Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Wednesday, January 5, 2011

विश्व के लिए वरदान है योग

http://garhwalbati.blogspot.com
योग सिर्फ चिकित्सा नहीं बल्कि पूरी जीवनशैली है और योग के जरिए पूरे विश्व को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है। पंतजलि योगपीठ में आयोजित योग सम्मेलन के जरिए निष्कर्ष निकाला गया कि योग से संपूर्ण विश्व का कल्याण हो सकता है।
बुधवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन के आखिरी दिन योग विशेषज्ञों ने एक सुर में योग को पूरी दुनिया के लिए एक वरदान बताया। स्वामी रामदेव ने कहा कि योग जीवन का विज्ञान है। योग के जरिए एक स्वस्थ और संस्कारवान देश का निर्माण किया जा सकता है। पतंजलि में आयोजित योग सम्मेलन में हमें पता चला कि योग दुनिया भर में कितना लोकप्रिय है। मुख्य अतिथि पद्मश्री डीआर कार्तिकथन ने कहा कि योग के जरिए देश और समाज का विकास किया जा सकता है। हारवार्ड मेडिकल कॉलेज यूएसए के प्रोफेसर डॉ. सतवीर सिंह खालसा ने कहा कि अमेरिका में योग जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय है। टाइम पत्रिका में योग को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। यूएसए के जेम्स फाक्स ने कहा कि कैदियों के लिए भी योग के प्रशिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए।
यूएसए से आई कृष्ण कौर खालसा ने कहा कि स्वामी रामदेव ने योग को एक नई दिशा दी है। ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सतगुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि योग एक विज्ञान है और योग से समाज को कई फायदे हैं। समापन समारोह में स्वामी रामदेव ने अध्यक्षों और कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
राजीव दीक्षित भवन का उद्घाटन
हरिद्वार: बुधवार को पतंजलि योगपीठ में भारत स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव दीक्षित की स्मृति में राजीव भवन का उद्घाटन किया गया। राजीव दीक्षित नाम से एक वेबसाइट भी शुरू की गई। पिछले वर्ष पांच जनवरी को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव दीक्षित के असमय निधन से अब उनकी याद में राजीव भवन बनाया गया है। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि ग्रामोत्थान योजना भी शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के 365 गांवों का विकास किया जाएगा। मौके पर आचार्य बालकृष्ण, सत्यमित्रानंद, महंत राजेंद्र दास कोठारी आदि उपस्थित थे। 
in.jagran.yahoo.com se sabhar

पहाड़ी क्षेत्रो में सदियों से चली आ रही घेरलू उपचार प्रथा संकट में ?

