथ 150 करोड़ की लागत से बनने वाली ऊर्जा उत्पादन इकाइयों के लिए समझौता अभी नहीं हुआ है। इन इकाइयों में एडीबी की 70 फीसदी व राज्य की 30 फीसदी हिस्सेदारी होगी। श्री जैन ने बताया कि 25 मेगावाट क्षमता तक की पीपीपी मोड में स्थापित होने वाली ऊर्जा इकाइयों के लिए निजी भागादीरों से उत्साहजनक संख्या में आफर मिले हैं। सरकार की ओर से चिह्नित 10 स्थलों के लिए 49 और स्व चिह्नित स्थलों के लिए करीब 800 की संख्या में आफर आए हैं। सभी का परीक्षण किया जा रहा है।
pahar1.blogger.com
नहीं मिला पहाड़ पर बड़े उद्योग का प्रस्ताव

Posted: 30 Jan 2009 12:35 AM CST

30 jan-
देहरादून, जागरण ब्यूरो: उद्यम विस्तार की दृष्टि से विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति-08 अभी बड़े व मध्यम उद्योगों में आकर्षण कायम नहीं कर सकी है। नौ महीनों में राज्य को मिले 194 प्रस्तावों में से बड़ा उद्यम एक भी नहीं है। राज्य में औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े पर्वतीय जिले में विशेष औद्योगिक नीति लागू की गई। इसके तहत दूरवर्ती पर्वतीय जिले पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोलीव चंपावत को ए श्रेणी में रखा गया है। ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहराून व नैनीताल के मैदानी क्षेत्र को छोड़कर छह जिले बी श्रेणी में रखे गए हैं। ए श्रेणी के मुकाबले बी श्रेणी के जिले में उत्तराखंड मूल के उद्यमियों के लिए अतिरिक्त छूट व वित्तीय प्रोत्साहन की सुविधाएं हैं। मैन्युफैक्चरिंग की अधिकतम 25 लाख तक पूंजी निवेश वाली इकाई को माइक्रो, इससे ऊपर पांच करोड़ तक लघु और 10 करोड़ तक की इकाई को मध्यम उद्यम का दर्जा दिया गया है। सर्विस क्षेत्र की इकाई को माइक्रो, लघु व मध्यम में निवेश की सीमा क्रमश: 10 लाख, दो करोड़ व पांच करोड़ है। विभाग को 31 दिसंबर तक मिले 194 प्रस्तावों में 113 मैन्युफैक्चरिंग व 81 सर्विस सेक्टर के हैं। तीन प्रस्ताव मध्यम उद्यम के हैं पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं कोई नहीं है। तीनों होटल के प्रस्ताव हैं। होटल के अलावा इन प्रस्तावों में रेस्टोरेंट, अनाज पिसाई, मिल्क, जूस प्रोसेसिंग, ब्रेकरी, स्टोन क्रशर, गार्मेट, आफसेट प्रिंटिंग, इको टुरिज्म, इलेक्ट्रानिक, इंजीनियरिंग, आयुर्वेद आदि से संबंधित हैं। 113 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से 86 माइक्रो व 27 लघु हैं। इन सभी में आरंभिक पूंजी निवेश आंकलन 22.18 करोड़ का है। इनमें उत्पादन होने पर 1100 को सीधे और परोक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। सर्विस क्षेत्र के 81 प्रस्तावों में तीन मध्यम, 57 माइक्रो व 21 लघु इकाइयां हैं। इनमें 30.07 करोड़ के निवेश और 619 को रोजगार मिलने की संभावना है।
pahar1.blogger.com
जल्द होगा रेल लाइनों का सर्वे

