Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, May 8, 2011

पानी मानव जीवन के लिए बहुमूल्य

http://garhwalbati.blogspot.com
सोनिया रावत | पौड़ी |   पानी मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है और बचपन से ही हम इसके फायदों के बारे में सुनते आये हैं। किसी भी बीमारी में पानी रामबाण की तरह काम करता है। पानी का प्रयोग कई तरीकों से प्राकृतिक उपचार के रूप में होता है। पानी निर्जलीकरण के कारण होने वाले सरदर्द और पीठदर्द से राहत दिलाता है और हमारे शरीर को तरोताजा रखता है। स्वस्थ रहना है तो ईश्वर की इस देन का भरपूर आनंद उठायें। आप स्वस्थ और पेट भी खुश पानी पीने से पाचन तंत्र प्राकृतिक रूप से ठीक रहता है। सुबह उठने पर एक गिलास पानी पीने से पेट साफ रहता है, साथ ही इससे आपको कब्ज की परेशानी नहीं होती। मनचाहे फिगर का राज अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते तो आपके शरीर में मेटाबालिज्म की गति धीमी हो जाती है।
इसका अर्थ है वसा के अवशोषण के लिए पानी आवश्यक है। प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीयें और मनचाहा फिगर पायें । सरदर्द सताये तो लगातार सरदर्द से बचने का एक उपाय है दवाएं लेना और दूसरा उपाय है कुछ गिलास पानी पीना। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत सरदर्द निर्जलीकरण के कारण होते हैं। त्वचा रहे खिली-खिली आपने बहुत से एण्टी एजिंग क्रीम का प्रयोग किया होगा। अब पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर देखें। यह त्वचा के ऊतकों को फिरसे भरता है, त्वचा को नमी और इलास्टिसिटी प्रदान करता है। युवा दिखने का सरल उपाय अपनायें और पानी पीयें। थकान का इलाजः जब भी आप थकान महसूस करें तो अपना चेहरा पानी से धो लें, ऐसा करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। शरीर में पानी की कमी से पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम नहीं करता और थकान भी जल्दीर लग जाती है।

संयुक्त टीम ने मारे फैक्ट्रियों पर छापे

http://garhwalbati.blogspot.com
 लक्सर। जिले के सिडकुल, भगवानपुर और लक्सर औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित फैक्ट्रियों के प्रबंधन पर शासन-जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू दिया है। फैक्ट्रियों में श्रम कानूनोें, प्रदूषण समेत तमाम विसंगतियों की जांच पड़ताल के लिए कई विभागों की संयुक्त टीम ने लक्सर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कई फैक्ट्रियों में छापे मारे। छापामार कार्रवाई के दौरान तमाम पहलुओं की छानबीन की गई।
टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। छापामार कार्रवाई को लेकर फैक्ट्री मालिकों में अफरा तफरी का भी माहौल रहा। टीम ने शामिल अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्रवार फैक्ट्रियों की लगातार जांच पड़ताल की जाएगी और इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
गौरतलब है कि हरिद्वार जनपद के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल, भगवानपुर, झबरेड़ा और लक्सर में स्थित फैक्ट्रियों में प्रदूषण और श्रम कानूनों के उल्लंघन जैसी बातें लगातार सामने आ रही थीं। शासन के आदेश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है जिसमेें श्रम प्रवर्तन, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला उद्योग महाप्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम में डीआईसी के महाप्रबंधक डीएस बागड़ी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुनील आर्य, एफएसओ चंद्रमोहन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डिप्टी सीएमओ डॉ सुषमा गुप्ता, जीआर नौटियाल, उपजिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, सीओ जीबी पांडे समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल थे। उपजिलाधिकारी चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है। 
amarujala.com se sabhar

बिजली कटौती के खिलाफ विधायक भी उतरे सड़क पर

http://garhwalbati.blogspot.com
रुड़की। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलौर विधायक काजी मोहम्मद निजामुददीन की अगुवाई में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। रुड़की स्थित डीजीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विद्युत कटौती और अन्य समस्याओं पर नाराजगी जताई। साथ ही शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
डीजीएम कार्यालय परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक निजामुददीन ने कहा कि मंगलौर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से केवल पांच से सात घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। साथ ही ट्रांसफार्मर फुंकने के पर विभाग बदलने की जहमत नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को स्वयं ही खर्च वहन करना पड़ता है। उन्होंने ठप पड़े नलकूपों से प्रभावित हो रही सिंचाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मरों को छह-सात घंटे के भीतर विभागीय खर्चे पर ठीक करने, नगर क्षेत्र में २२ घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में २० घंटे तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने और मंगलौर बिजली घर पर एसडीओ को बिठाने सहित विभिन्न मांगों को रखा। साथ ही मौके पर पहुंचे विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता वीके पांडे को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन का संचालन मगरूब कुरैशी ने किया। इस मौके पर प्रधान गपूर आलम, गन्ना सोसायटी के पूर्व चेयरमैन शमसाद, मेघराज, दिलशाद कुरैशी, मुजम्मिल, शराफत, सरदार खान, डा. इंतजार, कालू सलमानी सहित जौरासी जबरदस्तपुर, टाडा भनेड़ा, मुंडलाना सहित विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। 
amarujala.com se sabhar
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...