Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Saturday, May 19, 2018

http://garhwalbati.blogspot.in

Fashion Website
shop now http://jaklabs.wooplr.com

jaklabs.wooplr.com a lowest price website in fashion market. many type of products available there upto 50 % to 70% discount in many products. may type of products in jaklabs.wooplr.com like Tops Dresses, Bottomwear, Kurtis And Suits, Shirts, Skirts, Outerwear, Joggers And Tracks, Sneakers Shirts, Belts, Trousers, Jeans, Sweatshirts And Sweaters, Earrings Trousers, T Shirts, Loafers And Slip Ons, Shorts And 3/4th, Jackets And Coats Sling, Vests, Overalls, Wallets, Scarves And Dupattas, Sandals, Sandals And Floaters, Boots, Sneakers And Trainers, Oxfords And Brogues, Handbagz Messenger Bag, Bangles And Bracelets, Ballerinas, Sleepwear, Skin Care, Wedges Boots, Laptops And Briefcase, Backpack, Pumps, Plimsolls And Espadrille, Suspender, Slip Ons, Travel Bags And Duffle Bags, Rings, Pocket Square Caps, Hats And Gloves, Hair Care, Bath And Body Satchel.

Coupon offer also available in this website. COD service and free return service also available in jaklabs.wooplr.com

Shop Now : jaklabs.wooplr.com



Friday, December 2, 2016

Online Job Portal

http://garhwalbati.blogspot.in
आज पूरे विश्व में ऑनलाईन  जॉब पोर्टल व  वेबसाइट का प्रयोग होने लगा है । फ्रेशर हो या एक्सपीरियंस्ड सभी जॉब ढूंढने के प्रयास में जुटे है । इन्ही में से एक फील्ड है ऑनलाइन जॉब पोर्टल] इन साइट्स पर जॉब्स की घरमार है । 

इन्ही में से एक विश्व में लीडिंग जॉब पोर्टल है http://neuvoo.co.in (नवउउ.को.इन ) पोर्टल भारत समेत ६० देशो में कार्यरत है इस साइट पर १६००००० जॉब्स लिस्टेड है । इस साइट की खास बात इसकी रियलबिलिटी  है ।  यह साइट आपको प्रोफाइल और एलिजिबिलिटी के आधार पर जॉब दिलाने में मदद करती है । कनाडा बेस्ट यह साइट भारत में बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गई है । 


इन पोर्टल द्वारा जॉब सिकर्स को अपने मन मुताबिक जॉब ढूंढने में आसानी होगी । इनके उपयोग से वह कुछ ही मिनट में अच्छी जॉब खोज पायेंगें ताकि वह अपनी मंजिल पे शीर्घ ही पहुँच  सके । 



Friday, February 8, 2013

पिथौरागढ़ में शुरू हुई एफएम सेवा

http://garhwalbati.blogspot.in

 सीमांत जिले के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। मुख्यालय में एफएम सेवा शुरू हो गई। इस सेवा शुरू होने से अब मोबाइल उपभोक्ता फिल्मी गानों का आनंद उठा सकेंगे।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दो दशक पूर्व रेडियो केंद्र स्थापित किया गया था, लेकिन यह केंद्र आज तक केवल अल्मोड़ा और लखनऊ से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का ही पुन‌र्प्रसारण कर रहा था। जिले के लोगों को इसका कोई खास लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिले के लोग लंबे समय से रेडियो केंद्र से एफएम सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को देखते हुए सरकार ने एफएम सेवा शुरू करवा दी है। रेडियो केंद्र के प्रभारी जेएस खाती ने बताया कि एफएम सेवा के लिए चंडाक स्थित दूरदर्शन टॉवर में ट्रांसमीटर लगा दिया गया है। इस ट्रांसमीटर से फिलहाल पिथौरागढ़, बेरीनाग, गंगोलीहाट और कनालीछीना के कुछ हिस्सो के मोबाइल धारकों को एफएम की सेवा मिलेगी।
एफएम से अभी ऑल इंडिया रेडियो की विविध भारती सेवा को जोड़ा गया है। भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया मोबाइल धारक 102.4 मेगाहर्ट्ज पर इस सेवा को सुन सकते हैं। सेवा प्रात: 5.30 बजे से 12.15 तक उपलब्ध है। भविष्य में इस सेवा का और विस्तार किया जाएगा। शीघ्र ही सेवा को चम्पावत जनपद के खेतीखान में लगे रेडियो स्टेशन से भी शुरू किया जाएगा। मोबाइल धारक इस सेवा के शुरू हो जाने से खुश हैं। लेखक राजेश उप्रेती, संस्कृति कर्मी जनार्दन उप्रेती, नवोदय पर्वतीय कला केन्द्र के निदेशक हेमराज बिष्ट सहित तमाम लोगों ने इसे अच्छी शुरूआत बताया है।
jagran.com se sabhar

चिलम जलाने बाहर आया, मकान धड़ाम

http://garhwalbati.blogspot.in

चकराता: बनियाना गांव में 'जाको राखे साईयां मार सके न कोय' कहावत चरितार्थ हुई। सुरक्षा दीवार गिरने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। मकान में बैठकर हुक्का पी रहा व्यक्ति चिलम बुझने पर जैसे ही उसे सुलगाने बाहर निकला, तो पीछे से मकान धड़ाम होकर गिर गया। खुले आसमान के नीचे आए परिवार को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी।
जब किस्मत साथ देती है तो बुरा वक्त भी टल जाता है। इसका ताजा वाक्या बुधवार को चकराता तहसील क्षेत्र के दुर्गम बनियाना गांव में देखने को मिला। बीते दिनों से हो रही बारिश व बर्फबारी के कारण नानू पुत्र दणी के मकान पर भूस्खलन का मलबा व सुरक्षा दीवार गिरने से उसका दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। भाग्य ने ऐसा साथ दिया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उससे चंद मिनट पहले घर में आराम से हुक्का पी रहे नानू के हुक्के की चिलम बुझ गई, जिसे सुलगाने वह बाहर निकला ही कि अचानक पूरा मकान धड़ाम हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर में अंदर कोई मौजूद नहीं था। सब अपने-अपने काम से बाहर थे।
दो मंजिला मकान पर भूस्खलन का मलबा व सुरक्षा दीवार के बड़े-बड़े पत्थर छत पर गिरने से आवासीय भवन के दोनों कक्ष टूट गए। देवदार की लकड़ी से बने भवन के टूटने से घर में रखे जेवर, नगदी राशन व बर्तन, बिस्तर दब गए हैं। काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे के बाद से पीड़ित नानू का परिवार पूरी तरह निराश्रित हो गया। उसने गांव के ही दूसरे परिवार के यहां पर शरण ली।
पीड़ित ने इसकी सूचना चकराता तहसील प्रशासन को देते हुए सहायता की गुहार लगाई है। उधर, तहसीलदार चकराता हरिदत्त जोशी ने बताया कि बनियाना गांव के अनुसूचित जाति परिवार के नानू के आवासीय मकान टूटने के मामले में क्षति के आकलन के लिए गुरुवार को क्षेत्रीय पटवारी को घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित को तीन दिन के भीतर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उधर, डीएम डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पीड़ित को दूसरे दिन भी तत्कालीन सहायता न मिलने पर हैरत जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता दिलाने के लिए चकराता एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है।
jagran.com se sabhar

बारिश-बर्फबारी से ठिठुरी रूह

http://garhwalbati.blogspot.in

गढ़वाल: पिछले कुछ दिन से अचानक हुए परिवर्तन ने एक बार फिर लोग घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फवारी और निचले इलाकों में लगातार बारिश से जबदस्त ठंड हैं। पौड़ी में तो तामपान शून्य दर्ज किया गया।
नई टिहरी में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। भारी ठंड के कारण दो दिन के लिए नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन कुछ देर बाद फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के साथ ही बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
वहीं चमोली जिले में बुधवार दोपहर को हल्की धूप खिलने से घरों में दुबके लोग धूप सेंकेने को बाहर निकले। हालांकि रुक-रुककर बारिश का दौर दिनभर जारी रहने के से ठिठुरन अब भी चरम पर है। मगर बर्फबारी बंद होने से लोगों को राहत जरूर मिली है।
शीतलहर के चलते चमोली जिले में एक से लेकर आठवीं तक की कक्षा के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय बुधवार को दूसरे दिन भी बंद रहे। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन के निर्देशों पर पहले मंगलवार को ही छुट्टी स्वीकृत हुई थी, मगर खराब मौसम के चलते बुधवार को भी स्कूल बंद किए गए।
वहीं रुद्रप्रयाग जनपद में तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हुई। जखोली, फाटा, सीतापुर, गौरीकुंड, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी आदि क्षेत्रों में बारिश और केदारनाथ, तुंगनाथ, चोपता, पवालीकांठा, बुरांसकांठा समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी से जिले भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसके अलावा पौड़ी में बुधवार को भी बूंदाबांदी व कड़ाके की ठंड जारी रही। हालांकि बूंदाबंादी के बीच सूरज की किरणों ने लोगों को जरूर राहत दी लेकिन दिनभर रूक-रूककर हो रही बूंदाबांदी व बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में कमी नहीं आई। सूरज निकले के कुछ देर बात एकाएक हुई ओलावृष्टि ने पलभर में ही सूरज की गर्मी को दूर कर दिया। देर सायं तक पर्यटन नगरी में बादल छाए थे। बुधवार को पर्यटन नगरी का न्यूनतम तापमान 0 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jagarn.com se sabhar