Posted: 30 Jan 2009 12:28 AM CST

30 jan-
देहरादून, जागरण संवाददाता: गोपेश्र्वर-कर्णप्रयाग-ऋषिकेश व देहरादून-कालसी-विकासनगर रेलवे लाइनों का सर्वे शीघ्र शुरू कराने को प्रयास चल रहे हैं और जल्द ही यह कार्य आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा टनकपुर-बागेश्र्वर रेल लाइन के सर्वे में भी धन की कमी बाधक नहीं बनेगी। राजधानी के सीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गुरुवार को कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के सदस्य श्रीकृष्ण सिंह कपकोटी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे लाइनों के विस्तारीकरण की जरूरत है, इससे यहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने स्वयं रेल राज्य मंत्री से मिलकर प्रदेश की वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया है और प्रदेश में रेल लाइनों के नवनिर्माण करने का आग्रह किया है। श्री कपकोटी ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस बावत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और आगे भी मदद जारी रखने का आश्र्वासन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खंडूड़ी सरकार की नाकामी के चलते प्रदेश में रेलवे लाइनों का विस्तार नहीं हो पा रहा है। बैठक का संचालन एचएस विक्रांत ने किया। इस मौके पर विपुल नौटियाल, देवेंद्र राजपूत, विजय पंवार आदि उपस्थित थे।
pahar1.blogger.com
भाजपा को मंत्रियों में दिखी जीत की ताकत

Posted: 30 Jan 2009 12:24 AM CST

30 jan-
नई दिल्ली, : लोकसभा की जंग में भाजपा ने कांग्रेस से सीधे मुकाबले वाले छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण सूबे उत्तराखंड में जीतने का दम रखने वाले राज्य सरकार के दो मंत्रियों व मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा पर दांव लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत नैनीताल सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने गोवा की एक, अंडमान निकोबार की एक व पश्चिम बंगाल की 17 सीटों के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिए हैं। दार्जिलिंग से देवा शेरपा व जलपाईगुड़ी से दीपेन प्रमाणिक को टिकट दिया गया है। पार्टी ने माकपा के पूर्व सांसद ब्रतीन सेनगुप्ता को भी मैदान में उतारा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार सुबह के सत्र में गोवा, उत्तराखंड, अंडमान निकाबोर द्वीप व पश्चिम बंगाल के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। लगभग तीन घंटे चली बैठक में उत्तराखंड की बाकी सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिए गए। हरिद्वार सीट के लिए प्रदेश ने पहले स्वामी चिन्मयानंद का नाम भी रखा था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के सामने इस सीट से केवल मदन कौशिक का नाम ही लाया गया। कौशिक राज्य सरकार में मंत्री हैं और पार्टी का मानना है कि वह बसपा के प्रभाव वाली इस सीट पर बेहतर उम्मीदवार साबित होंगे। राज्य की बाकी तीन सीटों में नैनीताल(उधमसिंह नगर) से प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत व अल्मोड़ा (सु) सीट से राज्य सरकार में मंत्री अजय टमटा को उतारा जाएगा। टिहरी सीट से इस बार निशानेबाज जसपाल राणा को टिकट दिया गया है। पार्टी गढ़वाल सीट से मौजूदा सांसद टीपीएस रावत को पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। गोवा की बाकी एक सीट मुर्मुगावो से नरेंद्र सवाईकर को और अंडमान निकोबार से पूर्व सांसद विष्णुपाद राय को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा पश्चिम बंगाल में माकपा के गिरते ग्राफ में कुछ संभावनाएं टटोल रही है। यहां के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 17 नाम हैं। पार्टी ने कृषनगर से प्रदेश अध्यक्ष सत्यव्रत मुखर्जी, बालूरघाट से सुभाष चंद्र बर्मन, कोलकाता उत्तर से तथागत राय, बांकुरा से राहुल सिन्हा, जलपाईगुड़ी से दीपेन प्रमाणिक, झारग्राम से नबेंदु महाली, बैरकपुर से प्रभाकर तिवारी, दार्जिलिंग से देवा शेरपा, उलूबेरिया से राहुल चक्रबर्ती, बशीरहाट से स्वप्न कुमार दास, श्रीरामपुर से देवब्रत चौधरी, कांथी से अमलेश मिश्रा, तामलुक से राजश्री चौधरी, हावड़ा से पौली मुखर्जी व बरासात से माकपा के पूर्व सांसद ब्रतीन सेनगुप्ता के टिकट पक्के कर दिए गए हैं।
pahar1.blogger.com
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...