Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Wednesday, November 16, 2011

ऐश ने दिया बेटी को जन्म

http://garhwalbati.blogspot.com
अमिताभ आखिर दादा बन ही गएखबर है की ऐश ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, बचन परिवार के इस नए सदस्य के आगमन पर देश दुनिया से बच्चन परिवार के लिए बधाई सन्देश रहे हैं
ऐश्वर्या राय बच्चन के प्यारी सी बेटी को जन्म देते ही हिंदी फिल्म जगत ने इस नन्हीं परी का जबर्दस्त स्वागत किया और बच्चन परिवार को जमकर बधाई दी।

इस खुशखबरी की सबसे पहले सूचना देने वाले अभिषेक बच्चन को पिता बनने की बधाई देते हुए अभिनत्री बिपाशा बसु ने ट्विटर पर लिखा, वाह। अभिषेक के एक नन्हीं सी परी का पिता बनने पर बेहद रोमांचित महसूस कर रही हूं। ऐश्वर्या, अभिषेक और आपके पूरे परिवार को बधाई। नन्हीं परी तुम्हारा स्वागत है।

गीतकार जावेद अख्तर ने दादा बन गए बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अमिताभ जी बहुत बहुत बधाई। इसने उन दिनों की याद ताजा कर दी, जब अमिताभ की बेटी श्वेता का जन्म हुआ था। समय कितनी तेजी से बीत जाता है।

चर्चित अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों को बहुत बहुत बधाई। मैं बेहद बेहद खुश हूं। ईश्वर से कामना है कि परिवार में नए सदस्य के आने से और खुशियां एवं शांति आए। आप लोगों को ढेर सारा प्यार। अभिनेत्री सेलिना जेटली ने लिखा, जया जी, ऐश्वर्या और पिता बने अभिषेक और अमिताभ जी को ढेरों बधाईयां।

फिल्मकार करण जौहर ने अभिषेक बच्चन को बधाई देते हुए लिखा अभिषेक, बेटी का बाप बनने पर बधाई हो। ढेर सारा प्यार और खुशियां। मुझे पूरा विश्वास है कि वह अब तक की सबसे सुंदर लड़की होगी।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा डैडी कूल बनने वाले अभिषेक, दुनिया की सबसे खूबसूरत मम्मी ऐश्वर्या और मनमोहक जया जी आप सबको ढेरों बधाइयां।अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा अमित जी और अभिषेक बधाई हो। मैं आप लोगों को लेकर बहुत रोमांचित हूं। आप लोगों को ढेर सारा प्यार।अभिनेत्री रवीना टंडन ने कहा मेरे प्यारे अमित जी आपको ढेरों बधाई। ऐश्वर्या और अभिषेक तुम दोनों को ढेरा सारा प्यार। नन्हीं सी परी तुम्हें ईश्वर सलामत रखे।

उत्तराखंड में अगामी चुनाव में महिलाओं पर दिया जायेगा विशेष ध्यान।

http://garhwalbati.blogspot.com

प्रदेश में जल्द होने वाले चुनाव में महिलाओं को अपेक्षा से अधिक सम्मान दिया जाएगा, यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह का। वीरेंद्र सिंह एसएसजे परिसर के लोअर कैम्पस स्थित मैदान में महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि यह सामान्य सी बात है कि महिलाओं का चेतना का स्तर ऊपर होता है। केरल के बाद अल्मोड़ा ऐसा जिला है, जहां शिक्षित महिलाओं की संख्या सम्मानजनक है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। यह सुदूर क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ इस बात का आगाज कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आते ही हम उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत का आरक्षण देंगे। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक महिलाओं को टिकट बांटे जाएंगे। हरीश रावत ने अल्मोड़ा में हुए मंडल सम्मेलन को भविष्य के विजय का संकेत बताते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड राज्य में कांग्रेस के सत्तासीन होने की शुरूआत हो चुकी है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ने भाजपा पर कुशासन का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के सत्तासीन होने के बाद निरंतर महिलाओं का अनादर हुआ है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 5 वर्षो के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उत्पीड़न, शोषण महिलाओं का हुआ है। जिससे भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव ही भ्रष्टाचार पर खड़ी है। आम जनता के सवालों व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने इन पांच वर्षो में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है। वह रोजगार की बात हो या आपदा प्रभावित क्षेत्रों की। हर सवाल पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...