सुदर्शन सिंह रावत | उत्तराखंड के पहाड़ी  क्षेत्रो में  सदियों  से चली आ रही घेरलू उपचार व वैध प्रथा आज संकट के दौर से गुजर रहा है यदि उत्तराखंड सरकार इस तरफ ध्यान देती तो कई लोगो को रोजगार  के साथ  साथ  पुराने समय से चली आ रही घेरलू उपचार को लुप्त  होने से बचाया  जा सकता था  वही उत्तराखंड सरकार द्वारा  स्वामी रामदेव बाबा को   पुर्व कांग्रेस  सरकार के समय राज्य की बेशकीमती भूमि बाबा रामदेव के संस्थान को आंवटित की गयी थी और तमाम हर  तरह की सुविधायें प्रदान की गयीं जबकि ग्रामीण क्षेत्रो  में वर्षो  से चली आ रही वैध प्रथा पर कोई ध्यान नहीं दिया गया पौड़ी  गढ़वाल के नैनीडांडा ब्लाक के  ग्राम सुपगुणा मूल  निवासी जगदीश उनियाल  का कहना है कि उत्तराखण्ड जड़ी-बूटियों वाला प्रदेश है। यहां की भौगोलिक परिस्थिति एवं वातावरण इसके अनुकूल हैं। सरकार ने  किसानों को बाजार उपलब्ध कराया है  दलाल को बेचने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने जड़ी-बूटी किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ही पतंजलि योगपीठ से समझौता किया है। स्वामी रामदेव ने स्पष्ट कहा है कि उत्तराखण्ड के किसानों की पूरी जड़ी बूटी खरीदेंगे। किसान भी सीधे पतंजलि सेंटर पर जाकर अपना उत्पादन बेच सकते हैं। इसके अलावा सरकार ब्लॉक स्तर पर जड़ी-बूटी लगाने के लिए किसानों को प्रशिक्षित कर रही है। दर्जनों जड़ी-बूटियों का न्यूनतम मूल्य भी निर्धारित किया गया है। न्यूनतम मूल्य से कम  कीमत पर कोई भी जड़ी बूटी नहीं खरीदी जा सकती है।परन्तु आधिकारियो  की उदासीनता के चलते जड़ी-बूटी की खेती करने वाले किसानों को खरीददार नहीं मिल रहे हैं। उन्हें बिचौलिए को सस्ते दामों पर अपना उत्पादन बेचना पड़ता है  लोगो के लाख प्रयास के बाबजूद अब  नई  पीढ़ी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है नई पीढी  का कहना है कि इस में मेहनत के अलावा कुछ नहीं है यदि यही स्थिती रहेगी तो हमें तो रोटी के लाले पड़ जायेंगे यदि सरकार  आयुर्बैदिक जड़ी बूटियों से जोड़े लोगो को  सुबिधाये प्रदान करती  तो आज कई लोगो को रोजगार भी मिल जाता  पंडित जगदीश उनियाल ने कहा है कि आज के भागदोड भरी जिन्दगी में खाने क समय नहीं है जिस कारण अधिकतर लोगो को  आज एसीडिटी की समस्यां बनी रहती है यदि निम्न घरेलु उपचार पर ध्यान दे तो कुछ हद तक   एसीडिटी  से बचा जा सकता है| 
(1) लौग का टुक़डा चूसने से एसीडिटी मे राहत मिलती है|
(2) दूध तथा दुध उत्पादो का एसीडिटी के दौरान उपयोग करने से राहत मिलती  है |                                                                          (3) ताजा पुदीने के रस का रोज सेवन करना एसीडिटी के लिए एक बेहतर उपाय है |                                                                            (4) ग्लास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका तथा दो चम्मच शहद मिलाकर खाने से पहले सेवन करें, यह भी एक बेहतरीन उपाय है |
(5) एक गिलास पानी मे साबुत जीरे को उबाले तथा छानकर भोजन करते समय साथ मे ले |
(6) मसालेदार भोजन, अचार तथा तले हुए खाद्य पदार्थो के सेवन से बचे क कक़डी तरबूज तथा केले जैसे फलो का सेवन भी एसीडिटी को कम करता है तथा यह एक अच्छा घरेलू उपाय भी है|
(7) पुदीने और मुलेठी युक्त हर्बल चाय भी एसीटिडी कम करने का एक और उपाय है क सुबह उठते ही जल का सेवन करना भी एसीडिटी को कम करता है।
(8) एसीडिटी को कम करने के घरेलु उपाय मे अपने भोजन के साथ दो चम्मच सफेद सिरके का उपयोग करना भी कारगर साबित होता है।
(9) एस्प्रीन तथा डिस्प्रीन जैसी दवाइयो के लगातार सेवन से परहेज करे क खाने के तुंरत बाद प्रतिदिन 10 ग्राम गुड का सेवन करना एसीडिटी को बनने से रोकता है|
(10) प्रतिदिन फ्ता गोभी का रस पीने से भी एसीडिटी मे आराम मिलता है क प्याज तथा मूली की तरह एसिड बनाने वाले  कच्चो सलादो का प्रयोग नही करना चाहिए|
(11) सोने से कम से कम दो घंटे पूर्व भोजन कर लेना काफी लाभदायक होता है क दिन मे 3-4 बार नारियल पानी के सेवन  से  भी एसीडिटी कम होती है |
(12)  दही का सेवन एसीडिटी में तुंरत लाभ करता है |
(13)  एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच सोडे का प्रयोग भी एसीडिटी को कम करने का बेहतरीन उपाए है, अदरक के एक छोटे टुक़डे का गुदा बना ले तथा इसमे बराबर मात्रा मे धनिया मिलाए,  दोनो को अच्छे से मिलाकर सेवन करे, एसीडिटी मे अवश्य लाभ मिलता हैं |

