Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Sunday, April 24, 2011

गढ़वाली के आदर्शो को करें आत्मसात

http://garhwalbati.blogspot.com
गढ़वाल: पेशावर कांड की 81-वीं वर्षगांठ पर गढ़वाल में जगह- जगह लोगों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कोटद्वार: तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्व.गढ़वाली आजादी के नायक के साथ ही कुशल योजनाकार भी थे। सभा में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कुंवर सिंह नेगी 'कर्मठ', धीरेंद्र नेगी, गुड्डू चौहान, शोभा भंडारी बहुगुणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कुसुम असवाल, हेमचंद्र पंवार, जेएस रावत ने विचार रखे। संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह ने किया। उधर, ग्रामसभा ध्रुवपुर स्थित त्रिवेणी आश्रम में स्व.वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक समिति की बैठक में पेशावर कांड के नायक स्व.गढ़वाली व उनके सहयोगी साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष व स्व.गढ़वाली के पौत्र शैलेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उनकी पुत्री क्रांति ज्वाला, नाती संजय नेगी, डॉ. एनके ढौंढियाल, मुन्नालाल मिश्रा, शैलेश बिष्ट, आदि ने विचार रखे।
श्रीनगर गढ़वाल : शनिवार को चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कैप्टन खुशहालमणि बड़थ्वाल, विचित्र गैरोला, शैलेंद्र खंडूड़ी, मायाराम बहुगुणा, महेंद्र पाल रावत, धीरेंद्र कांडपाल मौजूद थे। उधर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि चंद्र सिंह गढ़वाली को सच्ची श्रद्धांजलि उनकी मूर्ति पर फूल चढ़ाना नहीं, बल्कि उनकी समझौता विहीन संघर्षो की परंपरा को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर आइसा की प्रदेश अध्यक्ष मालती हालदार वर्गीश बमोला, आशीष कांडपाल, प्रमोद असवाल, भुवन मैखुरी, दीपक ध्यानी आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
रुद्रप्रयाग: ब्लॉक मुख्यालय जखोली में उत्तराखंड किसान सभा व नौजवान की ओर से आयोजित गोष्ठी में महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाल को याद किया।
गोष्ठी में अखिल भारतीय नौजवान सभा के प्रदेश सचिव दीपक भट्ट, किसान सभा के ब्लाक अध्यक्ष सरोप सिंह राणा नौजवान सभा रामरतन पंवार, सत्य प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह भंडारी, विजेन्द्र मंमगाई, सतीश भट्ट, चिंतामणि कोठारी, दीनदयाल भंडारी, दयाल सिंह खंडा, रणवीर सिंह सहित ने संबोधित किया।
कर्णप्रयाग: विकासखंड कर्णप्रयाग के धारडुंग्री में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गब्बर सिंह नेगी , जिपंस भुवन नौटियाल, नारायण सिंह रावत, मोहन सिंह कंडवाल, कुंवर सिंह, विनोद डिमरी, गोव‌र्द्धन प्रसाद, शंातिलाल,नरेन्द्र सिंह, भजन सिंह, नरेन्द्र प्रसाद व डीसी थपलियाल आदि मौजूद थे।
 in.jagran.yahoo.com se sabhar

No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...