Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Thursday, November 18, 2010

नेगी के गीतों पर देर रात तक थिरके दर्शक

http://garhwalbati.blogspot.com

नेगी के गीतों पर देर रात तक थिरके दर्शक



शरदोत्सव २०१० की आखिरी संध्या प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और साथियों के नाम रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक दर्शकों ने प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष डा. हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन की जननी रही पौड़ी नगरी का अपेक्षित विकास अभी तक नहीं हो पाया है।
वहीं देव स्तुति ‘देवी भगवती नमो नमः ’ से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने ‘इखमा छवीं तखमा छुवीं’, ‘तेरा मन क्या च सलाणा स्याली सर’, ‘टिहरी डूबण लग्यूंचा बेटा डाम का खातिर’, स्याली हे बसंती स्याली, हर तोड़ी का काखड, बॉडर मा कन कै जाण आदि प्रस्तुतियां दीं। रामलीला मैदान में नेगी के गीतों पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए।
गायक अनिल बिष्ट ने ‘चल बैजरो का सैणा’, ‘तुमरा हमरो माया हे कांछी लागि गयो देरादूनै मा’ तथा गायिका मंजू सुंद्रियाल ‘ब्खुनी को घाम अछले बि नीच’ आदि की शानदार प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकार घनानंद ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कोरस में कविराज नेगी, पे्रम बल्लभ, प्रशांत गगोड़िया, ऊषा नेगी, रेखा और मंजू सुंद्रियाल ने सहयोग किया। आर्गन पर विनोद चौहान, तबला सुभाष पांडे, ढोलक जयेंद्र और तपेश्वर, पैड खेमचंद्र, बांसुरी पर कैलाश ध्यानी और नृत्य में संतोष, विक्की भारद्वाज, अशोक रावत, नीलम बिष्ट और संतोष रावत थे। इस मौके पर विधायक यशपाल बेनाम, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, सभासद कलम सिंह रावत, विनोद बिष्ट, संगीता रावत और कमलेश समेत हजारों की तादाद में दर्शक मौजूद थे। संचालन गणेश कुकसाल ने किया।

Wednesday, November 10, 2010

Facts About Uttarakhand

http://garhwalbati.blogspot.com






The fact that Uttarakhand is also called "Dev Bhoomi" (God's land), is no exaggeration, where nature is at its splendour and perhaps that's why God's also couldn't resist coming here. Be it "Valley of flowers" or "Queen of Hills" (Mussoorie), historical or religious places and its culture or tradition. It's a tourist's paradise! Eager to know more about Uttaranchal! Have a look at its facts.
Overview
Formation of State :
Uttaranchal became the 27th state of the Republic of India on 9th November 2000. The State is carved out of Uttar Pradesh. It occupies 17.3% of India's total land area with 51,125 sq km.
Capital: Dehradun (Interim)
Longitude: 77° 34' 27" E to 81° 02' 22" E
Latitude: 28° 53' 24" N to 31° 27' 50" N
Total Area: 53,484 sq. km.
Total Forest Area: 34,434 sq. km.
Hilly Area : 92.57%
Plains: 7.43%
Borders:
International: China, Nepal.
National: Uttar Pradesh, Himachal Pradesh.
Districts: Pithoragarh, Almora, Nainital, Haridwar, Bageshwar, Champawat, Uttarkashi, Tehri Garhwal, Udham Singh Nagar, Chamoli, Dehradun, Rudraprayag
High Court: Nainital.
Languages Spoken: Kumaoni, Garhwali, Hindi.
State Animal, Bird, Flower And Tree :
Musk Deer Monal Brahma Kamal Burans
Musk Deer
(Moschus Chrysogaster)
Monal
(Lophoorus Impejanus)
Brahma Kamal
(Saussurea Obvallata)
Burans
(Rhododendron Arboreum)


Seasons
Summer Season : March to June mid.
Rainy Season     : Mid June to mid September.
Winter Season   : Mid September to February.

Places To Visit
Tourist And Historical Places :
Nainital, Mussoorie, Pauri, Almora, Ranikhet, Khirsu, Champawat, Dayara, Auli, Khatling, Vedini Bugyal, Valley Of Flowers, Lansdown, Lakhamandal, Paataal Bhuvaneshwar, Gangolihaat, Jolljivi, Kataarmal, Kosini, Jageshwar, Dwarahaat, Someshwar, Baijnath, Pindari Glacier etc.
Mussoorie Lake Skiing at Auli
Pilgrimage Sites :
Badrinath, Kedarnath, Gangotri, Yamunotri, Panchkedar, Panchbadri, Panchprayag, Haridwar, Rishikesh, Hemkund Sahib, Purnagiri, Chittai, Kaliyar Sharif, Nanakmatta Sahib, Rettha Sahib etc.
Har Ki Pauri Hemkund Sahib


Folk Songs And Dances
Jhumallo, Thadya, Chaunfla, Rasau, Pandwana, Tandi, Bhadgeet, Jaagar, Chaanchri, Chholia etc.
Folk Dance Folk Dance
Major Rivers
Bhagirathi (Ganga), Alaknanda, Mandakani, Pindari, Tones, Yamuna, Kali, Nyaar, Bhilangana, Saryu, Ramganga etc.
Holi River Ganga
Major Crops And Fruits
Major Crops: Rice, Wheat, Barley, Corn, Mandua, Hangora etc.
Major Fruits: Apple, Leechi, Pulam, Naashpati, Maalta etc.

Mineral Deposits
Limestone, Magnesite, Gypsum etc.
 sabhar in ashu tariyal

स्वीट मैमोरी क्लब ने कब्जाया खिताब

http://garhwalbati.blogspot.com
स्वीट मैमोरी क्लब सुनारा की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताफ मेजबान टीम ने ही कब्जाई। फाइनल मैच में स्वीट मैमोरी क्लब ने आरएनएस बड़कोट को सातवें ओवर में 35 रनों पर ही ढ़ेर कर दिया।
बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरएनएस बड़कोट और स्वीट मैमोरी क्लब के बीच हुआ। बड़कोट ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। सुनारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 55 रन बनाये। वहीं बड़कोट की टीम शुरू से ही लड़खड़ाने लगी। पूरी टीम मात्र 35 रनों पर ढ़ेर हो गयी। इससे पहले हुए सेमीफाइनल मैच में नेत्री ने पहले बल्लेबाजी कर दस ओवरों में मात्र 50 रन बनाए। वहीं, बड़कोट ने तीन विकेट खोकर स्कोर पूरा कर लिया। दूसरा मैच स्वीट मैमोरी और यंगस्टार क्वाड़ी के बीच खेला गया। स्वीट मैमारी ने पहले बल्लेबाजी कर 69 रन बनाकर यंगस्टार को 58 रनों पर ढ़ेर कर विजय हासिल की।
समापन अवसर पूर्व विधायक मालचंद, प्रमुख यशवंत कुमार और पूर्व प्रमुख जगवीर सिंह भंडारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीणों क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। विजेता टीम को दस हजार, ट्राफी और उपविजेता टीम को पांच हजार व ट्राफी वितरित की गई। मैन आफ द सीरज सुनारा के पप्पू, मैन आफ द मैच अमित रमोला और बेस्ट बॉलर का खिताब गोल्डी के नाम रहा।
इस मौके पर पूर्व प्रधान मनमोहन, उपप्रधान शिशपाल असवाल, सूरत लाल, क्षेपं सदस्य मदन लाल, भरत सिंह, दीपक चंद, दीनेश चंद रावत, अजब सिंह, हरदेव, कामेन्टर हरीमोहन, तथा इम्पायर प्रमोद रावत व स्वरूपचंद ने सहयोग दिया।
jagran se sabhar

Tuesday, November 9, 2010

कितनी कारगर है उत्तराखण्ड की महिला बाल विकास योजना

http://garhwalbati.blogspot.com 
(सुदर्शन सिंह रावत) | उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास योजना के तहत राज्य सरकार ने नंदादेवी कन्या योजना के तहत चालू वित्त वर्ष में करीब 16 करोड़ रुपए आवंटित किए। आँकड़े के अनुसार महिला सशक्तिकरण के नाम पर 4 हजार करोड़ रूपये खर्च किए गए। मुख्यमंत्री आर पी निशंक के द्वारा राज्य सभा में लैंगिक मामलों से संबंधित एक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें बजट को 2007-08 में 333 करोड़ रु. से बढ़ाकर 1 हजार 205 करोड़ रुपये कर दिया गया। पिछले वर्ष लिंग बजट के 20 विभाग थे, परंतु इस वर्ष चार और विभाग को इसमें शामिल किया गया, जिसमें महिलाओं की सुख समृद्धि और कल्याण को प्रमुखता दी जाएगी। महिलाओं के कल्याण से सम्बंधित गौरा देवी कन्याधान योजना, नंदा देवी योजना और इस प्रकार की अन्य योजनाओं की शुरूआत की गई। इस योजना को दो वर्गो में विभाजित किया गया। पहला महिलाओं के लिए और दूसरे वर्ग में 30 प्रतिशत लाभ महिला आबादी के लिए रखा गया है। नंदादेवी कन्या योजना, बालिकाओं को आर्थिक एवं शिक्षित सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई। इसके अन्तर्गत लैंगिक असमानता को दूर करने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बाल विवाह को रोकने, कन्या शिशु को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों में जन्मी लड़कियों के नाम 5 हजार रुपये का एक फिक्स डिपाजिट चैक दिया जाता है। अगर लड़की 18 साल की हो जाती है तो यह  राशि  उसके द्वारा प्राप्त की जा सकेगी। यदि 18 साल से पहले किसी कारण से कन्या की मृत्यु हो जाती है तो यह राशि वापस सरकार के खजाने में जमा करा ली जाएगी।
नंदादेवी योजना का मुख्य उदेश्य राज्य में लिंग अनुपात में आई कमी को ठीक करना है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार लिंग अनुपात की दृष्टि से उत्तराखण्ड में एक हजार पुरुषों पर वर्तमान में 962 महिलाएं है। इस योजना का उद्देश्य परिवार व समाज में बालिकाओं की स्थिति को समानता पर लाना, बाल विवाह पर रोक लगाना, कन्या की गंभीर बीमारी का इलाज कराना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, जन्म पंजीकरण को बढ़ावा देना, टीकाकरण के प्रति जागरुकता पैदा करना और गर्भवती माहिलाओं का सौ फीसदी पंजीकरण कराना शामिल है।
महिला सशक्तिकरण के ऊपर 48.73 करोड़ रूपये खर्च किए गए। सरकार महिलाओं के विकास के लिए विशेष ध्यान दे रही है। इसके अलावा राज्य में बच्चों के विकास के लिए देव भूमि मुस्कान योजना, मोनाल परियोजनाएं भी चला रही है, इतनी कल्याणकारी योजनाएं होने के बावजूद भी दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

हार्दिक शुभकामनाये

दोस्तों / साथियों

आज उत्तराखंड बने पूरे दस साल (एक दसक)  होने पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाये  और नमन उन शहीदों को जिन्होंने राज्य निर्माण में अपनी प्राणों की आहुति दी!

जयदेव कैंथोला 
गढ़वाल बटी / घौर बटी 
BAZAARDEKHO.COM  

Tuesday, November 2, 2010

http://garhwalbati.blogspot.com
|| Sudershan Singh Rawat || कोटद्वार  नैनीडांडा  कांग्रेस  कार्यकर्ताओं  की  न्याय पंचायत  स्तर पर बैठक  की गई  ज़िसमें  सेक्टर अध्यक्ष यशपाल सिंह  रावत ने  पिछले  दिनों  हुई  अतिवृष्टि व भूस्खलन  से हुऐ नुक्सान  की  भरपाई  न कर पाने  के  लिए  सरकार को  दोषी  ठहराया  गया   प्रदेश  में  सितंबर माह में हुई अतिवृष्टि से  धुमाकोट.किनगोड़ीखाल ए दीव खाल नैनिडांडा.शंकरपुर मार्ग के  संचालन के लिए रोड  नहीं खुलपाने पर लोक निर्माण  विभाग  व स्थानीय  विधायक  पर उदासीनता  का आरोप   लगाया  गया  है ए  यहाँ  तक  की  यशपाल  सिंह  ने सरकार  पर गंभीर  आरोप   लगाये  हैं कि क्षेत्र में  रसोई  गैस  व मिटी तेल की  किलत  पर  भी  खाद्य  निगम  की  कार्य प्रणाली  पर दोष  दिया  गया मिटी तेल से  व्यवसायिक  बाहन   चलाये  जा रहे  हैं ए किन्तु  गरीब  जनता  को घर में चिमनी  जलाने  के  लिए  शीशी भर तेल  भी  उपलब्ध  नहीं  हो  पा रहा है ए यहाँ  तक की बी पी एल एब अन्तोदय  का राशन  भी  समय  पर    लाभार्थीयों    को नहीं  दिया जा  रहा  है  साथ  ही  सरकार  को समय रहते  उचित कार्यवाही  न  करने  पर धुमाकोट में जनाक्रोश  रैली  के लिए  कांग्रेश  कार्यकर्ताओं    को  तैयार  रहने  के  लिए  कहा  गया  है  रैली  में  छेत्र   कि विभिन  समस्याओं  व  जिले के  आधिकारियो  की कार्यगुजारिओं  का पर्दाफास किया  जाऐगा  अध्यक्षता  जंगबहादुर सिंह  नेगी  कुलदीप  सिंह  चंदर सिंह  प्रेम सिंह  गोपाल सिंह मोहन लाल भोपाल लाल  दिलबर सिंह गजेंदर  सिंह  व कई  कार्याकर्ता  उपस्थित  थे

