सड़को की ख़राब हालत से परेशान प्रदेश के कई गांवों में अब जल्द ही सड़के पक्की हो जाएँगी। जनपद में जिला योजना के तहत विभिन्न मोटर मार्गो को मंजूरी प्रदान की गई है। सरकार द्वारा कांडा में विश्राम गृह भी स्वीकृत किया है। इसके अलावा चार मोटर मार्गो को भारत सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है।
भारत सरकार से घिंघारतोला से देवली, विजयपुर से रणकांडे व बनलेख से मउडियार व खंतोली तक मोटर मार्गो की स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना से नरगोली से तुसरेड़ा, देवीनगर से तुसरेड़ा, नरगोली से बांस-सेराघाट, बोहाला से हन्योलीपंप, जौलकांडे से शीशाखानी, बोहाला से नदीगांव, रावतसेरा से माणा विमौली, सातचौंरा से जल्थाकोट, गंगनाथ धार से नारायण देव मंदिर, सिमकूना से बाजड़ मोटर मार्ग को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा कांडा भाकड़पंत को विस्तार, पालड़ीछीना से जोगाड़ी, दोफाड़ में पुल निर्माण, कांडा से थपलियाधार, घिंघारतोला से देवली, मजबे का विस्तार, कमेड़ीदेवी से झांकरा, दोफाड़ से ओखलधार, अनगड़ी पुल से गापानी, घिंघारतोला से भैरूचोबट्टा, दोफाड़ रताइस मोटर मार्ग को पीएमजीएसवाई में मिलान, भैरू चौबट्ट से गैराड़ मोटर मार्ग को स्वीकृति दी है। इसके अलावा कांडा में विश्राम गृह, लाल पहाड़ से दोया तक सीसीमार्ग, फुसेरा धनागिरी से सुंदिल तक मिलान व बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग के खितोली तक मिलान का कार्य स्वीकृत किया है। शीघ्र ही इन कार्योँ पर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं, जिनके परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे ।