Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, January 30, 2011

मेडिकल कॉलेज की मांग को पौड़ी बंद

http://garhwalbati.blogspot.com

केन्द्रीय विश्व विद्यालय के मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर पौड़ी शनिवार को पूरी तरह बंद रहा। इसके अलावा बस अड्डे एक घंटे तक चक्का जाम रहा। अन्य सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया।
मंडल मुख्यालय राज्य बनने की बाद भी सूना और उदास है। ऐसे में नागरिक संघर्ष समिति ने पौड़ी के अस्तित्व को बचाने की कवायद आंदोलन के रूप में शुरू की है। दिसंबर में बंद के बाद शनिवार को पौड़ी में दूसरा बंद हुआ और इसमें नागरिक व तमाम संगठन सक्रिय नजर आए। बाजार स्व स्फूर्त बंद रहा। इसके अलावा व्यापार मंडल, छात्र संगठन, राजनीतिक दलों ने भी कलक्ट्रेट में रैली के बाद धरना दिया। चेतावनी दी गई कि यदि इस माह के अंत तक सरकार इस संबंध में फैसला नहीं लेती अनिश्चित कालीन आंदोलन होगा।
सुबह दस बजे नागरिक कलक्ट्रेट में जमा हुए यहां से जुलूस की शक्ल में विश्व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए रैली बस अड्डे पहुंची और करीब एक घटा चक्का जाम के बाद रैली कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट में हुई सभा को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक देवानंद नौटियाल ने कहा कि राज्य बनने के बाद पौड़ी की उपेक्षा हुई और अब इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता। पौड़ी अब सड़कों पर तब तक आंदोलित रहेगी जब तब मेडिकल कॉलेज नहीं मिल जाती। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, विजेन्द्र सिंह, विनय शर्मा, जगदीश बिष्ट, भगवान सिंह टम्टा, महावीर सिंह नेगी, फरीद खान, वीरेन्द्र नयाल, तामेश्वर आर्य, विनोद सचदेवा, महिताब सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र टम्टा समेत अन्य मौजूद रही।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...