Saturday, October 23, 2010

हरिद्वार से पटना तक नावों से गंगा अभियान

http://garhwalbati.blogspot.com
साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्टस श्रृंखला के तहत हरिद्वार से पटना तक गंगा अभियान का आयोजन किया गया है। आगामी 24 अक्टूबर से 21 नवम्बर तक चलने वाले गंगा अभियान को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ज्योति स्वरूप पांडे हरिद्वार में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के सचिव और पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी) अरूण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने, गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने और पर्यावरण संरक्षण इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक 11 फाइबर की बनी नावें (क्याक) और कैनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
गंगा अभियान को (निर्मल गंगा अविरल प्रवाह) का नाम दिया गया है। हरिद्वार से शुरू होकर यह अभियान गढ़ मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, फतेहगढ़, कन्नौज.कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, मिर्जापुर, विंध्याचल, चुनार, वाराणसी होते हुए पटना के वंशघाट पर खत्म होगा।
अरूण कुमार ने कहा कि तेरह सौ किलोमीटर की दूरी 27 दिन में गंगा के 26 घाटों पर रूकेगी। गंगा अभियान के दूसरे चरण में रोइंग नाव का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा अभियान का दूसरा चरण वाराणसी से पटना तक का होगा। वाराणसी से अभियान की शुरूआत आगामी 16 नवम्बर को होगी। पटना में खासपुर इलाके के वंशघाट पर अभियान खत्म होगा। घाटों पर विराम में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए पीएसी की मोटर वोट भी साथ साथ चलेगी।
 sabhar  livehindustan.com

पुलिसवालों को मिल सकता है दीवाली का तोहफा

http://garhwalbati.blogspot.com
मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पुलिसवालों के लिए दिल्ली पुलिस के समान वेतन और सुविधाओं की घोषणा कर सकते हैं। पुलिस मुख्यालय ने दिल्ली के समकक्ष वेतन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। राज्य के 21 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को उम्मीद है कि गुरुवार को सीएम दीवाली के तोहफे के रूप में स्मृति परेड पर यह घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास ऐसा प्रस्ताव आया है जिस पर विचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर संवर्ग तक लगभग 21 हजार पांच सौ पुलिसकर्मी हैं। इनमें सर्वाधिक 17 हजार से अधिक कांस्टेबल हैं। छठा वेतन मिलने से पहले दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल और इंस्पेक्टर का वेतन समान था, लेकिन इसके लागू होते ही इसमे अंतर आ गया। दोनों का पे स्केल समान है, परंतु पे बैंड में अंतर है।
हालांकि उत्तराखंड में कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है, जबकि दिल्ली में इंटरमीडिएट निर्धारित है, लेकिन यह कोई बड़ा सवाल नहीं है। क्योंकि उत्तराखंड में योग्यता हाईस्कूल होने के बावजूद 90 फीसदी अभ्यर्थी इंटर, स्नातक व स्नात्तकोतर कांस्टेबल में भर्ती होते हैं। दिल्ली में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर का पे बैंड अलग -अलग है, जबकि उत्तराखंड में दोनों का समान है, जिससे यहां के इंस्पेक्टर दिल्ली के पुलिस इंस्पेक्टर के कम वेतन पाता है।

