बिश्वास पर आघात |
![]() | सुदर्शन सिंह रावत | उक्रांद अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उक्रांद के अंदर पिछले एक सप्ताह के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह भाजपा के इशारों पर हुआ। उधर, कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि जिसे भी कुछ कहना है, वह आम सभा में आकर अपनी बात रखे। उक्रांद अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने उक्रांद के अंदर चले विवादास्पद घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने भाजपा को तब स्थिरता के लिए सहयोग दिया था, जब वह बहुमत से पीछे थी। भाजपा को सहयोग और समर्थन देने का उसने उक्रांद को यह सिला दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस पूरे घटनाक्रम का संचालन कर रही है। उक्रांद कार्यालय में आज दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। कई पुराने कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह जनभावना का सम्मान करने वाला निर्णय है। दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि वे इस प्रकरण पर अब कुछ नहीं बोलेंगे। इस मामले में वह आम सभा में ही अपनी बात रखेंगे। जिसे इस प्रकरण पर अपनी बात रखनी हो, वह 16 जनवरी को आयोजित होने वाली आम सभा में अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि यह उक्रांद के लिए संक्रमण का दौर है। इस क्षेत्रीय दल को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा और आम सभा में अपनी बात रखनी होगी। सतीश सेमवाल ने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष डीएन टोडरिया ने कल की गई कार्यवाही से संबंधित नोटिस संबंधित लोगों को भेज दिया है। |
Collaboration request
1 year ago












No comments:
Post a Comment
thank for connect to garhwali bati