http://garhwalbati.blogspot.in
रुद्रपुर: दिल्ली में टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल सहित अन्य लोगों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उनके समर्थकों ने भगत सिंह चौक पर धरना देकर रोष जताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समर्थक रविवार को भगत सिंह चौक पर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दिल्ली में निर्दोष लोगों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संघर्ष शांत नहीं होने वाला है। केंद्र की कांग्रेस सरकार हिटलरशाही रवैया पर उतर आई है। जब तक भारत भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो जाता है, तब आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में महेश कठेरिया, देवी दयाल गुप्ता, हेमचंद कांडपाल, हरीश चंद्र भट्ट, नवीन, युगराज, रघुवंशी, राजदीप बठला, पीके अग्रवाल, अशोक कुमार, डीडी गुप्ता, संजय, विमल मेहरा, किरन सिंह आदि शामिल थे।
साभार : in.jagran.yahoo.com











No comments:
Post a Comment
thank for connect to garhwali bati