Sunday, August 26, 2012
स्कूल में शिक्षक न होने से, अधर में लटका बच्चो का भविष्य
Sunday, March 11, 2012
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
जंगल धू-धू कर हो गए राख
कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट के जंगल धू-धू कर राख हो गए। दावानल की चपेट से वन का करीब डेढ़ हेक्टेयर हिस्सा जलकर राख हो गया है।
रविवार को प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत ग्वालगढ़ बीट कक्ष संख्या पांच के जंगलों में रविवार सुबह आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायर लाइनें काट किसी तरह आग पर काबू पा लिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आग से करीब डेढ़ हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। अग्निकांड के कारणों पर उन्होंने बताया कि रविवार सुबह गांव की महिलाएं घास लेने जंगल गई थी, वहां उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। महिलाओं ने मधुमक्खियों से बचने के लिए मशाल जलाई और बाद में जलती मशाल जंगल में छोड़ दी। उन्होंने संभावना जताते कहा कि यही मशाल दावानल का कारण बनी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जंगल से दो-तीन दरांतियां, रस्सी व चप्पलें भी मिली हैं।
Tuesday, December 20, 2011
पुलिस करा रही अवैध शराब का धंधा काशीपुर: शिवलालपुर अमरझंडा के ग्रामीणों ने जहरीली कच्ची
काशीपुर: शिवलालपुर अमरझंडा के ग्रामीणों ने जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पैगा चौकी पुलिस की शह पर कच्ची शराब का अवैध कारोबार हो रहा है।
सोमवार को एसडीएम नरेंद्र सिंह कुरियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही लाखन सिंह, करन सिंह तथा उसकी पत्नी सुमन खुलेआम कच्ची व जहरीली शराब का धंधा कर रही है। लोग शराब पीकर ग्रामीणों से अभद्रता करते हैं। पैगा पुलिस की शह पर ही कच्ची शराब का कारोकार चल रहा है। कोतवाली पुलिस को इसकी शिकायत करने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर नरेश सिंह, नन्हे सिंह, ब्रिजेश सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रामगोपाल यादव, रामफल सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक सिंह राणा, दिनेश, सोमपाल सिंह, यशपाल सिंह, अतीक, सालिम हुसैन, संजय पाल, विजयपाल, नौरंग सिंह, धर्मेद्र सिंह, सलीम, हनी सिंह, संजय सिंह, सरेश, तेजपाल सिंह, जगत सिंह, विजय यादव आदि मौजूद थे।
Wednesday, November 16, 2011
ऐश ने दिया बेटी को जन्म
ऐश्वर्या राय बच्चन के प्यारी सी बेटी को जन्म देते ही हिंदी फिल्म जगत ने इस नन्हीं परी का जबर्दस्त स्वागत किया और बच्चन परिवार को जमकर बधाई दी।
इस खुशखबरी की सबसे पहले सूचना देने वाले अभिषेक बच्चन को पिता बनने की बधाई देते हुए अभिनत्री बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा, वाह। अभिषेक के एक नन्हीं सी परी का पिता बनने पर बेहद रोमांचित महसूस कर रही हूं। ऐश्वर्या, अभिषेक और आपके पूरे परिवार को बधाई। नन्हीं परी तुम्हारा स्वागत है।
गीतकार जावेद अख्तर ने दादा बन गए बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अमिताभ जी बहुत बहुत बधाई। इसने उन दिनों की याद ताजा कर दी, जब अमिताभ की बेटी श्वेता का जन्म हुआ था। समय कितनी तेजी से बीत जाता है।
चर्चित अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों को बहुत बहुत बधाई। मैं बेहद बेहद खुश हूं। ईश्वर से कामना है कि परिवार में नए सदस्य के आने से और खुशियां एवं शांति आए। आप लोगों को ढेर सारा प्यार। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, जया जी, ऐश्वर्या और पिता बने अभिषेक और अमिताभ जी को ढेरों बधाईयां।
फिल्मकार करण जौहर ने अभिषेक बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अभिषेक, बेटी का बाप बनने पर बधाई हो। ढेर सारा प्यार और खुशियां। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अब तक की सबसे सुंदर लड़की होगी।
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा डैडी कूल बनने वाले अभिषेक, दुनिया की सबसे खूबसूरत मम्मी ऐश्वर्या और मनमोहक जया जी आप सबको ढेरों बधाइयां।अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा अमित जी और अभिषेक बधाई हो। मैं आप लोगों को लेकर बहुत रोमांचित हूं। आप लोगों को ढेर सारा प्यार।अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा मेरे प्यारे अमित जी आपको ढेरों बधाई। ऐश्वर्या और अभिषेक तुम दोनों को ढेरा सारा प्यार। नन्हीं सी परी तुम्हें ईश्वर सलामत रखे।
उत्तराखंड में अगामी चुनाव में महिलाओं पर दिया जायेगा विशेष ध्यान।
