Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Wednesday, May 4, 2011

दोरजी के निधन पर सीएम ने दुख जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री डॉ$ रमेश पोखरियाल निशंक ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ$ निशंक ने कहा कि यह दु:खद घटना है, जिससे हम सभी आहत हुए है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गये अन्य लोगों के प्रति भी गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ$ रमेश पोखरियाल निशंक ने अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पायलट टी$एस मौमीक के घर पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत के परिवारजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ$ निशंक ने तत्काल राहत राशि के रूप में दो लाख रुपये परिजनों को देने की घोषणा भी की है।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ$ रमेश पोखरियाल निशंक ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान दास के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...