Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Friday, June 24, 2011

पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर भूस्खलन से मुसाफिर परेशान

प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर कई जगह भूस्खलन सक्रिय होने से मुसाफिरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालपा देवी से पाटीसैण व गुमखाल के पास पहाडि़यों से पत्थर गिरने के कारण यात्री घंटों जाम से जूझ रहे हैं।
इन दिनों पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर छह से अधिक स्थानों पर भूस्खलन सक्रिय है। इसके अलावा पहाड़ से खिसकते पत्थरों से पैदल चलने वाले लोगो  की जान को पर  भी खतरा बना हुआ  है।  मार्ग पर बार-बार आ रहे मलबे से यातायात में अड़चन पैदा हो रही है। जगह-जगह घंटों लगे जाम से मुसाफिर परेशान हैं।
अधिकारियो का कहना है की 'सड़क चौड़ीकरण के बाद कुछ पहाड़ियों पर मलबा खिसक रहा है और इस मलबे को हटाया जा रहा है। बरसात में भी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करेगा और कोशिश की जाएगी कि सड़क बंद न हो।  अब  इस मुद्दे पर अधिकारियो ने तो अपने जवाब दे दिए हैं, लेकिन यह लोग अपने वादों पर कितने खरे उतरते हैं यह तो बरसात के दिनों में ही पता चल पायेगा।  



No comments:

Post a Comment

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...