Monday, February 21, 2011
196.91 करोड़ की वार्षिक ऋण योजना अनुमोदित
आज से शुरू होगा बृहद सफाई अभियान
विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी करें कार्यकर्ता
श्री गहलोत रविवार को श्रीनगर में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई के समय भाजपा ने केंद्र की सत्ता संभाल कर पूरे देश में विकास को जो गति प्रदान की, यूपीए सरकार में उस पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भाजपा शासित प्रदेशों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यो से आम जनता काफी खुश है। अटल खाद्यान्न योजना ने राज्यवासियों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा एक क्रांतिकारी शुरुआत की है। प्रदेश उपाध्यक्ष लाखीराम जोशी ने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को भी विकास के कार्यो में सत्ताधारी दल का साथ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से आपदा राहत राशि के रूप में कम राशि प्रदान की गई। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं वजनप्रिय नीतियों से भाजपा आगामी चुनावों में जोरदार वापसी करेगी। प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्रीनगर के विधायक बृजमोहन कोटवाल ने कहा कि उनके कामों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मातबर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह का समय सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष रश्मि रतूड़ी, जिला महामंत्री शशि प्रसाद रतूड़ी, राकेश ध्यानी, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण कुकरेती, डा. दिनेश भंट्ट, मनवीर नेगी, भगवती घिल्डियाल भी मौजूद रहे। इस सम्मेलन में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हुए।in.jagran.yahoo.com se sabhar
टूटी छत, आकाश तले पढ़ रहे हैं बच्चे
Saturday, February 19, 2011
ढोल और दमाउं बनाने/बजाने की परंपरा संकट में ?

Wednesday, February 16, 2011
शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धज्जियां

शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धज्जियां
(सुदर्शन सिंह रावत) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से कुछ ही किलो मीटर दूर श्यामा प्रसाद अभिनव विद्यालय में स्कूल प्रबंधको की मनमानी के कारण जिन बच्चो के हाथ में पेन और किताबे होने चाहिए थी आज उन छोटे-छोटे नौनिहाल के हाथों में पानी कि बाल्टी है देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम भले ही लागू हो लेकिन छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को बुनियादी शिक्षा के दायरे में लाने वाले इस कानून पर अमल से उत्तराखंड में अभी कोसों दूर है। तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश के स्कूलों में कोई सुधार नहीं हो रहा है सूबे में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं जिनमें बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सूबे के बदहाल शैक्षिक परिदृश्य को उजागर करती है एक तरफ भारत सरकार सर्ब शिक्षा अभियान पूरे देश में चला रही है वही दूसरी तरफ श्यामा प्रसाद अभिनव विद्यालय द्वारा इस अभियान की धज्जियां उडाई जा रही है! ग्रामीणों ने कभी भी न सोचा होगा की जिन बच्चों के बेहतरी के लिए हम सरकारी स्कूलो को छोड़कर अच्छी शिक्षा के लिए डॉ श्यामा प्रसाद अभिनव विद्यालय में में बच्चो को भेज रहे है अपने बच्चो का हाल देख कर भोचक है यहां तक छोटे-छोटे नौनिहाल मासूमों का कहना है कि उन्होंने अपने घरों में कभी पानी नहीं भरा, जिससे उनके हाथ और पैरों में भी दर्द होता है। यदि कहना न माने तो स्कूल में पिटाई होती है यहाँ तक आस पास के लोगो का कहना है की प्रसाशन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है ! अब इसे स्कूल की लापरवाही कहे या शिक्षा बिभाग कि लापरवाही ?
Monday, February 14, 2011
मसूरी में 'टॉय ट्रेन'!
उन्होंने बताया कि माउंटरोज और तारगली के बीच यह रेलगाड़ी बैटरी और हल्के डीजल इंजन से चलाई जाएगी. यह उतराई में बैटरी से और चढ़ाई में हल्के डीजल इंजन के सहारे चलेगी |
उन्होंने बताया कि कम्पनी शीघ्र ही इसकी परियोजना रिपोर्ट और अनुमानित लागत का ब्योरा पालिका को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगा |
samayelive.com se sabhar










