Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, February 27, 2011

स्वयंसेवियों को सिखाए आपदा राहत एवं बचाव के गुर

http://garhwalbati.blogspot.com
जिला मुख्यालय के अंतर्गत संस्कृत महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दैवीय आपदा के दौरान राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें घायलों को ले जाने व प्राथमिक उपचार के साथ ही तमाम जानकारियां दी गई।
जिला कार्यालय के सौजन्य से आयोजित आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि पहाड़ में आपदाओं का सबसे अधिक खतरा बना रहता है और सुरक्षा के लिए आम आदमी को जागरूक होना जरूरी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने कहा कि जिले में लगातार आपदा राहत-बचाव के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं तथा अब तक कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जा चुका है।
वहीं प्रशिक्षण में स्वयंसेवियों को प्रशिक्षक सुरेन्द्र कप्रवाण, अरविंद पंवार व संतोष नौडियाल की ओर से आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यो की जानकारी दी गयी। उन्होंने घायलों के प्राथमिक उपचार, अस्पताल ले जाने, पहाड़ी से घायलों को ऊपर लाने, नदी में बहते हुए लोगों को बचाने सहित अन्य जानकारियां दीं। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह झिंकवाण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रकाश देवली सहित अन्य लोग मौजूद थे।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

एनसीसी कैडेट्स की भूमिका है महत्वपूर्ण :भट्ट

http://garhwalbati.blogspot.com
एनसीसी की प्रथम उत्तराखंड स्वतंत्र कम्पनी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट ने कहा कि देश की सुरक्षा व सम्प्रभुता को बनाए रखने में एनसीसी के कैड्ेटस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि सीमांत जिला चमोली के परिपेक्ष में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जिले से दो देशो की सीमा भी लगी हुई है। एनसीसी के कैम्प कमांडेंट कर्नल टीबी राणा सेना मेडल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेट््स को एकता और अनुशासन का पालन समेत एक जवान की भांति बहुआयामी प्रशिक्षण भी दिया जाता है। कर्नल राणा ने कहा कि दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल परेड, फायरिंग, हथियार चलाना, आपदा प्रबंधन, समाज सेवा व प्राथमिक चिकित्सा आदि की भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नवंबर 1962 के बाद पहली बार कम्पनी को दो विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें सर्वाधिक 16 कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड व 1 कैडेटस ज्योतिलता ने स्पेशल राष्ट्रीय एकता शिविर पोर्टब्लेयर में प्रतिभाग किया। दस दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित हुई ड्रिल परेड में एल्फा कंपनी ने प्रथम, डेल्टा ने द्वितीय व इको कंपनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिमांशु पुरोहित ने प्रथम व प्रीति राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस व ग्रुप सांग दोनों ही प्रतियोगिताओं में डेल्टा कंपनी ने प्रथम व इको कंपनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के जूनियर डिवीजन बालक वर्ग में सूरज, सुबोध व लव तथा बालिका वर्ग में शिवानी, नेहा व सुनीता जबकि इसी प्रतियोगिता के सीनियर डिवीजन बालक वर्ग में हिमांशु, दिनेश व नवनीत तथा बालिका वर्ग में प्रियंका, मीना व पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के दौरान कंपनी सीनियर अविनाश बिष्ट, कंपनी टूआईसी धर्मेद्र नेगी व अनूप सजवाण, शुभम खनेड़ा को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता चुना गया। शिविर में ले.अड्जूटेंट केएस रावत, ले.आरएस फस्र्वाण, ले.डीएस कुंवर, कैप्टेन जेपी सती, सूबेदार मदनमोहन घिल्डियाल, सीएचएम केशवानंद, हवलदार सर्वेश्वर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