इस असमानता को दूर करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा मुख्यालय ने ग्राम चौकीदारों का मानदेय 200 से एक हजार और थाने व चौकियों के सफाईकर्मियों का मानदेय प्रतिमाह तीन सौ से एक हजार रुपये करने का आग्रह किया है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित स्मृति परेड पर सीएम शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर वे पिछले साल की तरह पुलिसकर्मियों को दीवाली के तोहफे के रूप में कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस
संवर्ग पे स्केल ग्रेड पे
कांस्टेबल  5200-20200 2000
हेड कांस्टेबल 5200-20200 2400
एएसआई 9300-34800 4200
इंसपेक्टर 9300 -34800 4600

उत्तराखंड पुलिस

संवर्ग  पे स्केल ग्रेड पे
कांस्टेबल 5200-20200  1900
हेड कांस्टेबल 5200-20200 2000
एएसआई 9300-34800 4200
इंस्पेक्टर 9300-34800 4200
 sabhar LiveHindustan.com

Monday, October 18, 2010

आई विल मीट यू ऑन मार्स इन 2030

http://garhwalbati.blogspot.com
'आई विल मीट यू ऑन मार्स इन 2030'। दून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कुछ इसी तरह किया बच्चों से मंगल पर मिलने का वादा। यूनेस्को की ओर से आयोजित 'घुमक्कड़ नारायण' कार्यक्रम के समापन समारोह में पहुंचे डॉ. कलाम बच्चों के बीच भाव-विह्वल नजर आए। उन्होंने एक पिता की तरह बच्चों के साथ चर्चा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों से उनकी रुचियों के बारे में पूछा तो बच्चों ने चाचा कलाम से मंगल ग्रह पर जाने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने कहा कि भारत इस ओर से तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दशक में हम इसमें सफल हो जाएंगे।
रविवार को राजधानी के एक स्कूल में आयोजित समारोह में आयोजित उक्त कार्यक्रम में भाग लेने आए डॉ. कलाम बच्चों के साथ अपने पुराने रूप और चिर-परिचित अंदाज में ही दिखे। बच्चों के बीच उनके चेहरे की चमक, उत्साह और बच्चों के साथ उनके सीधे संवाद का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो बच्चों के जवाब से लगा कि अधिकांश की रुचि मेडिकल व इंजीनियरिंग में है, राजनीति में जाने वाले भी काफी छात्र हैं, पर शिक्षक बनने में किसी की रुचि नहीं है। डॉ. कलाम के एक सवाल पर पूरे पंडाल के हाथ हवा में नजर आए। यह सवाल था कि चांद व मंगल पर कितने छात्र जाने चाहते हैं तो हर किसी ने इच्छा जताई। इस सवाल पर डॉ. कलाम ने कहा कि 'आई विल मीट यू ऑन मार्स इन 2030'। इस पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ. कलाम ने कहा कि भारत तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 20 वर्षो में हमारी पहुंच मंगल तक होगी।
उन्होंने बच्चों को सफलता के चार सूत्र बताए-आम आदमी की तरह जीना, लगातार ज्ञान प्राप्त करना, कठिन परिश्रम व जीतने की चाह। उन्होंने बच्चों से वादा कराया कि देश का भविष्य मजबूत बनाने के लिए छात्र इनका पालन करेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि पुस्तकें किसी भी व्यक्ति की सबसे अच्छी साथी होती हैं। उन्होंने पंडाल में मौजूद छात्र व उनके अभिभावकों को शपथ दिलाई की वे अपने घरों में कम से कम 20 किताबों की एक लाइब्रेरी स्थापित करेंगे। इस दौरान डॉ.कलाम ने बच्चों के कई सवालों के जवाब दिए, स्कूल को बच्चों के लिए किताबें भेंट कीं और कहा कि व्यक्ति, समूह, समाज या संप्रदाय से बढ़कर है देश। इसलिए आगे बढ़ो और देश के लिए काम करो।
in.jagran.yahoo.com se sabhar
 