प्रियांक ने जीता बॉक्सिंग का उद्घाटन मुकाबला

http://garhwalbati.blogspot.in

 खेल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार से 16 वर्ष से कम आयु के बालकों की बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मुकाबला प्रियांक के नाम रहा।
राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ दर्शन सिंह रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने व जीवन में मेहनत-परिश्रम के बल पर आगे बढ़ने की शिक्षा दी। प्रतियोगिता का प्रथम मुकाबला 40-42 किग्रा भार वर्ग में प्रियांक (क्रेडिल पब्लिक स्कूल) व सौरभ (दुगड्डा) के मध्य हुआ, जिसमें प्रियांक ने विजयी हासिल की। इसी भार वर्ग में विजय नेगी (दुगड्डा) ने अभय नैथानी (महर्षि विद्या मंदिर), आशीष भारद्वाज (टीसीजी पब्लिक स्कूल) ने अभिषेक (महर्षि विद्या मंदिर) को परास्त किया। 38-40 किग्रा भार वर्ग में मोहित (जेपी इंटर कालेज) ने शिवांशु (क्रेडिल), राहुल बिष्ट (महर्षि विद्या मंदिर) ने गौरव रावत (कांडाखाल), दीपक बुड़ाकोटी (पुंडेरगांव) ने हिमांशु (महषि विद्या मंदिर) को पराजित किया। 44-46 किग्रा भार वर्ग में राहुल कुमार (कांडाखाल) ने राहुल (सिद्धपुर), नदीम अहमद (सुखरो) ने नितिन शर्मा (जेपी इंटर कालेज), विकास रावत (महर्षि विद्या मंदिर) ने इमरान (जेपी इंटर कालेज), सनी थापा (क्रेडिल) ने कुलदीप थापा (झंडीचौड़), गौरव भट्ट (ब्लूमिंग वैल पब्लिक स्कूल) ने हेमंत (जेपी इंटर कालेज) को परास्त किया। 50-52 किग्रा वर्ग में पंकज (महर्षि विद्या मंदिर) ने अजहरूद्दीन को, हर्षित (ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल) ने अकरम (जेपी इंटर कालेज), विजय (दुगड्डा) ने रचित (ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल), अरविंद (स्यालिंगा) ने मनीष सिंह (स्यालिंगा) को परास्त किया।
57-60 किग्रा वर्ग में दीपक नेगी (महर्षि विद्या मंदिर) ने उपेंद्र चौहान (एसजीआरआर), सूरज सिंह (महर्षि विद्या मंदिर) ने दिव्य मोहन (सुखरो), 44-46 किग्रा वर्ग में विकास रावत (महर्षि विद्या मंदिर) ने नदीम अहमद (सुखरो) को 28-30 किग्रा वर्ग में कुलदीप (चैलूसैण) ने अजय सिंह (कैंडुलधार) को, हिमांशु (चैलूसैण) ने निर्मल सिंह (कैंडुलधार) को, 32-34 किग्रा भार भोलाराम (पुंडेरगांव) ने सूरज (क्रेडिल) व योगेश (महर्षि विद्या मंदिर) ने नरेश को परास्त किया।
इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट, अजयपाल सिंह रावत, गणेश तड़ियाल, विनोद पंत, विनोद बिष्ट, डबल सिंह, दलीप बिष्ट, आरएस रावत, नरेश देवरानी आदि मौजूद रहे।
jagran.com se sabhar

Thursday, January 24, 2013

राज्य में खुलेंगे 13 नए बुनकर केंद्र

http://garhwalbati.blogspot.in

 देहरादून: सरकार ने प्रदेश में ऊन योजना को व्यापक रूप देने और 13 नए बुनकर व कताई केंद्र खोलने का निर्णय किया है। खादी ग्रामोद्योग मंत्री हरीश दुर्गापाल ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए। साथ ही, गढ़वाल व कुमाऊं में दस करोड़ रुपये की लागत से एक-एक वृहद क्लस्टर केंद्र का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजनाएं ग्रामीण आर्थिकी की रीढ़ है। राज्य के कताई व बुनाई केंद्रों में उपयोग होने वाले कच्चे माल की व्यवस्था, उत्पादों के विपणन के ठोस इंतजाम किए जाने चाहिए। बिक्री केंद्रों का सुदृढ़ीकरण तेजी से किया जाए। उन्होंने कम उपलब्धि वाले जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कारण स्पष्ट करने और जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लघु उद्योग रणबीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी किशननाथ, वित्त नियंत्रक पंकज तिवारी आदि उपस्थित थे।
jagran.com se sabhar

केबल कनेक्शनों का जुटाया जा रहा ब्योरा

http://garhwalbati.blogspot.in

रुड़की: केबल आपरेटरों द्वारा मनोरंजन कर की चोरी करने का अंदेशा होने के चलते इन दिनों केबल कनेक्शनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अब लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र के केबल कनेक्शनों का ब्योरा एक सप्ताह के भीतर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय में देना है।
शहर व देहात में बडे़ पैमाने पर केबल कनेक्शन चल रहे हैं। जिसमें केबल आपरेटरों द्वारा उपभोक्ताओं को कार्ड जारी नहीं कर रखे हैं। न ही महीने का शुल्क लेने के बाद उपभोक्ता को कोई रसीद दी जा रही है। जिससे की बडे़ पैमाने पर मनोरंजन कर चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते डीएम सचिन कुर्वे ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के केबल कनेक्शनों का ब्योरा जुटाकर जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्रों के केबल कनेक्शनों का सत्यापन शुरू कर दिया है। जिससे की केबल आपरेटरों में हड़कंप मचा है। लेखपाल बिजेंद्र कुमार ने बताया है कि एक-एक मकान में कई-कई कनेक्शन हैं, लेकिन आपरेटरों ने मात्र एक ही कनेक्शन होना बता रखा है। इसी सप्ताह पूरा ब्योरा तैयार कर लिया जाएगा।
jagran.com se sabhar