चंद्रमा में मिली गुफा, चंद्रयान-1 की दूसरी अहम खोज

http://garhwalbati.blogspot.com
चन्द्रमा की सतह के गूढ़ रहस्यों को उजागर करने में देश ने एक और सफलता हासिल की है। चन्द्रयान-1 द्वारा ली गई तस्वीरों के गहन अध्ययन बाद चांद की सतह में छिपी गुफा का पता चला है। वैज्ञानिकों का मानना है कि 1.72 किमी लंबी इस गुफा में अंतरिक्ष स्टेशन के स्थापना संभावना बढ़ गई हैं।
वर्ष 2008 में इसरो ने चन्द्रयान-1 चांद पर भेजा गया था। जिसने चन्द्रमा पर जल की मौजूदगी की खोज करने में सफलता हासिल की। अब मिशन चन्द्रयान-1 की दूसरी सफलता चांद पर लंबी गुफा की खोज के रूप में सामने आई है। भारतीय तारा भौतिकी संस्थान बंग्लूरू के खगोल वैज्ञानिक प्रो.आरसी कपूर के मुताबिक चन्द्रयान-1 की इस खोज को वैज्ञानिक महत्वपूर्ण खोज मान रहे हैं।
मिशन चन्द्रयान-1 में अत्याधुनिक टेर्रेयन मैपिंग कैमरा लगा हुआ था। इस कैमरे द्वारा चांद की सतह की तस्वीरें ली गई। जिनका बारीकी से अध्ययन करने के बाद हाल ही में यह पता चल पाया कि चांद की जमी के 95 मीटर नीचे गुफा मौजूद है। गुफा की लंबाई 1.72 किमी है, जबकि चौड़ाई 360 मीटर है। गुफा चंद्रमा के भूमध्य रेखा के कुछ ऊपर है। यह भूभाग सदा पृथ्वी की ओर रहता है। इस गुफा का नाम 'लावा नली' रखा गया है।
प्रो.कपूर के मुताबिक वैज्ञानिकों का मानना है कि इस गुफा में अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित की जा सकती है क्योंकि चंद्रमा का वातावरण तापमान के लिहाज से कतई उपयुक्त नहीं है। वहां दिन में अधिकतम तापमान 120 डिग्री तो रात में गिरकर -130 डिग्री तक आ जाता है। साथ ही वहां कॉस्मिक किरणें भी हैं। इस वातावरण में वहां काम कर पाना आसान नहीं है। मगर गुफा का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस है। इसमें अति शक्तिशाली कॉस्मिक किरणों का भी कोई खतरा नहीं है। ऐसे में भविष्य में चंद्रमा पर चलाए जाने वाले अभियानों को सफल बनाने में यह गुफा मददगार हो सकती है। 
in.jagran.yahoo.com se sabhar 

चौहद साल बाद हुई ऐसी बर्फबारी

http://garhwalbati.blogspot.com
जहां मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी सताने लगी है, वहीं चकराता में 15 वर्ष बाद फरवरी के अंत में बर्फबारी ने सबको चौंका दिया है। इस मौसम में चार बार भारी हिमपात और दो बार बर्फ की बौछारें पड़ने से स्थानीय लोगों की जैसे मुंहमांगी मुराद पूरी हो गई है।
सात हजार फीट की ऊंचाई पर बसे पर्यटन स्थल चकराता में फरवरी माह के अंत में पंद्रह साल पहले भारी हिमपात हुआ था। घने जंगलों के बर्फ की चादर ओढ़ने से यहां ऐसा मनोरम दृश्य बन गया है, जिससे नजर नहीं हटाए हटती। चकराता में दिसंबर के अंत में पहला हिमपात और फरवरी माह के अंत में भारी हिमपात ने वाकई लोगों को चौंकाया है, इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले कई वर्षो से ऐसा नहीं हुआ। क्षेत्र के देवबन, मुंडाली, खंडबा, बुधेर, मोइला डांडा के पहाड़ तो कई बार बर्फबारी होने के कारण अभी तक भी दूधिया छटा बिखेर रहे हैं। शरद ऋतु इस बार पूरी तरह से मेहरबान रहेगी, यह बात स्थानीय लोगों को भी अचंभित कर रही है। 26 फरवरी को हुई बर्फबारी पर क्षेत्र के बुजुर्ग काश्तकार नैनसिंह, अर्जुनदत्त जोशी, श्रीचन्द जोशी, गुदूटिया कहते हैं कि कई वषरें बाद अच्छी बर्फबारी देखने को मिली है, जो खेती व बागवानी के लिए शुभ संकेत है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बर्फवारी के कई लाभ होते हैं। एक तो प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज हो जाते हैं, दूसरा फसलों में नमी के कारण उत्पादन बेहतर होता है और वनों में अच्छी हरियाली से पशुओं के लिए चारे की समस्या भी हल हो जाती है।
कब-कब हुई बर्फबारी
पुराने रिकार्डो पर नजर डालें तो 1996 में तीन बार बर्फवारी हुई थी, जिसमें पहला हिमपात 28 दिसंबर को तथा अंतिम हिमपात 20 फरवरी को हुआ था। इसके बाद वर्ष 1998 व वर्ष 2002 में दो बार बर्फवारी हुई थी। उसके बाद पिछले 8 वषरें में हल्की फुल्की बर्फबारी ही हुई और वर्ष 2011 में हिमपात ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।
तीन डिग्री पहुंचा पारा
चौथे भारी हिमपात ने छावनी बाजार का तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा दिया। छावनी बाजार में कड़ाके की सर्दी होने से लोग घरों में दुबके रहे। दिन भर अंगीठियां सुलगती रहीं। जबकि क्षेत्र के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। वहीं, शीतलहर के चलते क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र चहल पहल कम रही है
jagran.yahoo.com se sabhar

केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

http://garhwalbati.blogspot.com
गिरफ्तार आंदोलनकारी सुशीला भंडारी एवं जगमोहन झिंकवाण को सम्मान रिहा करने को लेकर शनिवार को केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व आयोजित सम्मेलन में राज्य भर से विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
जिले में जल विद्युत परियोजनाओं को बंद करने तथा गिरफ्तार दो आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर आज तय शुदा कार्यक्रम के तहत केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति ने देर सांय जिला मुख्यालय में नए बस अड्डे से मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक जोरदार प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व हुए आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता नदी बचाओ अभियान की संयोजक राधा भट्ट ने कहा कि सरकार जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के हितों के प्रति लापरवाह बनी हुई है और जो लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। जो अन्यायपूर्ण रवैया है। उन्होंने गिरफ्तार आंदोलनकारी सुशीला भण्डारी एवं जगमोहन झिंकवाण को जल्द से जल्द सम्मान रिहा करने की बात कही। इस अवसर पर केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने कहा कि यदि जिले में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं बंद नहीं किया जाता तथा आंदोलनकारियों को रिहा नहीं किया जाता तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हिमालय मिट्टी अभियान के संयोजक गुमान सिंह व सोम्य आंदोलन के रमेश कृषक ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर अल्मोड़ा से बसंत पाण्डेय व बसंती बहन, देहरादून से डॉ. रवि चोपड़ा, भुवन पाल बागेश्वर, मदन मिश्रा गोपेश्वर सहित केदारघाटी बचाओ संघर्ष समिति के लोग मौजूद थे।
jagran.yahoo.com se sabhar

597 बच्चे खुले आसमान के नीचे पढने को मजबूर

http://garhwalbati.blogspot.com
सुदर्शन सिंह रावत | कहीं शिक्षकों का टोटा तो कहीं भवन व अन्य संसाधनों की कमी। ये हल हैं उत्तराखंड की बुनियादी शिक्षा और उच्च शिक्षा का |  ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसा होगा ये  कहना थोरा कठिन है। इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूह हैं चोपता इंटर कॉलेज के 597 छात्र-छात्राएं। जहाँ पर बेसिक सुविधा तो दूर की बात, पढ़ने के लिए कोई भवन नहीं है। इसके अभाव में बच्चे खुले आसमान के नीचे पढने को मजबूर हैं।
तल्लानागपुर पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में मौजूदा समय में कुल 597 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालय के वर्ष 1965 में निर्मित भवन की जर्जर हालत होने के चलते इसके अंदर कक्षाएं संचालित करने में शिक्षकों को डर लगता है, ऐसे में बाहर आंगन में ही सभी कक्षाएं चलायी जा रही हैं। इसको देखते हुए सरकार ने यहां पर नए भवन निर्माण की मंजूरी तीन साल पहले दी थी। इसके बावजूद आज तक चारदीवारी भी नहीं बन पाई है। 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन में अभी तक 27 लाख रुपए निर्माण निगम खर्च कर चुका है। इसमें भवन का ढांचा तक तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में जब बारिश आती है तो विद्यालय को बंद करना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। वहीं शिक्षा महकमा अभी तक इस ओर चुप्पी साधे हुए है।
भवन निर्माण न होने से कक्षाएं खुले आसमान के नीचे ही संचालित की जाती हैं, ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो छुट्टी करना ही एकमात्र विकल्प बचता है।