Monday, January 3, 2011

Fwd: प्रथम उत्तराखंड


प्रथम उत्तराखंड मीडिया सिंग्नेचर अवार्ड २०१० का धूम                                                                                                 (सुदर्शन सिंह रावत )नई दिल्ली  न्यूज़ पेपर ऑनर्स कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य के १० वर्ष पुरे होने पर व राज्य के स्थापन पर अपनी पुर्णभागेदारी  निभाने वाले पत्रकारों व मीडियाकर्मियों के सामान मैं "प्रथम उत्तराखंड मीडिया सिंग्नेचर अवार्ड २०१०" का भब्य आयोजन एक जनबरी २०११ को  दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मैं आयोजित एक समारोह मैं उत्तराखंड के सभी  जिलों से व दिल्ली से आये ह्वए व चयनित  पत्रकारों  व  मीडियाकर्मियों को सिंग्नेचर अवार्ड से समानित किया गया  इसे कार्यक्रम  मैं  मुख्य अतीथि भविष्य निधि आयुक्त श्री वी.एन शर्मा थे उत्तराखंड मैं समाचार पत्रों व  टी वी.  चैनलो और पत्रकारों की जन अपेक्षोओं को अभिब्यक्त  कर शासन पर दबाब बनाने के भूमिका को देखते ह्वए समाचार पत्रों के समूह "न्यूज़ पेपर ऑनर्स कांग्रेस" ने पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों को उत्तराखंड व देश  के अन्य भागो मैं चुनोती पुर्ण कार्य के यह पुरस्कार दिया जाता है पुरस्कार से  सम्मानित होने  वाले  बिभिन्न अख़बार व  चैनलो के  पत्रकार  शामिल हैं  मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये समानित  होने वाले पत्रकारो में  उत्तराखंड से स्वतंत्र पत्रकार  साधना शर्मा  श्रीमती सुमित्रा पांडे  हिमांचल  के स्वर बागेश्वर कुसमलाता बडोनी  (टेहरी गढ़वाल) ,समीम अहमद दा, हाक (अल्मोड़ा ) गोविन्द सिंह रावत गंगा यमुना एक्सप्रेस ( चमोली ), किशोर मैठाणी  दैनिक शिखर  सन्देश  (पौड़ी )   कैलाश खंडूरी  आकाशवाणी  (रूद्र प्रयाग ) राहुल शेखावत  ई .टी. वी (नैनीताल)   इसके अलावा  दिल्ली के भी चार पत्रकारों को भी समानित किया गया समानित होने वाले   पत्रकारों मैं  स्वतंत्र  पत्रकार देवेंदर उपाध्याय ,लोकसभा  ज्ञानेंन्द्र पाण्डेय जनपक्ष पत्रिका  दाताराम चमोली, के अलावा  बयोमेश  जुगराण शामिल है फ़िल्म जगत के  पारेस्वर गौड़ और पुर्व फ़िल्म अभिनेत्री कुसुम बिष्ट व कवि साहित्यकार केसवान को भी भव्य समारोह में  भविष्य निधि आयुक्त श्री वी.एन शर्मा  ने  पुरस्‍कार प्रदान किया   मंच  का संचालक  वरिष्ठ पत्रकार  सुनील नेगी  ने किया  कांग्रेस युवजन के दिल्ली प्रदेश महा सचिव हरिपाल रावत ने भी अपने विचार बयक्त किये , न्यूज़ पेपर ऑनर्स कांग्रेस संस्था के अध्यक्ष आर.पी . ध्यानी  ने समानित  पत्रकारों  को  नव वर्ष की  सुभकामनायों के साथ संस्था की नि:शुल्क  सदस्यता  प्रदान करते ह्वए कहा कि संस्था छोटे मंझोले समाचार पत्रों  की तमाम  समस्यायो के लिए काम करने हेतु  बचनबद  है तथा संस्था के महासचिव  नवीन खाती ने सम्मानित पत्रकारो को संबोधित करते ह्वए कहा कि वे अपनी श्रेष्ठ पत्रिकारिता को बनाये रखते ह्वए संस्था को जिलास्तर पर ग़ठित  करने मैं सहयोग  एवं पत्रिकारिता के आदर्श मूल्य बने रहने  चाहिए ! 