बोस से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प

http://garhwalbati.blogspot.in


अल्मोड़ा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती यहां हर्षोल्लास से मनाई गई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने का आह्वान किया गया।
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कर्मचारी कल्याण समिति ने कालेज परिसर में जंयती समारोह आयोजित किया। सर्वप्रथम नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। इसके बाद गोष्ठी में सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला और प्रेरणा लेकर समग्र विकास के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने इस बात को दुखद बताया कि 3 आयोगों की रिपोर्ट के बावजूद नेताजी की मृत्यु का रहस्य नहीं खुल पाया। गोष्ठी में कर्मचारी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र मल्होत्रा मुख्य अतिथि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेन्द्र सनवाल, कूटा के अध्यक्ष डा.एनएस भंडारी, छात्रसंघ अध्यक्ष संजय वाणी, गरगूंठ के प्रधान भुवन भाष्कर राठौर आदि विशिष्ट अतिथि रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रति कुलपति प्रो.एचएस धामी व संचालन समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने किया। इस मौके पर कुलानुशासक डा.जेएस बिष्ट, डा.विजय पांडे, जिपं सदस्य कुंदन सिंह लटवाल, डा.संजय टम्टा, डा.नीरज तिवारी, डा.पीएस बिष्ट, शिवराज सिंह, देवेन्द्र धामी, प्रकाश सती, महासचिव निखिलेश पवार, महिपाल मेहता, चंदन सिंह मेर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस का जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी दिलाने मे नेताजी ने अहम योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी व संचालन जिला महामंत्री मदन डांगी ने किया। कार्यक्रम में सभासद त्रिलोचन जोशी, हर्ष कनवाल, धीरेन्द्र जोशी, अवनी अवस्थी, गोविन्द सिंह रावत, भूपेन्द्र भोज, प्रीति बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, लीला जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, परितोष जोशी, लता तिवारी, डा.आशा मेहता, दानिश खान, प्रदीप बिष्ट, दीप डांगी, कार्तिक साह आदि
jagran.com se sabhar

राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी

http://garhwalbati.blogspot.in

 अल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के बाद आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया।
पार्टी द्वारा राजनाथ सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं जोश से भर गए। नगर के गांधी पार्क के पास कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्टान वितरण किया। जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह के अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।
सभा में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, रमेश बहुगुणा, धर्मेन्द्र बिष्ट, रवि रौतेला, पंकज जोशी, त्रिलोक लटवाल, अजय वर्मा, दया जोशी, नर्मदा तिवारी, भावना जोशी, कैलाश गुरूरानी, अजीत कार्की, राजीव गुरूरानी, राजेन्द्र बिष्ट, नरेन्द्र मोहन रयाल, आशु भट्ट, जगत कनवाल, अनूप साह, राहुल गुप्ता, संजय कनवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पार्टी हित में बताया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे ईमानदार व अनुशासन प्रिय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आनेवाले लोक सभा चुनाव को भारी मतों के जीतेगी।
दन्यां: राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दन्यां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर प्रसन्नता व्यक्त की। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में डीके जोशी, मनोज पंत, हरीश पाण्डे, हरीश दरम्वाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरित
बाग 7
परिचय- गरुड़ में आतिशबाजी करते भाजपाई। जागरण
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राजनाथ सिंह की ताजपोशी होने पर भाजपाईयों ने गरुड़ में आतिशबाजी की तथा मिष्ठान वितरित किया। कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा तथा आगामी लोकसभा चुनावों में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की सूचना पर कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए तथा उन्होंने मिष्ठान वितरित किया। इसके बाद उन्होंने आतिशबाजी की। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, किशन बोरा, देवेंद्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी, तारा मेहरा, जनार्दन लोहनी, शिव सिंह बोरा, बसंत मिश्रा, संजय जोशी, ललित तिवारी, सुंदर बरोलिया आदि उपस्थित थे।
jagran.com se sabhar

