Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Thursday, March 24, 2011

सपनों का भारत बनाने का संकल्प

शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान क्रांतिकारियों के सपनों के राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया।
भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता राजेश शुक्ला, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, रामकुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश चौहान, सन्नी पुनियानी, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा मौजूद थे। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी में शहीद क्रांतिकारियों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया के जन्म दिन पर उन्हे भी याद किया गया। तजिंदर सिंह विर्क, गुलाब सिंह यादव, मजहर रिजवी, अमरजीत गुप्ता, धर्मपाल सिंह, अनिल सक्सेना मौजूद थे। भाकपा माले ने भी महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र पंथोली, ललित मटियाली, बहादुर सिंह जंगी, सुरेद्र सिंह, केके बोरा, मान सिंह पाल, भुवन जोशी, खेमकरण सोमन, रवि उल रहमान, हेमंत भट्ट, दीपक वर्मा, हरीश भंडारी मौजूद थे। सिडकुल इंजीनियरिंग कामगार संगठन ने शहीदी दिवस पर एएलसी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। संगठन अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, बैजनाथ, अश्रि्वनी कुमार, ब्रहमानंद, अमित कुमार, भारत सिंह रावत, योगेंद्र कुमार, उमेश विश्वकर्मा मौजूद थे।
बाजपुर: शहीदे-आजम सरदार भगत सिंह का 80वां शहीदी दिवस पूर्णानंद तिवारी पुस्तकालय में श्रद्धाभाव से मनाया गया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी ने कहा कि सरकारें शहीद परिवारों को सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं। अब ऐसे ही जज्बे की जरूरत आतंकवाद को खत्म करने के लिये भी है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डीके जोशी, कामरान खान, राजेन्द्र सिंह बेदी, उपकार सिंह ने भी विचार रखे। संचालन रणजीत सिंह राणा ने किया। इससे पूर्व शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के समारोह का शुभारंभ भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इंद्रजीत सिंह, डोरीलाल सागर, मलकीत सिंह, उसमान अली, निशान सिंह, यमन, बब्बू, गुरविंदर सिंह, गुलजार सिंह, सहामुद्दीन, भूपेंद्र सिंह, सद्दाम हुसैन, भपेन्द्र सिंह मौजूद थे।
काशीपुर: ऐतिहासिक छोटा नीम के नीचे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व स्वैछिक संगठनों के लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, कोतवाल आरएस असवाल, पालिकाध्यक्ष शमशुददीन, बार एसो अध्यक्ष उमेश जोशी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अशोक सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहरोत्रा, जनजीवन संघर्ष समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, कांग्रेसी नेता संजय चतुर्वेदी, समाजसेवी पंकज टंडन, केके अग्रवाल, नंदी पांडे ईजा, वैशाली गुप्ता, आनंद कुलश्रेष्ठ, आशु टंडन, गुरविंदर सिंह चंडोक, जितेन्द्र सरस्वती, राशिद फारुखी, शोभित गुडि़या, अमित चतुर्वेदी, अनिल सहरावत, शिव नंदन प्रसाद अग्रवाल, आशुतोष टंडन, सभासद अलका पाल, बैशाली गुप्ता,मिथुन बेदी, आशू टंडन, मो. मियां, अजीज कुरैशी, साबिर,नरेंद्र गुड़िया, जसबीर सिंह , दलवीर सिंह, निर्मल सिंह, हरजीत सिंह, दिलप्रीत सेठी, डोनाल्ड मौजूद थे। महाराणा प्रताप चौक पर रोटरी क्लब आफ काशीपुर व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अमर शहीद सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर व मोम बत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, अनिल चौहान, पवन यादव, संजय कक्कड़, पवन वर्मा, विनित चौधरी, मयंक मेहता, अनिल कुमार, जितेन्द्र सक्सेना, मधुप अग्रवाल, सुमित जैन, सुनील मिश्रा, प्रदीप माहेश्वरी, अंशुमान सिंह, कश्मीर सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, दिलप्रीत सेठी मौजूद थे। एचपी मेमोरियल समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जितेंद्र सरस्वती, सभासद अलका पाल, जया शर्मा, अनुराधा अरोरा, शशि, कविता, रुखसाना, प्रीति प्रजापति, रंजना गुप्ता, रवि सिंह, तुषार, रोहित मौजूद थे।
गदरपुर: शहीद दिवस पर पीसीसी सदस्य राजेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद सरदार भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता काम्बोज धर्मशाला पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। हरभजन सैनी, परमिंदर संधू, अमृतपाल, महेन्द्र सुखीजा,डिम्पल काम्बोज, रविन्द्र संह, वली अहमद, हरलोक नामधारी, राजेश बाबा, हरीश पाण्डे, नवीन जोशी, शैलेन्द्र शर्मा, वेद भगत मौजूद थे।
दिनेशपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरदार भगत सिंह को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य ममता हालदार, सहकारी समिति अध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा. जेएन सरकार, सांसद प्रतिनिधि विपिन गाबा,पूर्व चेयरमैन निरंजन मंडल,ब्लॉक महामंत्री नित्यानंद मंडल, नगर अध्यक्ष केके गाबा, सभासद अनादीरंजन मंडल, सुचरिता सरकार, मयना मंडल, अनिंदिता सरकार, कै. लाल सिंह मेहता, दिनेश तिवारी मौजूद थे।
जसपुर: काशीपुर बस स्टैंट स्थित मैरिज हाल में भगत ंिसंह, राजगुरु व सुखेदव की पुण्यतिथि पर भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव ंिसंह नामधारी ने स्वतंत्रता सेनानी हरि सिंह के रिक्शा चालक पुत्र सतपाल को रिक्शा भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने पर कोतवाल व सीओ को प्रमाण पत्र भी दिए। अध्यक्ष दीपक अरोरा ने क्लब की प्रगति की रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने क्लब के सदस्यों को सरोंपा भेंट कर सम्मानित किया। अजमेर सिंह, संधू, मंजीत माहल, सुरजीत ढिल्लो, हरदेव सिंह हैरी, उपकार सिंह राणा, सुखवीर ंिसंह, सोनी, तारा, बब्बू, हरविंदर बाजवा, बलजिंदर सिंह, सुरेन्द्र चौहान, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
खटीमा: कांग्रेसियों ने शहीद दिवस पर पर पीडब्लूडी गोष्ट हाउस में गोष्ठी का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुंबर, मनोज बाधवा, अनिल गौड, मोहसिन बेग, राजू सोनकर, कृष्णा सोनकर, रवि अग्रवाल, प्रकाश भट्ट मौजूद थे।
किच्छा: कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू, सभासद अरुण तनेजा, नजाकत खां, वीरु बाठला, राजीव जग्गी, अफजाल शेरी, फजील खां, लवेंद्र ऐरी, मंगली प्रसाद गंगवार, कृष्णा राठौर, निर्मल सिंह हंसपाल, केवल हुड़िया, अशोक मित्रा, सुमित, मनोज गुप्ता, अखिल, मुकेश मिश्रा, संजय भारद्वाज, जगरुप गोल्डी, नरेंद्र सिंह मौजूद थे।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...