Tuesday, February 22, 2011

न घर आंगन सुरक्षित, न खेत खलिहान आखरी जाएं तो कहाँ

न घर आंगन सुरक्षित, न खेत खलिहान आखरी जाएं तो कहाँ 
(सुदर्शन सिंह रावत ) उत्तराखंड में वन्यजीवों के लगातार सक्रियता व उसमें भी सबसे पहले खौफ शेर हाथी और बाघ हमने पचपन से सुना था परन्तु अब सबसे ज्यादा खौफ और न जाने कब कहां से मौत की आहट सामने आ धमके न घर आंगन सुरक्षित, न खेत खलिहान आखरी जाएं तो कहाँ अब नई मुसीबत है आदमखोर गुलदारों की सक्रियता तीन साल की किशोरावस्था में ही गुलदार मानवभक्षी हो रहे हैं इधर टिहरी गढ़वाल में ग्राम अमरसर क्षेत्र पंचायत घनसाली, में शनिवार की रात गुलदार ने आंगन से उठाकर 13 वर्षीय किशोरी सुषमा को निवाला बना लिया था, किशोरी का शव रविवार को गांव के नजदीक बरामद हुआ ऐसे कई उदाहरण है जो नित नये घट रहे है मानव और गुलदार में छिड़ी जंग के चिंताजनक स्थिति में पहुंचने का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि गुलदारों के हमलों से राज्य गठन के बाद अब तक ढाई सौ से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 89 गुलदार आदमखोर घोषित हुए, जिनमें से 44 को मार गिराया गया मारे गए 19 नरभक्षी गुलदारों में करीब पचास फीसदी विशेषज्ञों व डा. श्रीकांत चंदोला, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव उत्तराखंड का भी कहना है कि इको सिस्टम में गड़बड़ी, फूड चेन में इनबैलेंस, पानी व शिकार की कमी जैसे कारण इसके पीछे मुख्य वजह हो सकते हैं।
A boy who was injured in a leopard attack in Dehradun in July
इस पर गंभीरता से अध्ययन की जरूरत है, ताकि समस्या से निबटने को रणनीति बन सके वन्य जीव वैज्ञानिक डा.रितेश जोशी का कहना है कि लगता है कि फ्लोरा व फोना का एसेसमेंट, जंगल में भोजन, पानी की कमी तो नहीं है इस पर पूरी तरह से अधियन के साथ ही ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान का समावेश भी होना चाहिए

Monday, February 21, 2011

मुख्यमंत्री के दावे भी हवा

http://garhwalbati.blogspot.com
मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल विकास कार्यो को सरकारी अमला किस तत्परता से अंजाम देता है, घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत चरेख डांडा में प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय आयुष शोध संस्थान इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत जून 2010 में इस संबंध में भले ही शासनादेश जारी कर दिया गया हो, लेकिन संबंधित विभाग ने निर्माण तो दूर, आज तक इस संस्थान की स्थापना को भूमि तक का चयनित नहीं किया है।
24 सितंबर 2009 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कोटद्वार में आयोजित जनसभा में घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत चरेख डांडा में अंतर्राष्ट्रीय आयुष संस्थान खोलने की घोषणा की। जून 2010 में इस संबंध में बाकायदा शासनादेश जारी कर दिया गया। साथ ही संस्थान की स्थापना को भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई। इसे दुर्भाग्य ही कहा जाए कि शासनादेश होने के करीब आठ माह बाद भी संस्थान के लिए भूमि का चयन नहीं हो पाया है।
क्या हैं परेशानियां
अंतर्राष्ट्रीय आयुष शोध संस्थान के लिए शासन को करीब साठ एकड़ भूमि की दरकार है। चरेख क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति के मद्देनजर शासन ने इस संस्थान को दो हिस्सों में बांट दिया, जिसके तहत चरेख में संस्थान की इकाई स्थापित होनी है व इसके लिए दस एकड़ भूमि की दरकार है जबकि विस्तृत संस्थान का निर्माण कोटद्वार क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है। साथ ही चरेख में दो एकड़ भूमि पर आयुष ग्राम की भी स्थापना की जानी है। हैरत की बात यह है कि शासनादेश होने के करीब आठ माह बाद आज भी चरेख डांडा में संस्थान की इकाई खोलने को दस एकड़ भूमि का प्रबंध नहीं हो पाया है। गत 27 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, लोनिवि, जल संस्थान व ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चरेख का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने भी संस्थान स्थापना को नापखेत भूमि देने पर सहमति जताई, लेकिन आज तक इस संबंध में न तो कोई प्रस्ताव बन पाया है और न ही भूमि दिए जाने संबंधी भूमि प्रक्रिया आगे बढ़ पाई है।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