शौचालय घोटाले में वीडीओ सस्पेंड

http://garhwalbati.blogspot.in

 रुड़की: धीरमजरा गांव में पिछले साल सामने आए शौचालय घोटाले के मामले में जिला विकास अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर दो दिन पूर्व भगवानपुर बीडीओ को चुड़ियाला ग्राम पंचायत में पेंशनधारियों का सत्यापन करने से रोकने का भी आरोप है।
पिछले साल जिला विकास अधिकारी ने भगवानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धीरमजरा में जांच के दौरान सुलभ शौचालय घोटाला पकड़ा था। इसमें पाया था कि सरकारी बजट मिलने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा ने शौचालय का निर्माण पूरा होने की रिपोर्ट ब्लॉक व जिला मुख्यालय को भेज दी। सौ से अधिक सुलभ शौचालयों का पैसा हजम करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसने जिला विकास अधिकारी कार्यालय को नोटिस का जवाब भी नहीं दिया है।
इसके अलावा वीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा पर आरोप है कि दो दिन पूर्व उन्होंने भगवानपुर बीडीओ गणेश लाल को ग्राम पंचायत चुड़ियाला में पेंशनधारियों का सत्यापन करने से रोका। गौरतलब है कि गंगा प्रसाद लखेड़ा फिलहाल चुडि़याल ग्राम पंचायत में तैनात हैं और जब शौचालय निर्माण में घोटाला हुआ था। तब वह धीरमजरा ग्राम पंचायत में तैनात थे। जिला विकास अधिकारी एसएस शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पहले शौचालय घोटाला करने व अब बीडीओ को पेंशनधारियों का सत्यापन करने से रोकने की शिकायत गंभीरता से ली है। इस कारण ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
jagran.com se sabhar

Monday, January 21, 2013

दून में फिर बेकार हुई महिला हेल्पलाइन

http://garhwalbati.blogspot.in
women helpline failed again in dehradun
दिल्ली गैंगरेप के बाद राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिये जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर फिर बेकार साबित होने लगे हैं। डीजीपी की ओर से जारी एक टोल फ्री नंबर तो मिल ही नहीं रहा, जबकि 1090 पर सिर्फ बीएसएनएल उपभोक्ता ही संपर्क कर पा रहे हैं। इससे शिकायत करने वाली महिलाएं परेशान हैं।

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए डीजीपी सत्यव्रत बसंल ने पांच जनवरी को हेल्पलाइन नंबर 1090 और टोल फ्री नंबर 18001804111 जारी किया था। अमर उजाला ने पड़ताल की तो मालूम हुआ कि इस नंबर पर बीएसएनएल को छोड़ किसी अन्य मोबाइल से बात नहीं हो पा रही थी। 

खबर प्रकाशित होने पर डीजीपी ने संज्ञान लिया और बीएसएनएल से तकनीकी दिक्कत दूर करा ली। आखिर तीन दिन बाद हेल्पलाइन वजूद में आ सकी थी। लेकिन अब ये नंबर फिर परेशान करने लगे हैं। शनिवार को अमर उजाला ने फिर पड़ताल की तो पता चला कि हेल्पलाइन का नंबर 180001804111 किसी भी फोन से नहीं मिल रहा। फोन करने पर यह नंबर उपलब्ध न होने का संदेश सुनाई दे रहा है। दूसरी ओर, 1090 नंबर पर बीएसएनएल से ही कॉल हो पा रही है।
amarujala.com se sabhar

लालकुआं में बहेगी विकास की गंगा

http://garhwalbati.blogspot.in

लालकुआं: श्रम मंत्री व क्षेत्रीय विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि पिछले पांच वर्ष से रुकी विकास की गति को पटरी पर लाने के लिए तेजी से विकास कार्य होंगे। वित्ताीय वर्ष में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, बाढ़ नियंत्रण के लगभग 48 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। 31 मार्च तक ये काम शुरू हो जाएंगे। 52 करोड़ के प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार की मोहर अभी लगनी है।
दुर्गापाल रविवार को पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने बताया कि विस क्षेत्र में विधायक निधि से डेढ़ करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। शिक्षा के लिए दौलतपुर गौलापार में 37 लाख, नवाबखेड़ा में 41 लाख, हल्दूचौड़ में 35 लाख समेत बरेली रोड, लालकुआं व बिंदुखत्ता में तीन करोड़ की लागत से प्राइमरी, जूनियर, हाईस्कूल व इंटर कालेजों में भवन निर्माण आदि होगा। चार करोड़ 80 लाख से गौलापार व बरेली रोड पर छह नलकूप लगेंगे। जिला योजना के तहत तीन करोड़ 90 लाख, राज्य योजना के तहत 10 करोड़ 57 लाख व 13वें वित्ता आयोग के तहत पांच करोड़ से विस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा, जो इसी माह स्वीकृत हो जाएंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत खत्ताों में कक्षा-कक्षों, चहारदिवारी व शौचालयों के लिए पांच करोड़ मंजूर हो चुके हैं। राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा-कक्षों आदि के लिए तीन करोड़ स्वीकृत हुए हैं। जीआइसी लालकुआं में कक्षा-कक्ष के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। ढाई करोड़ से गौलापार व बरेली रोड पर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। बाढ़ से बचाव को 52 करोड़ की योजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। बिंदुखत्ता में घोड़ानाला मार्ग के लिए 15 लाख, गौलागेट इंद्रानगर मार्ग के लिए 24.5 लाख, गांधीनगर-शास्त्रीनगर मार्ग के लिए पांच लाख, पुराना बिंदुखेड़ा-चित्रकुट मार्ग के लिए 24 लाख व बाजपुर चौराहे से पूर्वी राजीव नगर मार्ग के लिए 18 लाख रुपये दैवीय आपदा मद में स्वीकृत हुए हैं। सेंचुरी पेपर मिल के मुख्य द्वार से 25 एकड़-दीना मार्ग के लिए एक करोड़ 97 लाख स्वीकृत हुए हैं।
jagran.com se sabhar

