http://garhwalbati.blogspot.com
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री थावर चंद्र गहलोत ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यो का लाभ आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगा।
श्री गहलोत रविवार को श्रीनगर में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के समय भाजपा ने केंद्र की सत्ता संभाल कर पूरे देश में विकास को जो गति प्रदान की, यूपीए सरकार में उस पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भाजपा शासित प्रदेशों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यो से आम जनता काफी खुश है। अटल खाद्यान्न योजना ने राज्यवासियों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा एक क्रांतिकारी शुरुआत की है। प्रदेश उपाध्यक्ष लाखीराम जोशी ने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को भी विकास के कार्यो में सत्ताधारी दल का साथ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से आपदा राहत राशि के रूप में कम राशि प्रदान की गई। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं वजनप्रिय नीतियों से भाजपा आगामी चुनावों में जोरदार वापसी करेगी। प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्रीनगर के विधायक बृजमोहन कोटवाल ने कहा कि उनके कामों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मातबर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह का समय सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि रतूड़ी, जिला महामंत्री शशि प्रसाद रतूड़ी, राकेश ध्यानी, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती, डा. दिनेश भंट्ट, मनवीर नेगी, भगवती घिल्डियाल भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हुए।
in.jagran.yahoo.com se sabhar

in.jagran.yahoo.com se sabhar
No comments:
Post a Comment
thank for connect to garhwali bati