Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Wednesday, November 16, 2011

उत्तराखंड में अगामी चुनाव में महिलाओं पर दिया जायेगा विशेष ध्यान।

http://garhwalbati.blogspot.com

प्रदेश में जल्द होने वाले चुनाव में महिलाओं को अपेक्षा से अधिक सम्मान दिया जाएगा, यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह का। वीरेंद्र सिंह एसएसजे परिसर के लोअर कैम्पस स्थित मैदान में महिला सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को संबोधित कर रहे थे। चौधरी ने कहा कि यह सामान्य सी बात है कि महिलाओं का चेतना का स्तर ऊपर होता है। केरल के बाद अल्मोड़ा ऐसा जिला है, जहां शिक्षित महिलाओं की संख्या सम्मानजनक है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। यह सुदूर क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ इस बात का आगाज कर रही है।

केंद्रीय राज्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में आते ही हम उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत का आरक्षण देंगे। उन्होंने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की वकालत की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पहले से अधिक महिलाओं को टिकट बांटे जाएंगे। हरीश रावत ने अल्मोड़ा में हुए मंडल सम्मेलन को भविष्य के विजय का संकेत बताते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड राज्य में कांग्रेस के सत्तासीन होने की शुरूआत हो चुकी है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा ने भाजपा पर कुशासन का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के सत्तासीन होने के बाद निरंतर महिलाओं का अनादर हुआ है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 5 वर्षो के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उत्पीड़न, शोषण महिलाओं का हुआ है। जिससे भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्या ने भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव ही भ्रष्टाचार पर खड़ी है। आम जनता के सवालों व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने इन पांच वर्षो में सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है। वह रोजगार की बात हो या आपदा प्रभावित क्षेत्रों की। हर सवाल पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।

No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...