Movie Download

Ghaur Bati Search

image ad

Chitika

Friday, January 28, 2011

शहीदों के बलिदानों को किया याद

http://garhwalbati.blogspot.com

सुदर्शन सिंह रावत | पिथौरागढ़ | सीमांत जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूरे जिले में प्रभात फेरियां निकाली गई। दिनभर  सांस्कृतिक आयोजन और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। जिला पुलिस लाइन में भी आकर्षक परेड का आयोजन किया गया | 
पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री भौर्याल ने झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि उन शहीदों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए जिनके बलिदान से इस गणतंत्र की स्थापना हो सकी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों और राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम गौरवान्वित करने वाले खिलाडि़यों को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूकंप से संबंधित मॉक ड्रिल किया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी एनएस नेगी ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र का संकल्प दोहराया। अपर जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी आरडी पालीवाल उपस्थित थे। संचालन प्रवीण डीनिया ने किया। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर आधारित झांकी निकालकर लोगों को जानकारियां दी गई। नगर पालिका सभागार में विद्यार्थियों की शिक्षणेत्तर प्रतियोगिताएं कराई गई। रामलीला मैदान पर बेबी शो प्रतियोगिता कराई गई। जिला आयकर कार्यालय में आयकर अधिकारी इस्तफा अली खां ने झंडारोहण किया। उन्होंने लोगों से पूरी निष्ठा के साथ देश के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। अधिवक्ता आरसी जोशी, नगेन्द्र सिंह कुंवर उपस्थित थे। राजकीय इंटर कालेज आठगांवशिलिंग में प्रधानाचार्य डा. चंद्रशेखर जोशी ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि रति बिष्ट ने विद्यार्थियों से अनुशासित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कर्नल एमएस वल्दिया, पीटीए अध्यक्ष केशर सिंह वल्दिया उपस्थित थे। इंटर कालेज बीसाबजेड़ में प्रबंध समिति अध्यक्ष बहादुर सिंह सौन की अध्यक्षता में ध्वजारोहण प्रबंधक देवेन्द्र भट्ट ने किया। राजकीय पालीटेक्निक कनालीछीना में प्रधानाचार्य सुमित कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। विद्यार्थियों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। आइटीबीपी की 14वीं वाहिनी में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. पदमा भट्ट ने झंडारोहण किया। उन्होंने जवानों को उन शहीदों की याद दिलाई जिनकी शहादत से देश को आजादी मिली। वाहिनी परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को डा. भट्ट ने पुरस्कृत किया।
धारचूला: तहसील पर उप जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी, धौली गंगा जल विद्युत परियोजना में महाप्रबंधक एस कालगांवकर, विकासखंड में लक्ष्मण सिंह बोरा और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस थापा ने झंडारोहण किया। इससे पूर्व जीआइसी, जीजीआइसी, रं कम्युनिटी स्कूल, मिशन स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, प्राइमरी पाठशाला बूंदी, नाभी, गुंजी, रांगकांग, गायत्री विद्या मंदिर, हाट देवल के बच्चों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली। उनको स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जोगा सिंह मर्तोलिया द्वारा दिये गये कोष से मिष्ठान वितरित किया गया। तहसील रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक नबियाल, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस थापा, नवीन खर्कवाल, महिराज गब्र्याल उपस्थित थे। समापन पर पुरस्कार बांटे गये। नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
गंगोलीहाट: तहसील पर एसडीएम पीसी दुम्का ने झंडारोहण किया। ब्लाक में प्रमुख कमला वर्मा व खंड विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, स्वास्थ्य केन्द्र में डा. एमएस रावत और जीआइसी में प्रधानाचार्य बीपी पांडेय ने झंडारोहण किया। उधर गणाई में भाजपा व कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यालयों में झंडे फहराए। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुई।
डीडीहाट: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला ने रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में झंडारोहण किया। उप जिलाधिकारी बीएल राणा, तहसीलदार अवधेश कुमार, प्रमुख हरेन्द्र चुफाल, नपं अध्यक्षा मुन्नी देवी, एड. रघुनाथ चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा देऊपा, दीवान भंडारी, धन सिंह कफलिया, कै. लक्ष्मण जंगपांगी, दान सिंह खड़ायत, प्रमोद दिगारी, गोविन्द बल्लभ भट्ट, लोकेश भड़, किशोर जंगपांगी, अजीत डसीला, मीनाक्षी पांगती, डिगर खड़ायत, गंगा सिंह, सत्यवान मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
मुनस्यारी: तहसील पर उप जिलाधिकारी जेएस राठौर ने झंडारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह टोलिया और कुंदन सिंह पांगती ने निर्धन लोगों में कंबल बांटे। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। रस्साकशी में महिला मंगल दल घोरपट्टा और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में ब्लाक कार्यालय के कर्मचारी अव्वल रहे। डा.हेमंत मर्तोलिया, डा. आकोटी, श्रीराम धर्मशक्तू, डा.कैलाश बृजवाल, डा.रेनी पांगती, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, हयात राम, तुलसी देवी, बाला सिंह, किशन बृजवाल, सुरेन्द्र बृजवाल, सुरेन्द्र बृजवाल, मनोज धर्मशक्तू, दीपू बृजवाल, अमर सिंह कोरंगा मौजूद थे।
बेरीनाग: ब्लाक में खंड विकास अधिकारी रमेश राम आर्या, तहसील में प्रभारी तहसीलदार एमएस नयाल, एसबीआई शाखा प्रबंधक एलएस मपवाल, जल संस्थान में अवर अभियंता महेश रौतेला, थाना परिसर में निरीक्षक बीसी पंत ने झंडारोहण किया। क्षेत्रीय युवक समिति ने अध्यक्ष प्रदीप महरा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। जल संरक्षण व पौधरोपण को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
110 वर्षीय बाबा बनखंडी ने किया झंडारोहण

पिथौरागढ़: असुरचूला मंदिर परिसर में 110 वर्षीय बाबा बिरजानंद सरस्वती उफ बनखंडी बाबा ने झंडारोहण किया। उन्होंने भारत के गणतंत्र को महान बताते हुए कहा कि दुनिया के लिए भारत का गणतंत्र एक मिसाल है।

1 comment:

thank for connect to garhwali bati

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...