आगे नहीं बढ़ी पार्को की सौंदर्यीकरण योजना

http://garhwalbati.blogspot.in

रामनगर: पर्यटन नगरी में नगरपालिका का क्लीन-ग्रीन सिटी का नारा हवाहवाई साबित होने लगा है। पालिका प्रशासन अपने क्षेत्र के खस्ताहाल पार्को की सौंदर्यीकरण योजना को ही आगे नहीं बढ़ा सका है। यह हाल तब है जब पर्यटन मंत्री अमृता रावत क्षेत्रीय विधायक हैं। उन्होंने देसी-विदेशी सैलानियों के आगमन के मद्देनजर नगर को क्लीन एवं ग्रीन बनाने के निर्देश जारी कर रखे हैं।
पालिका के नगर में लगभग 10 पार्क हैं। इन पार्को की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। कई पार्को की ईटें व एंगल तक गायब हो गई हैं। पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों ने पार्क पर कब्जा कर निजी धंधा शुरू कर दिया है। कुछ पार्क मवेशियों के बैठने का अड्डा बन गए हैं तो कुछ में गंदगी का साम्राज्य फैला है। पालिका ने ग्रीन-क्लीन सिटी के तहत खस्ताहाल पार्को की सुध लेते हुए उनकी सौंदर्यीकरण योजना तैयार की। योजना के तहत प्रत्येक पार्क में चहारदीवारी के साथ फूल व छायादार पौधे लगने थे। लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगनी थीं। एक साल बीतने के बाद भी पालिका की ओर से इस दिशा में कोई प्रयास होते दिखाई नहीं दे रहे।
पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास का कहना है कि पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद ही पार्को के सौंदर्यीकरण का कार्य हो पाएगा।
jagran.com se sabhar

वे बाबुल अस्सी हुण उड़ी जाना

http://garhwalbati.blogspot.in

विकासनगर: हिमजन कल्याण सभा का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। अंशिका पराशर ने भला सपाइया डोगरिया ओ और राखी, प्रिया आदि ने पंजाबी गीत 'साडा चिड़ियां दा चंबा वे बाबुल अस्सी हुण उड़ जाना' गीत पर समा बांध दिया।
एसबी कॉलेज परिसर में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुलदीप कुमार व अध्यक्ष कैप्टन शिवराम शर्मा ने दीप जलाकर किया। अनुनाद पब्लिक स्कूल चांदपुर की छात्राओं अंशिका डोगरा, शिवानी रावत आदि ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद अक्षांश ठाकुर ने हिमाचली गीत 'अस्सां रे हिमाचली सबते बखरे' गाकर सबका मन मोह लिया। साक्षी, अंजली व अंजू गुलेरिया ने गरोंआ दे लंबरदारा, ओ इन्हां छोरुआं जो लयां समझाई, वारा चलदे सीटी मार दें, छेती छेती आजा मेरे ढोल परदेशिया, सुन कांगड़े दे आं लोकां शहर ज्वाला मंदिर, धोबन चली कपड़े धोने आदि गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
इसके अलावा राखी, प्रिया व अन्य ने पंजाबी गीत 'साडा चिड़ियां दा चंबा वे बाबुल अस्सी हुण उड़ जाना' गीत पर समा बांध दिया। अविरल सिंह व सूर्यवंशी आदि ने हिमाचल नाटक व इशा मंडोला व वैभव चंदेल ने गोर्खाली गीत से समा बांधा। सभा के अध्यक्ष श्री शर्मा ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने व संस्था द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यो का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने पर तेलपुर, एनफील्ड व एटनबाग उपसभा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शुवण सिंह, अजमेर सिंह राणा, सुखदेव गुलेरिया, पूर्व विधायक श्री कुमार, छरबा प्रधान रोमीराम जसवाल, रत्न चंद्र शर्मा, एसबी कॉलेज चेयरमैन बलवीर चंदेल को सम्मानित किया गया। शिक्षा व खेलकूद में जिला स्तर पर पहुंचे निशांत नागवाल, रूचिका, शुभम लखरवाल, शिवानी को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में कृष्णचंद लखरवाल, बेलीराम गथानिया, प्रदीप ठाकुर, डॉ. रंजीत, हाकम चंद, सोहन सिंह, मधु ठाकुर, सुनीता रावत, अंजू आदि मौजूद थे।
jagran.com se sabhar