विकास की इस तेज गति में उत्तराखंड भी शामिल

http://garhwalbati.blogspot.com
सोनिया रावत | भाजपा शासित राज्यों की आर्थिक विकास दर कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है। विकास की इस तेज गति में उत्तराखंड भी शामिल है ये कहना था उत्तराखंड प्रभारी थावर चंद गहलोत का |
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड प्रभारी गहलोत ने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर दस फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि जब भाजपा को इस राज्य की कमान मिली थी तो तब यह दो फीसदी के आसपास ही थी। कांग्रेस ने राज्य के संसाधनों को लुटाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी जर्जर कर दिया था। इसकी भरपाई करने में राज्य सरकार को समय लगा और जब स्थिति बेहतर हुई तो सस्ता खाद्यान्न योजना के जरिये प्रदेश की जनता को महंगाई के दौर में बड़ी राहत पहुंचाई गई। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व उड़ीसा आदि राज्यों में यह योजना पहले ही लागू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड पहला राज्य है, जिसने इस योजना में एपीएल परिवारों को भी शामिल किया है। कांग्रेसी इस योजना को केंद्र की योजना बता कर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यसमिति में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और कार्यकर्ता अब इसके लिये कमर कस चुके हैं।
प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत, चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, प्रदेश सह संयोजक पंचायत रामसुंदर नौटियाल, जिलाध्यक्ष स्वराज विद्वान, महामंत्री जगमोहन रावत, ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत आदि मौजूद रहे।

एनएच पर बेतरतीब निर्माण, जनता परेशान

http://garhwalbati.blogspot.com
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबल लेन कटिंग के लिए हो रहे बेतरतीब निर्माण कार्यो से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई हैं। यात्रा सीजन पास होने के बावजूद सड़क पर बिखरा मलबा परेशानी का सबब बना हुआ है।
बड़कोट-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 94 से ही चारधाम यात्रा की शुरुआत होती है, पर राजमार्ग के हालत यह हैं कि दोबाटा से राजतर के मध्य एवं नौगांव-बड़कोट के बीच एनएच 123 पर ज्यामितीय सुधार के साथ डबल लेन निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन एनएच के ठेकेदारों द्वारा सड़क डबल लेन निर्माण का यह कार्य बेतरबीब ढंग से किया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। इस संबंध में स्थानीय लोगों के कई बार विभाग से शिकायत की, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं। बड़कोट से मात्र पांच किमी दूर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर छटांगा गांव स्थित है। यहां के ग्रामीणों को तीन साल से एनएच के ठेकेदारों के मनमाफिक निर्माण कार्यो से कई परेशानी उठानी पड़ रही है। तीन साल बीतने के बाद भी ठेकेदार यहां कटिंग ही पूरी नहीं कर पाए, जबकि यात्रा सीजन इस बार जल्द शुरू होने को है।
एक घंटे तक ठप रहा आवागमन
बड़कोट: नौगांव-बड़कोट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर डबल लेन निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान सड़क पर पड़े मलबे से सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा। इस कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों के हस्तक्षेप के बाद सड़क से मलबा हटाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
इन जगहों पर सर्वाधिक है खतरा
-धरासू से एक किमी तक
-नौगांव से कृष्णा गांव तक
-बड़कोट के बीच सरुखेत के समीप
-दोबाटा से राजतर के बीच
-रानाचट्टी से जानकी चट्टी तक
'राजमार्ग पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, ठेकेदारों को मलबे को उचित जगह पर डंप करने के निर्देश दिये गये हैं, विभाग की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि यात्रा सीजन से पहले मार्ग की स्थिति दुरुस्त कर ली जाए।
-अधिशासी अभियंता राजमार्ग निर्माण खंड।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...