केंद्रीय राज्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आते ही हम उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत का आरक्षण देंगे। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक महिलाओं को टिकट बांटे जाएंगे। हरीश रावत ने अल्मोड़ा में हुए मंडल सम्मेलन को भविष्य के विजय का संकेत बताते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड राज्य में कांग्रेस के सत्तासीन होने की शुरूआत हो चुकी है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ने भाजपा पर कुशासन का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के सत्तासीन होने के बाद निरंतर महिलाओं का अनादर हुआ है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 5 वर्षो के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उत्पीड़न, शोषण महिलाओं का हुआ है। जिससे भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव ही भ्रष्टाचार पर खड़ी है। आम जनता के सवालों व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने इन पांच वर्षो में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है। वह रोजगार की बात हो या आपदा प्रभावित क्षेत्रों की। हर सवाल पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।
Wednesday, November 9, 2011
20 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पलिस पदक
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद 11 वर्षों की विकास यात्रा में प्रदेश मंे कई अच्छे कार्य हुए हैं। परन्तु इसके साथ-साथ, हमें कई चुनौतियों का सामना करना है। हमारी जी.डी.पी.ग्रोथ तीन प्रतिशत से बढ़कर लगभग 10 प्रतिशत हो गई है। विकास की इस दर को बनाए रखने तथा इसका लाभ राज्य के आखिरी आदमी तक पहुँचाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ अच्छे स्कूल हैं। लेकिन राज्य के प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। राज्य बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में राज्य की साक्षरता दर का 8 प्रतिशत बढ़ना खुशी की बात है। परन्तु इसी अवधि में बालिकाओं की संख्या में कमी होना चिंता का विषय है। राज्य का पूर्ण विकास, महिला-भागीदारी के बिना अधूरा है। इसलिये महिलाओं की सभी योजनाओं को सही प्रकार से लागू करना आवश्यक है, जिससे उनके जीवन की कठिनाईयों का बोझ कम हो सके।
उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 80 प्रतिशत लोगों का जीवन कृषि पर निर्भर है। हमें ऐसी कृषि नीति और योजनाएॅ बनानी होगी जिससे राज्य में कृषि की पैदावार बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ सके। राज्य में उद्योगों की स्थापना मैदानी क्षेत्रों तक सीमित है। पर्वतीय क्षेत्रों में उचित प्रकार के कुटीर उद्योगों से रोजगार पैदा करके, लगातार हो रहे पलायन को रोका जा सकता है। पर्यावरण तथा धार्मिक कारणों से राज्य में जल विद्युत परियोजनाए बंद हो रही है। राज्य की बढ़ती विकास दर को सतत् बनाये रखने के लिए हमें अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ानी होगी।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं। उत्तराखण्ड हमेशा से ही प्रकृति-प्रेमियों, साहसी खेलों में रूचि रखने वालों तथा धार्मिक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। पर्यटन राज्य की आर्थिक विकास प्रगति में महत्वर्पूण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए राज्य में बुनियादी सुविधाओं का विकास एवं विस्तार तेजी से किया जाना होगा।
उन्होेंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक प्रस्तावित रेल लाईन पूर्ण होने पर न केवल गढ़वाल के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों तक विकास होगा बलकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पहाड़ के लोगों को रोजगार मिलने में भी मदद होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य मंे भ्रष्टाचार खत्म करने और आम आदमी को सरकारी सेवाओं में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए लोकायुक्त बिल, स्पेशल कोर्ट बिल, लोक सेवा अधिकार और वार्षिक पारदर्शी स्थानान्तरण अधिनियम पास हुए हैं, जिन्हें पूर्ण रूप से लागू कराना होगा। जनता की सक्रिय भागीदारी ही सरकार को जबावदेह बना सकती है। तभी, विकास का लाभ, राज्य के आखिरी आदमी तक पहुँच सकेगा।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मे0ज0 (से.नि.) भुवन चन्द्र खण्डूरी, विधान सभा अध्यक्ष हरवंश कपूर, कृषि मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमेश पोखरियाल 'निशंक', लोकायुक्त एम.एम.घिल्ड़ियाल, मुख्य सचिव सुभाष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशिष्ठ सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस महानिरीक्षक, अनिल रतूड़ी, सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी गणेश सिंह मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह, विशिष्ट उपलब्धियों के लिए महामहिम श्री राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक सुरेन्द्र सिंह सामन्त थानाध्यक्ष सतपुली एवं सूर्यभूषण नेगी थानाध्यक्ष सहसपुर को दिये गये तथा वीरता के लिए तीन व सराहनीय सेवाओं के लिए 12 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को भी पुलिस पदक प्रदान किये गये।