Sunday, January 2, 2011

उत्तराखंड भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई

उत्तराखंड  भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई 
(सुदर्शन सिंह रावत ) रामदेव बाबा और मुख्यमंत्री  निशंक  का प्रेम  व  नजदिकियां जग जाहिर है रामदेव बाबा द्वारा लगया गई  भ्रष्टाचार का आरोप में कितनी  सचाई  है इतना  बबाल होने  के बाद  भी अभी तक सचाई  सामने नहीं आई इतना  जरूर  है की  योग गुरु बाबा रामदेव के नये शिगूफे ने उत्तराखण्ड भाजपा  के शीर्ष अंदर  मचे घमासान को सामने ला दिया है। रामदेव  बाबा ने गत्‌ सप्ताह यह आरोप लगा लगाया  कि  उनसे लगभग दो वर्ष पूर्व दो करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी जिसे इस आरोप ने उत्तराखंड की  राजनिति में सनसनी  मच गई है   पूर्व मुख्यमंत्री  भुवनचंद खंडूरी  की  छवि साफ़ सुथरी  मानी जाती  है गौरतलब है कि योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने एक योग कार्यक्रम के दौरान यह कह डाला कि दो साल पूर्व उनके संस्थान के भू उपयोग परिवर्तन के मामले में तत्कालीन उत्तराखण्ड सरकार के एक मंत्री ने उनसे दो करोड़ की रिश्वत मांगी। वह इससे इतने दुखी हुये कि स्वयं उस मंत्री की शिकायत करने तत्कालीन मुख्यमंत्री से मिले थे। लेकिन उन्हे और भी दुख तथा हैरत हुई कि जब मुख्यमंत्री ने भी यह कहा कि उक्त मंत्री को उनसे सीधे रिश्वत नही मांगनी चाहिए थी बल्कि अपने ट्रस्ट के लिए  दान  मांगना  चाहिये था योग गुरु बाबा रामदेव के बयान के सामने आने के अगले ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खण्डूड़ी ने भी पत्रकार वार्ता  की पुर्व मुख्यमंत्री  कहा कि बाबा रामदेव ने जो समय बताया है उस से तो लगता है कि उस वक्त वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। इस लिये वे स्थिति स्पष्ट करने के लिये प्रेस वार्ता कर रहे हैं। खण्डूड़ी ने बाबा रामदेव के बयान को सिरे से खारिज करते हुये उन्हे चुनौती दे डाली कि बाबा उक्त मंत्री का नाम बतायें और  उनसे कब मिलने आये और कब उन्होने उक्त मंत्री की शिकायत उनसे की वह समय और तारीख बतायें। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने बाबा पर मानहानि का दावा करने की बात कही। इसी प्रेस वार्ता में भुवन चंद्र खण्डूड़ी ने यह भी कह कर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी कि जबसे वे मुख्यमंत्री के पद से हटे हैं उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी छवि को खराब  करने का एक माहौल खड़ा किया जा रहा है।  वर्तमान में राज्य में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं उससे प्रदेश का नाम खराब हो रहा है और साथ  में सुझवा  दिया कि  इन सभी मामलों की किसी स्वतंत्र  संस्था से जांच कराई जाये  भाजपा का एक खेमा निशंक और रामदेव के मजबूत रिश्तों से जोड़ कर देख रहा है। बाबा रामदेव के बयान की अंदरूनी हकीकत चाहे जो भी हो पर जिस चालाकी से उन्होंने मंत्री का नाम नहीं बताया और समय का जो अंतराल बताया गया उससे तो साफ ही हो जाता है कि बाबा का इशारा तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खण्डूड़ी और राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट की तरफ है।
दिवाकर भट्ट उत्तराखण्ड क्रांति दल के कोटे से मंत्री बने हैं।  उक्रांद का रुख हमेशा पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के पक्ष में नरम रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खण्डूड़ी
और दिवाकर भट्ट के आपसी  रिश्तौ में घनिष्टता  थी   इसी के चलते खण्डूड़ी सरकार में दिवाकर भट्ट को शहरी विकास और  राजस्व मंत्रालय जैसे भारी भरकम मंत्रालय मिले थे। भट्ट के दबाव के चलते खण्डूड़ी सरकार ने दो माह के भीतर ही प्रदेश में नया भू-कानून भी लागू किया जिसका भाजपा के भीतर भारी विरोध हुआ विरोध के बबजूद भी   उक्रांद और खण्डूड़ी के बीच बेहतर तालमेल बना रहा   अचानक भाजपा ने खण्डूड़ी को हटा कर रमेश पोखरियाल 'निशंक' को मुख्यमंत्री बना दिया। इसके बाद उक्रांद और भाजपा के रिश्तों में खटास आने लगी। । सबसे पहले दिवाकर भट्ट से शहरी विकास जैसा भारी भरकम मंत्रालय वापस लिया गया। निशंक सरकार उक्रांद के विधायकों की भी अनदेखी करती रही है जबकि खण्डूड़ी सरकार में उक्रांद के विधायकों की बातें सुनी जाती थीं। उनके द्वारा प्रस्तावित योजनाओं पर काम भी होता था।  आम लोगो के बीच यह भी चर्चा  है कि  रामदेव बाबा  और पूर्व सीएम खण्डूड़ी के सक्त रैवया के कारण संबंध कभी भी प्रगाड़ नहीं रहे। एनडी तिवारी के समय बाबा की पकड़ सरकार पर खासी मजबूत थी। तिवारी सरकार के समय राज्य की बेशकीमती भूमि बाबा रामदेव के संस्थान को आंवटित की गयी थी और तमाम तरह की सुविधायें प्रदान की गयीं। खण्डूड़ी सरकार के समय में भी बाबा रामदेव ने सरकारी और ग्राम सभा की भूमि अपने संस्थान के लिये मांगी। उन्हे पूरी उम्मीद थी कि खण्डूड़ी सरकार  भी उन्हें पूर्व की ही तरह भूमि दे दी जायेगी।  इस  प्रस्ताव पर खण्डूड़ी  सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया फिर रामदेव  बाबा ने भाजपा के बड़े नेताओ  व  संगठन के नेताओं  से शिकायत  की  सगठन  के दबाब में आकर खण्डूड़ी सरकार ने कुछ भूमि बाबा रामदेव के संस्थान को दी लेकिन ग्रामसभा की भूमि को देने से साफ इंकार कर दिया। इस भूमि के लिये स्थानीय किसानों ने  हरिद्वार में भी बड़ा आंदोलन किया था।

