http://garhwalbati.blogspot.com
गिरफ्तार आंदोलनकारी सुशीला भंडारी एवं जगमोहन झिंकवाण को सम्मान रिहा करने को लेकर शनिवार को केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व आयोजित सम्मेलन में राज्य भर से विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
जिले में जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करने तथा गिरफ्तार दो आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर आज तय शुदा कार्यक्रम के तहत केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति ने देर सांय जिला मुख्यालय में नए बस अड्डे से मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक जोरदार प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व हुए आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता नदी बचाओ अभियान की संयोजक राधा भट्ट ने कहा कि सरकार जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के हितों के प्रति लापरवाह बनी हुई है और जो लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जो अन्यायपूर्ण रवैया है। उन्होंने गिरफ्तार आंदोलनकारी सुशीला भण्डारी एवं जगमोहन झिंकवाण को जल्द से जल्द सम्मान रिहा करने की बात कही। इस अवसर पर केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने कहा कि यदि जिले में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं बंद नहीं किया जाता तथा आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया जाता तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हिमालय मिट्टी अभियान के संयोजक गुमान सिंह व सोम्य आंदोलन के रमेश कृषक ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर अल्मोड़ा से बसंत पाण्डेय व बसंती बहन, देहरादून से डॉ. रवि चोपड़ा, भुवन पाल बागेश्वर, मदन मिश्रा गोपेश्वर सहित केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति के लोग मौजूद थे।
jagran.yahoo.com se sabhar
jagran.yahoo.com se sabhar