68 बीटों पर 'तीसरी आंख' की नजर

http://garhwalbati.blogspot.in

रामनगर: कार्बेट टाईगर रिजर्व में बाघों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए फेज फोर की गणना प्रारंभ हो गई है। इसके तहत सीटीआर को 68 बीटों में बांटा गया है। प्रत्येक बीट में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कार्बेट में बीटों में लगे इन कैमरों के माध्यम से बाघों की संख्या का अनुमान लगाया जाएगा। वन कर्मी प्रतिदिन बाघों के पदचिह्नों को देखकर भी उनकी संख्या का अनुमान लगाएंगे। इंप्रेशन पैड से भी बाघों के पदचिह्न लिए जाएंगे। बाघों के वास स्थलों का डाटा भी वन कर्मी एकत्र करेंगे। इस कार्य में लगे वन कर्मियों को एक प्रपत्र दिया गया है, जिसे भरकर उनको देना है। उसी आधार पर बाघों की संख्या का भी अनुमान लगाया जा सकेगा। इस कार्य के लिए पहले से प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
पहले प्रत्येक चार साल में बाघों की गणना राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण कराता रहा है। अब चार साल में बाघों की गणना एनटीसीए तो कराएगा ही, हर साल टाइगर रिजर्व भी अपने क्षेत्र में बाघों की संख्या का आकलन करेगा।
यह बाघों की संख्या का अनुमान लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस गणना में कई वैज्ञानिक तरीकों से बाघों के विषय में जानकारी एकत्र की जाएगी। यह कार्य फरवरी अंत तक चलेगा।
jagran.com se sabhar


शिविर का 2655 मरीजों ने उठाया लाभ

http://garhwalbati.blogspot.in

ऋषिकेश : श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 347वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 2655 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
रविवार को श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व सोनोग्राफी आदि की सुविधा भी उपलब्ध थी। सुबह से ही शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। निर्मल आई इंस्टीट्यूट द्वारा लगाए गए कैंप में 50 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरा। 60 लोगों की नेत्र जांच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे दिए गए। इस अवसर पर ज्योति विशेष विद्यालय द्वारा विकलांगता से बचाव की जानकारी दी गई। रक्तदान शिविर में 60 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर श्री हेमुकंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक स्थान पर तमाम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना है। शिविर में डॉ. केजेएस सबरवाल, डॉ.कुलदीप दत्ता, डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ.सुमित प्रभाकर, डॉ. लूना पंत, डॉ. शिक्षा द्विवेदी, डॉ.प्रदीप सेठी, डॉ. जयदीप दत्त, डॉ. अशोक त्यागी सहित 35 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, भगत सिंह बिंद्रा, विनोद शर्मा, सुधीर कुकरेती, बचन पोखरियाल, पूनम उनियाल, ऊषा रावत, अनीता ममगांई, भगत राम कोठारी आदि उपस्थित थे।
jagran.com se sabhar

दांव पर हजारों छात्रों का भविष्य

http://garhwalbati.blogspot.in

कोटद्वार: हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के उन हजारों परीक्षार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है जिन्होंने इस साल बीए और एमए प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षाएं देनी हैं। विश्वविद्यालय ने इन परीक्षाओं का आयोजन कराने से इंकार कर दिया है। कहा यह जा रहा है कि अब यह परीक्षाएं हाल ही में सृजित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय करवाएगा, लेकिन कब, इसकी जानकारी किसी को नहीं।
इंटरमीडिएट परीक्षा उतीर्ण करने के बाद स्नातक स्तर की व्यक्तिगत परीक्षा देने वाले उन हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट के बादल गहरा गए हैं, जिन्होंने अपने भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए हैं। दरअसल, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2013 में बीए व एमए प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षाएं कराने से इंकार कर दिया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि बीए व एमए प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत आवेदन पत्रों को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं के व्यक्तिगत आवेदन पत्र राजकीय स्नातकोत्तर विवि को मिल चुके हैं। इधर, बीए व एमए प्रथम वर्ष में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिदिन महाविद्यालय के चक्कर काट तो रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा। जवाब मिले भी तो कहां से, अभी तो महाविद्यालय प्रशासन ही स्वयं असमंजस की स्थिति में है। दरअसल, शासन स्तर से निर्णय लिया गया है कि बीए व एमए प्रथम वर्ष के व्यक्तिगत परीक्षाथिर्यो की परीक्षा हाल में सृजित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कराएगा। महाविद्यालय सूत्रों की मानें तो अभी तक नवसृजित विश्वविद्यालय का ढांचा भी सही तरीके से नहीं बन पाया है। ऐसे में कब आवेदन पत्रों का प्रारूप तय होगा व कब उन्हें प्रकाशन के उपरांत महाविद्यालयों को भेजा जाएगा, इसे लेकर गफलत की स्थिति बनी हुई है।
-और भी हैं मुसीबतें
नवसृजित विश्वविद्यालय के लिए आवेदन पत्र जारी करना ही एकमात्र मुसीबत नहीं, बल्कि समय से परीक्षा संपन्न कराना सबसे बड़ी चुनौती है। दरअसल, विश्वविद्यालय ने अभी तक बीए व एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम भी तय नहीं किया है। उम्मीद है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय मार्च-अप्रैल से परीक्षाएं शुरू कर देगा। यदि नवसृजित विश्वविद्यालय ने इस दौरान परीक्षा करवा दी तो ठीक, वरना पूरा शैक्षणिक सत्र गड़बड़ा सकता है।
बीए व एमए प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय कराएगा, लेकिन अभी तक आवेदन पत्र नहीं मिल पाए हैं। यदि आवेदन पत्रों में विलंब होता है तो परीक्षा भी विलंब से होगी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर पड़ सकता है। डॉ.एमएस रौतेला, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार
jagran.com se sabhar