मेरी मानिला डानी तेरी बलाई ल्यूला, तु भगवती छै भवानी तेरी बलाई ल्यूला

http://garhwalbati.blogspot.com
(सुदर्शन सिंह रावत ) अल्मोड़ा  जिले   के खुबसूरत  पर्वतीय स्थल में बसा  मानिला  जो  की मन को मोह लेता  है  मानिला  पहुचने के लिए  दिल्ली-मानिला  रोडबेज बस लेकर सीधा १२ घंटे  के सफ़र से  मनीला पहुच सकते  है या पुरानी दिल्ली से  रानीखेत एक्सप्रेस पकड़  कर  रेल मार्ग से रामनगर पहुच कर बस से सफ़र कर  जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से होकर  ३-४ घंटे के  सफर से यहाँ पहुँच  सकते  है  मानिला में सरकारी डाक बंगले और गेस्ट हाउस भी हैं। विदेशी पर्यटकों की भी आवाजाही रहती है। मल्ला मानिला के परिसर में एक संस्कृत विद्यालय और दूरदर्शन का रिले सेंटर है। रथखाल से आगे तल्ला मानिला का मंदिर का बस स्टॉप है और वहीं एक रास्ता मानिला इंटर कालेज और महाविद्यालय की ओर जाता है। । देवभूमि के इस प्रदेश में प्रकृति-तीर्थ के  को बखूबी समझा देता है। मानिला देवदार, फर, चीड़ के शंकुल वृक्षों से ढका प्रदेश है। यहाँ भगवती  माँ  दो मंदिर हैं- तल्ला (नीचाई) मानिला और मल्ला ( ऊँचाई) मानिला। जनश्रुति है कि पहले केवल तल्ला मानिला में एक ही मंदिर था कुछ चोर मंदिर में देवी की मूर्ति को चुराने के लिए आए। उनसे पूरी मूर्ति उठाई नहीं गई । चोर मूर्ति का केवल एक हाथ काटकर ले जाने लगे। कहते हैं उस वक्त देवी माँ   चिल्लाई भी थी। उसकी चीख को लोगों ने भी सुना था। चोर  रास्ते में  देवी का कटा हुआ हाथ ले जाते समय इतना भारी हो गया कि उन चोरों ने विश्राम करने के लिए उसे जमीन पर रख दिया। उसके बाद वह हाथ वहीं जम गया । कालांतर में वहाँ पर मल्ला मानिला का मंदिर बनाया गया। तल्ला मानिला के मंदिर में देवी की सप्तभुजा वाली प्रतिमा है और मल्ला मानिला के मंदिर में हाथ की प्रस्तर प्रतिकृति,माँ की सक्ति को देखने  मंदिर में  बारहों महिना  विदेशी पर्यटकों  व  स्थानीय लोगो की आवाजाही रहती है  मार्च के महीने में चारो तरफ फूलों  के महक से पूरा  वातावरण खिल उठता है फूलों क राजा भुरांस  अपने खूबसूरती के कारण सबके मन को मोह देता है । हर गावं व खेत खलियान  के  में आज भी यह गीत, मेरी मानिला डानी तेरी बलाई ल्यूला, तु भगवती छै भवानी तेरी बलाई ल्यूला (मेरी मानिला के ऊँचाई पर बसे घने जंगल मै तुम्हारी बलाएँ लेता हूँ   सुनने को मिलता है   कहते है की जो भी मानिला  के देवी माँ के मैन्दिर में आते है और सचे दिल से मनोती  मंगाते है तो मया उनकी मनो कामना पूरी करती है !


नैनीडांडा ब्लाक के ग्राम पांड व तैडि़या के वाशिंदों को तराई में बसाने को वन भूमि का सर्वे


नैनीडांडा ब्लाक  के ग्राम पांड व तैडि़या के वाशिंदों को तराई में बसाने को वन भूमि का सर्वे