सुदर्शन सिंह रावत |  
शायद कम ही  लोग  जानते 1990 के दशक में गढ़वाल विश्वविद्यालय में हरक  सिंह  रावत शिक्षक रहते ही  राजनीति को अपना पेशा बना चुके थे। तब  कवि और  पत्रकार आज के  मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व  विपक्ष  के  नेता  हरक सिंह  रावत  में घनिष्ट  दोस्ती   होने  के कारण  कभी -कभी विपक्ष  व सत्ता  के  नेता पहले तो यह बात भाजपा और कांग्रेस के भीतर खुसफुसाहट के रुप में कही जा रही थी उनके और मुख्यमंत्री के बीच  कोई  गुप्त संधि तो नहीं  हैं राजनिती   में पुराने बातो को  खूब  उछाला  जाता  है  हरक  सिंह रावत  स्कूटर  के  आगे और उनके  पीछे की सीट पर आज के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हुआ करते थे। लेकिन वक्त ने करवट बदली और आज मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक  आगे और उनके  पीछे की सीट हरक सिंह रावत  दोनों  स्कूटरिया यार निशंक को भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड को चलाने का जिम्मा सौंप दिया। हरक सिंह के पास विधानसभा के भीतर कांग्रेस को चलाने का भार है। स्कूटर वाली दोस्ती कायम है। इसे कहते हैं सच्ची  दोस्ती! सीटें बदल गईं पर दोस्ती नहीं बदली। प्रदेश हैरान है। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से राजनीति शुरु करने वाले हरक सिंह रावत । राजनिती  के  उस्ताद माने जाते। पहले मनोहर कांत ध्यानी फिर बीसी खंडूड़ी की उंगली थाम कर भाजपा की राजनीति में ऐसे जमे कि भाजपा के भीतर कईयों को उनसे खतरा महसूस होने लगा। बीजेपी की नई पीढ़ी के नेताओं में उन्होने सबको पीछे छोड़ दिया। उनकी महत्वाकांक्षाओं को भांप रहे नेताओं ने उन्हे भाजपा से बाहर करवा दिया।भाजपा से निकलकर उन्होने सतपाल महाराज की उंगली थामी और 1996 के लोकसभा चुनाव में उनकी सोशल इंजीनियरी और चुनावी तिकड़मों ने मिलकर भाजपा के जनरल को चित कर दिया। सतपाल महाराज को राजनीति में भी चेले चाहिए या फिर भक्त। वह खुद ही गढ़वाल में ठाकुर राजनीति के कर्णधार होना चाहते थे हरक सिंह राजनीति में महाराज का संप्रदाय बनाने तो नहीं आए थे। वह गढ़वाल विवि की शिक्षक राजनीति के गुरुकुल में प्रशिक्षित थे। गुरु को गुड़ बनाए रखने व खुद शक्कर बन जाने की टेक्नोलॉजी में दक्ष हरक सिंह सतपाल के कंधे पर सवार होकर राजनीति में लंबी छलांग मारने को आतुर थे। लिहाजा ठाकुर क़ी यह हिट जोड़ी भी टूट गई। हरक सिंह बसपा में गए और वहां भी उन्होने अपना लोहा मनवाया। एक दशक से ज्यादा समय तक राजनीति में घुमक्कड़ की तरह इधर उधर आते जाते रहे हरक फिर कांग्रेस में पहुंचे तो वहां उन्होने डेरा जमा लिया।अदम्य महत्वाकांक्षा और दबंग राजनीति हरक की राजनीति की बुनियादी ताकत है। अपने समर्थकों के लिए किसी से भी भिड़ जाने की उनकी खासियत से ही उनके पास कुछ कर गुजरने वाले समर्थकों की पल्टन है। राजनीति की यह खासियत ही उनकी सीमा भी है।उनके विरोधी भी उतने ही कट्टर हैं जो किसी भी कीमत पर उन्हे आगे नहीं आने देना चाहते। इसीलिए विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। पटवारी भर्ती कांड, जेनी कांड समेत कई विवादों से घिरे हरक अब भूमि घोटाले में घिर गए हैं। मुख्यमंत्री के सबसे तगड़े दावेदार माने जा रहे हरक सिंह रावत को दौड़ से बाहर करने के लिए इनके  विरोधी  इसे साजिस की  तरह  उछाला जा सकता  है |
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...