आधार नहीं पहचान का 'आधार'

http://garhwalbati.blogspot.in

उत्तरकाशी : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से जारी किए जा रहे आधार कार्ड को अगर आप अपनी पहचान का पुख्ता आधार मान रहे हैं तो आप गलत हैं। संचार कंपनियां आधार कार्ड को आइडी के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। जिसके चलते आधार कार्ड धारकों को मोबाइल के नए सिम देने से मोबाइल आपरेटरों ने मना कर दिया है।
सरकार की ओर से एक ओर आधार कार्ड को भले ही पहचान पत्र के तौर पर प्रचारित- प्रसारित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मोबाइल सिम हासिल करने के मामले में यह कारगर साबित नहीं हो रहे। संचार कंपनियों के एजेंट्स की मानें तो यह आधार कार्ड पहचान के लिए कोई प्रूफ नहीं है। कंपनियों की ओर से एंजेट्स को आधार कार्ड पर सिम देने से इंकार किया गया है। जबकि बैंक खाते, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो पहचान पत्र आदि बनवाने में आधार कार्ड आईडी के रूप में पूरी तरह स्वीकार्य है लेकिन मोबाइल सिम हासिल करने के लिए आधार कार्ड धारकों को दूसरे आईडी पर ही मोहताज होना पड़ रहा है। जिले में बीते साल आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। फिलहाल दस हजार के करीब लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं। जिस पर कार्ड धारक का नाम, एक यूनीक आईडी नंबर, पूरा पता व फिंगर प्रिंट होता है। वहीं भारत सरकार के अशोक चिह्न के साथ ही यूआइडी का एक टोल फ्री टेलीफोन नंबर भी मौजूद है। इसके बावजूद संचार कंपनियों के लिए यह पूरी कवायद सिफर ही है।
jagran.com se sabhar

150 शिक्षक होंगे समायोजित!

http://garhwalbati.blogspot.in

गोपेश्वर: सीमांत चमोली जिले के 94 उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों में तैनात सैकड़ों शिक्षक पशोपेश की स्थिति में हैं। दरअसल, इन जूनियर हाईस्कूलों के उच्चीकरण के बाद शासन स्तर पर यहां तैनात शिक्षकों को अन्यत्र समायोजित करने की प्रक्रिया गतिमान है। शिक्षक इस बात को लेकर आंदोलित हैं कि साजिश के तहत उन्हें सरकार की ओर से दूसरे विद्यालयों में भेजा जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि इस बारे में न्यायालय ने भी उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। बावजूद इसके सरकार उन्हें दूसरे विद्यालयों में भेजने की कोशिश कर रही है।
गौरतलब है कि चमोली जिले में 94 जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल बनाया है। इन जूनियर हाईस्कूलों में वर्तमान समय में 150 से भी अधिक शिक्षक अध्यापक कार्यरत हैं। शासन की ओर से उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों से इन अध्यापकों को जिले के अन्य जूनियर हाईस्कूलों में भेजने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। इससे शिक्षक परेशान हैं। बताते चलें कि चमोली जिले में भाजपा सरकार के कार्यकाल में 70 जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल का दर्जा दिया था। इसी तरह कांग्रेस सरकार भी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के 24 विद्यालयों को उच्चीकृत कर हाईस्कूल बनाया। भाजपा शासन के दौरान 2009 में जब इन अध्यापकों को अन्यत्र समायोजित करने जा रहे थे तो शिक्षक कोर्ट में चले गए। कोर्ट ने शिक्षकों को यथावत रखने के आदेश दिए थे। अब कांग्रेस सरकार इन शिक्षकों को समायोजित करने के लिए 10 दिसंबर 2012 के शासनादेश जारी कर चुकी है। इसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि उच्चीकृत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों को अन्यत्र के जूनियर हाईस्कूलों में समायोजित किया जाए। शिक्षक शासन की इस रणनीति से आक्रोशित हैं।
सरकार की ओर से जूनियर हाईस्कूलों को उच्चीकृत करने का हम स्वागत करते हैं। इन स्कूलों में तैनात शिक्षकों को उन्हीं विद्यालयों में यथावत रखा जाए और जूनियर हाईस्कूलों में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों पर प्राथमिक सहायक अध्यापकों की पदोन्नति की जाए। न्यायालय ने भी हमारे पक्ष में फैसला सुनाते हुए इन शिक्षकों को यथावत रखने के आदेश दिए गए हैं। बावजूद सरकार इन अध्यापकों को अन्यत्र समायोजित करती है तो इसका खामियाजा सरकार को ही भुगतना पड़ेगा
jagran.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...