 (सुदर्शन सिंह रावत ) पौड़ी गढ़वाल के  नैनीडांडा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा पांड व तैडिया जो की  विश्व प्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क ( रामनगर ) से सटेह्वए गावं है यहाँ के  वासिंदों को  अन्यत्र बसाने की मांग व ग्रामीणों लगातार संघर्ष के बाद   अब प्रांरभिक स्तर पर ही सही कालागढ़ टाईगर रिजर्व प्रभाग की पहल पर तराई वन प्रभाग ने  भवानीपुर व जसपुर के तुमडि़या रेविन्स वन ब्लाक में करीब 122 एकड़ वन भूमि के प्रारंभिक सर्वे की प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है। इसके लिए उक्त वन भूमि में पेड़ों की गिनती कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है तथा जल्दी ही  प्रस्ताव को  केन्द्र को भेजे जाने की संभावना है जिसे ग्रामीणों  को  तराई  में बसाया  जा सके ! विदित हो कि पौड़ी गढ़वाल के ब्लाक नैनीडांडा के ग्राम पांड व तैडि़या के वाशिंदों को  समय -समय पर शासन को अवगत कराते आए हैं कि उनका गांव कालागढ़ डिवीजन में जिम कार्बेट नेशनल पार्क से डेढ़ किमी दूरी पर है  गावं के बुजुर्गो क कहना है कि  आजादी से पहले पार्क के चारों ओर पालपुर सुनोली, बयेला, सुंगरवाल आदि गांव बसे थे। जिसमें उक्त गांव तो स्थानांतरित कर दिए गए। जबकि दोनों गांवों को छोड़ दिया गया। उक्त दोनों गांव जंगल के अंदर हैं गावं के कुछ बुजुर्गो क कहना है की हमने तो अपनी जिंदगी इन जानबरो  के साथ ही रहकर पूरी की न कभी  कोई  नुक्सान हुवा परन्तु अब यहाँ नए जानबरो को लाकर छोड़ा जाता है उनसे लगातार खतरा बना रहता है बंदर पहले एक ही आवाज में भाग जाते थे परन्तु आज के बन्दर घरों के अन्दर आकर नुक्सान कर रहे है पहले गावं के अन्दर जंगली हाथी, शेर, बाघ के साथ ही चीतल, सुअर, बारहसींगा कभी भी खेतो में नहीं दिखाई देते थे  आज बखोफ़  दिन में भी दिखाई देते हैं  ग्रामीणों ने खोफ के कारण खेती बाड़ी करना छोड दिया है  अब दिन में ही जंगली हाथी, शेर, बाघ के साथ ही चीतल, सुअर, बारहसींगा आदि खेती को नुकसान पहुंचाते हैं वही अब  चोर-डकैतों का भी आतंक बना रहता है। इससे निजात के लिए अन्यत्र बसाने की मांग उठती रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने  समय-समय पर शासन को अवगत कराया कि  उनका गांव कालागढ़ डिवीजन में जिम कार्बेट नेशनल पार्क से कही और बसाया  जाय !






अब उत्तराखंड के पहाड़ो में हाथी की दहाड़ ?


बिहार विधानसभा चुनाव में नाकाम रहने के बाद बसपा जहां यूपी में अपने को और मजबूत करने में जुट गयी है वहीं उसने उत्तराखंड को भी 'एजेन्डे' पर लिया है। यूपी की ही तरह उत्तराखंड में भी 2012 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए   मायावती का ध्यान लगातार पड़ोसी राज्य उत्तराखंड पर लगी हुई  है उत्तराखंड की बैठक में उन्होंने बीएसपी से उत्तराखंड की जनता को जोड़ने के सुझावों पर गौर किया। बैठक में मायावती ने पड़ोसी राज्य में संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश दिया, ताकि उत्तराखंड में बीएसपी की सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।  मायावती ने  पदाधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे सभी पदाधिकारी   पार्टी को मजबूत करने के प्रयत्न में जुट जाए, जिससे वहां पार्टी की सरकार बनाई जा सके। उनका आरोप था कि बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के चलते ही उत्तराखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। मायावती ने याद दिलाया कि अकेली उनकी पार्टी ने सबसे पहले उत्तरांचल के लिए अलग राज्य की मांग की थी।  उत्तराखंड में पार्टी के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी छोटे बड़े नेता जनता की समस्याओं को दूर कराने में जुट जाएं। संगठन को इस कदर मजबूत बनाये कि वहां होने वाले विधानसभा चुनावों में बसपा को पूर्ण बहुमत हासिल हो सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का गठन हुए दस वर्ष हो गया है फिर भी वह आर्थिक और क्षेत्रीय पिछड़ेपन का शिकार है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ही जिम्मेदार हैं क्योंकि इन्हीं दोनों दलों की वहां सरकारें रही हैं। आगे भी इनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है।  बहुजन पार्टी  ने  ही उत्तराखंड  में विकास  का मॉडल  तैयार  किया था जिस में  सबसे  पहले  उन्होंने ही ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, चम्पावत व रुद्रप्रयाग जिलों का सृजन किया। नयी तहसील तथा विकास खंड बनवाये थे। जबकि  अभी भी वह उत्तराखंड की जनता के हितों का ध्यान रख रही है कांग्रेस और भाजपा इन दोनों दलो ने राज्य का शोषण किया है विकास की रूप रेखा न होने के  कारण  सबसे ज्यादा पलायन कांग्रेस और भाजपा के   शासन  काल  में  हुआ गांव-गांव जाकर बतायें कि सूबे के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और भाजपा जिम्मेदार है। सिर्फ बसपा ही है जो उनकी समस्याओं को दूर कर सभी पदाधिकारियों सेकहा गया है कि विधानसभा इसी मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की रणनीति बनाई गई है। मायावती ने कहा कि अभी हमारे पास पर्याप्त समय है और कोशिश करने पर बीएसपी सारे समीकरणों की काट कर वहां संगठन को मजबूत कर सकती है और अपनी सरकार भी बना सकती है। इस दिशा में कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी से काम शुरू कर देना चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा कि यूपी की बीएसपी सरकार ने हरिद्वार में कुंभ मेले के समय रेकॉर्ड संख्या में यूपी पुलिस और पीएसी के जवान भेजकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उत्तराखंड की मदद की थी।

बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं जस की तस


Serpentine Road - Didihat, Uttarakhand   
(सुदर्शन सिंह रावत) नैनीडांडा  जनप्रतिनिधियों और समाजसेवी संस्थाओं के लाख दावों के बाद भी बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं दूर नहीं हो रही। खासकर आवागमन में परेशानी हो रही है। जिले के तमाम संपर्क मार्ग बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई  महीनों बाद भी कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है। परेशान ग्रामीण अब सड़कों पर उतरने का मन बना रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों   नैनीडांडा ब्लाक के विभिन  क्षेत्र  में  बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। किनगोडीखाल-धुमाकोट व पीपली-भौन मोटरमार्ग बंद पड़ा हुआ है  जडाऊखांद-मजेडा बैंड मोटर मार्ग पर कछुआ गति से निर्माण कार्य चल रहा है , जबकि  शंकरपुर -नैनीडांडा  मुख्य मार्ग सुधारीकरण की बाट जोह रहा है। साथ ही  जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। नैनीडांडा क्षेत्र से  समाजसेवी  यशपाल  सिंह रावत  कहना है की  बार-बार जिला प्रशासन को इन समस्याओं से अवगत कराकर उन्हें दूर करने की मांग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ जनपद  पौड़ी ने  3246 करोड़ 14 लाख क्षतिग्रस्त धनराशि की मांग की है तमाम संपर्क मार्ग बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने से धुमाकोट  में युवा बेरोजगार संगठन के संयोजक मनीष सुन्द्रियाल ने युवा बेरोजगार संगठन के नेतृत्व में  मोटर मार्गों के निर्माण कार्य शुरू न किये जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शनकारियों ने धुमाकोट बाजार से मुख्य चौराहे तक जुलूस निकाल कर लोनिवि का पुतला फूंका  छेत्रिय पंचायत सदस्य रतनदास गगोड़िया ने कहा कि धुमाकोट-भौन मोटर मार्ग विभाग की नाकामी के चलते विगत 36 वर्षो से मात्र सात किमी ही बन पाया है।  एवं हल्दूखाल-मैदावन मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने सभी मोटरमार्गो पर अविलम्भ कार्यवाही न होने पर उग्रप्रदर्शन व लोनिवि के कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है सभी ग्रामीण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान दिलबर सिंह  सैन सिंह  रावत  राजेन्द्र शाह, भूपाल सिंह, राजीव कुमार, सत्येन्द्र सिंह, होशियार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बी आर ज्ञानी,  होशियार सिंह विक्रम सिंह  आदि उपस्थित थे।


Monday, December 27, 2010

ईमू के अंडे से रोजगार का फंडा

http://garhwalbati.blogspot.com
अंडा यदि एक हजार रुपये की दर से बिके तो पालक की पौ-बारह होनी तय है। जी हां, उत्तराखंड ईमू पक्षी पालन के जरिए इस संभावना को खंगाल रहा है। औषधीय गुणों की वजह से ईमू पक्षी का अंडा ही नहीं, उसके अन्य अंग भी बहुमूल्य हैं। यह कदम कारगर रहा तो पहाड़ों में बढ़ रहे पलायन को थामने में भी मदद मिलेगी।
शुतुरमुर्ग की तरह विशालकाय ईमू पक्षी उत्तराखंड में रोजगार का जरिया बन सकता है। कोलेस्ट्राल फ्री ईमू के अंडे, मांस, चर्बी और अन्य अंग लोगों की सेहत के नजरिए से लाभकारी हैं। ईमू पालन उत्तराखंड में रोजगार का अच्छा-खासा जरिया बन सकता है। मूल रूप से आस्ट्रेलियन पक्षी ईमू फिलहाल दक्षिण भारत में किसानों तथा उद्यमियों का चहेता बना हुआ है। करीब आधे किलो वजन के इसके अंडे से दस से अधिक आमलेट बन सकते हैं। कोलेस्ट्राल फ्री ईमू के अंडे की सबसे अधिक मांग फाइव स्टार समेत बड़े होटलों में है। इसका मांस भी कोलेस्ट्राल फ्री है। ईमू की चर्बी का तेल 4500 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। ईमू के नाखून, पंख, चमड़े से लेकर हर अंग कीमती और उपयोगी हैं। इस आस्ट्रेलियन पक्षी की खासियत है कि यह शून्य से 45 डिग्री तापमान में रह सकता है।
हाल में उत्तराखंड के कृषि मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाराष्ट्र स्थित डा. गाडगे ईमू फार्म का दौरा किया था। उनके साथ उत्तराखंड मूल के उद्यमी कुंवर सिंह पंवार भी थे। कुंवर सिंह पंवार ने पाली एग्रो के जरिए पहाड़ में युवाओं को ईमू पालन से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है। यह सोसाइटी ईमू पालक के घर से ही एक हजार रुपये प्रति अंडे की दर से खरीद लेगी। ईमू से संबंधित सभी उत्पादों की मार्केटिंग पाली एग्रो करेगी। सोसायटी ईमू का एक जोड़ा विकासनगर में पाल रही है।
जिन राज्यों में ईमू पालन उद्यम के रूप में अपनाया गया है, वहां नाबार्ड ईमू पालकों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी दे रहा है। उत्तराखंड में यदि राज्य सरकार भी इतनी ही सब्सिडी देने को तैयार हो जाए तो पालकों के लिए यह रोजगार का बढि़या अवसर साबित हो सकता है।
ईमू पक्षी की खासियत यह है कि इसमें मुर्गी की तरह किसी बीमारी की संभावना नहीं के बराबर होती है। सिर्फ दो महीने तक बच्चे की विशेष देखभाल करनी पड़ती है, ताकि उसकी लंबी टांगें टूटने से बची रहें। डेढ़ साल की उम्र से यह अंडा देने लगती है और चालीस साल तक अनवरत देती रहती है। जहां तक दाने का सवाल है मुर्गी दाना और हरी घास आदि इसके लिए पर्याप्त है। यही वजह है कि उत्तराखंड में ईमू पालन को रोजगार के एक बेहतर आप्शन के रूप में देखा जा रहा है।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

बूंखाल में अब हर दिन हो रही पशुबलि

http://garhwalbati.blogspot.com
पौड़ी गढ़वाल, जागरण कार्यालय: पहले बूंखाल उत्सव साल में मात्र दिसंबर माह में होता था और बूंखाल के मुख्य मंदिर तक तीन महीन आवाजाही पर पाबंदी होती थी, लेकिन इस साल तो यहां हर रोज लोग बकरों की बलि देने पहुंच रहे है। बलि रोकने के लिए उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में यहां तैनात पुलिस टीम रोज हो रही बलि से परेशान है। पशुबलि समर्थकों के मुकदमे दर्ज होने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
पौड़ी के राठ क्षेत्र के प्रमुख उत्सवों में बूंखाल कालिंका उत्सव प्रथम स्थान पर है। 11 दिसंबर को बलि के बाद परंपरा अनुसार मेला क्षेत्र में बलि बंद हो जाती थी, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई। अब मेले के बाद भी पंरपरा को तोड़ते हुए यहां लोग मनौती के बकरे और भेड़ लेकर पहुंच रहे है। 11 दिसंबर से अब तक यहां सैकड़ों बकरों की बलि दी जा चुकी है, हालांकि मुख्य उत्सव के बाद भैंसों की बलि नहीं हुई है। दरअसल बूंखाल मेले में जिला प्रशासन ने पशुबलि समर्थकों 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है और वे लगातार बकरे व भेड़ की बलि देकर अपना आक्रोश जता रहे हैं।
उपजिलाधिकारी बीके मिश्रा का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वे पशुबलि न करे और पशुबलि रोकने के लिए फोर्स भी तैनात की गई है। 11 दिसंबर के बाद भैसों की बलि तो नहीं दी गई, किन्तु बकरों की बलि हो रही है। प्रशासन लोगों को समझा रहा है कि बकरों की भी बलि न दें और कई लोग इसे स्वीकार करते हुए पूजा के बाद बकरे वापस ले जा रहे है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...